देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
Sandeep Kumar | Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर सीएम ने उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति में लापरवाही पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने को कहा।
नल जल योजना में गड़बड़ी पर ठेकेदार पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदकों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देवास के अलग-अलग मामलों की सुनवाई की और अधिकारियों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। एक आवेदक की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने और संबंधित प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर को निलंबित करने के निर्देश दिए।
समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री ने देवास की आवेदिका सलोनी सिसोदिया से भी बातचीत की। सलोनी को लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं मिला था। जांच में सामने आया कि छात्रवृत्ति की राशि दूसरे खाते में जमा हो गई थी।
इसके बावजूद संबंधित पर्यवेक्षक ने मामले का फॉलोअप नहीं किया और छात्रवृत्ति की राशि सलोनी के खाते में जमा कराने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सैनिक स्वर्गीय पवन यादव के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और सहयोग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने सैनिक के परिजनों से बातचीत करते हुए बताया कि मामले का परीक्षण कराया जा रहा है। सरकार सैनिक को शहीद का दर्जा देने पर भी विचार कर रही है।
समाधान ऑनलाइन में वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह की फसल बीमा राशि नहीं मिलने का मामला भी सामने आया। किसान को बीमा की राशि नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को फसल बीमा की लंबित राशि के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
देवास के सुरेश मालवीय ने नल जल योजना से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। मामले में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और लाल सिंह सहित अन्य आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, देवास कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
आज जनविश्वास अभियान के अंतर्गत देवास में समाधान ऑनलाइन में उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।आवेदक की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर वन अधिकार पट्टाधारी किसान को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने पर अपनी ओर से ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की और संबंधित अधिकारियों को फसल बीमा राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।#जन_विश्वास_अभियान#JanVishwasAbhiyan
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 27, 2026
लाड़ली लक्ष्मी योजना में लापरवाही, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
इसके बावजूद संबंधित पर्यवेक्षक ने मामले का फॉलोअप नहीं किया और छात्रवृत्ति की राशि सलोनी के खाते में जमा कराने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
सैनिक के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता
फसल बीमा नहीं मिला तो किसान को 50 हजार की मदद
नल जल योजना में लापरवाही, ठेकेदार पर जुर्माना
अधिकारियों को सीएम की दो टूक
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
By Sanjay Gupta
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
By Sanjay Gupta
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Raghvendra Singh Rathore
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
By Atul Dwivedi
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
By Arohi Raj
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
By Sandeep Kumar
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
By VINAY VERMA