दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप

Sandeep Kumar | Updated:
Share
पन्ना जिले के 21 ग्रामीणों को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के बाद परिजनों ने प्रशासन से उनकी सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है।
पन्ना जिले के 21 ग्रामीणों को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के बाद परिजनों ने प्रशासन से उनकी सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है।

परिवार का पेट पालने और बेहतर कमाई की उम्मीद में घर से निकले पन्ना जिले के 21 ग्रामीण अब मुसीबत में फंस गए हैं। शाहनगर क्षेत्र के ये ग्रामीण पिछले दो महीने से कर्नाटक में बंधक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इनमें नौ महिलाएं और दस बच्चे भी शामिल हैं।

हालात इतने खराब हो गए हैं कि ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार और जिला प्रशासन से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है।

महाराष्ट्र में काम का वादा, कर्नाटक पहुंचा दिया

परिजनों का कहना है कि दलालों ने अच्छी मजदूरी और रोजगार का भरोसा देकर ग्रामीणों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद ले जाने की बात कही थी। लेकिन उन्हें कर्नाटक के विजयपुर जिले की इंडी तहसील के पास पहुंचा दिया गया। यहां मजदूरों से रोजाना 14 से 15 घंटे गन्ने की कटाई और लोडिंग कराने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि दो महीने तक मेहनत करने के बावजूद उन्हें मजदूरी के नाम पर एक रुपया तक नहीं मिला। जब मजदूरों ने घर वापस जाने की बात कही तो उन्हें रोक दिया गया।

महंगाई का शादी पर असर: मेहमान घटे, खर्च बढ़ा, 3 दिन का जश्न अब 1 दिन में | Impact of Inflation on Weddings: Guests Reduced, Expenses Increased, 3-Day Celebration Now in 1 Day
महंगाई बढ़ी तो घट गए खर्च और मेहमान, खाने की प्लेट 30% तक महंगी, 3 दिन का जश्न अब 1 दिन में कर रहे खत्म
24 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
घर में शादी की शहनाई बजने वाली हो तो हर परिवार चाहता है कि समारोह में कोई कमी न रहे। सब कुछ एकदम शाही अंदाज में हो। वहीं इस बार आसमान छूती महंगाई ने लोगों के बजट और शादी के तरीकों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब लोग दिखावे से बचकर अपनी जेब के हिसाब से फैसले ले रहे हैं।

बच्चों के खाने-पीने तक का संकट

सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो में मजदूरों ने अपनी परेशानियां बताई हैं। उनका कहना है कि पैसे नहीं मिलने के कारण खाने-पीने का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं और छोटे बच्चों की हालत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में मजदूरों ने प्रशासन से मदद मांगते हुए जल्द से जल्द वहां से बाहर निकालने की अपील की है।

अपनों को वापस लाने के लिए पुलिस के पास पहुंचे परिजन

ग्रामीणों की परेशानी का पता चलते ही उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई। शनिवार को परिजन बोरी पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत (Written Complaint) सौंपी। उन्होंने मजदूरों को छुड़ाने के साथ ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पाली के सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक: मरीजों के पैरों की अंगुलियां कुतरीं, सुरक्षा पर सवाल | Rats' Terror in Pali Government Hospital: Patients' Toes Bitten, Questions Raised on Security
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
16 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सोचिए, आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाए और वहां चूहे उसके पैर कुतर डालें, तो क्या होगा? राजस्थान के पाली में सरकारी बांगड़ अस्पताल से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती दो मरीजों के पैरों की अंगुलियां चूहों ने कुतर दीं। हद तो यह है कि अस्पताल के वार्ड में कुत्ते भी बेखौफ घूमते नजर आए। सवाल है कि मरीज अस्पताल में इलाज कराने आए हैं या चूहों और कुत्तों से खुद को बचाने? सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, फिर भी मरीज सुरक्षित नहीं हैं। मामला सामने आया तो अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी। लेकिन जिम्मेदारी मरीजों के परिजनों पर भी डाल दी।

एसपी ने दिए सुरक्षित वापसी के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने एसडीओपी पवई और शाहनगर थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई (Quick Action) करते हुए सभी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की सक्रियता के बाद अब परिवारों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके अपने घर लौट सकेंगे।
Tags:
  • बंधुआ मजदूरी
  • कर्नाटक में बंधक एमपी ग्रामीण
  • मजदूरों की घर वापसी
  • Human Trafficking for Labor
  • पन्ना के 21 ग्रामीण
  • कर्नाटक में बंधक
  • MP News
  • पन्ना मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
  • मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी
  • Karnataka Hostage
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर

By Jageshwar Prasad

Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर
चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान

By Jageshwar Prasad

चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

By

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल
ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट

By Jageshwar Prasad

ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट
महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी
सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी

By Jageshwar Prasad

सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी