मोजो मशरूम फैक्ट्री केस: रायपुर में 4 ठेकेदारों पर FIR,नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप
Harrison Masih | Jul 17, 2025, 11:11 IST
Mojo Mushroom Factory Case FIR against 4 contractors Raipur
रायपुर की मशरूम फैक्ट्री में नाबालिगों से जबरन 18 घंटे काम, मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला। 4 ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज। विभाग की छापेमारी में 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया था।
Mojo Mushroom Factory Case: रायपुर के खरोरा क्षेत्र में स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री (मारुति फ्रेश) में बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम के मामले में पुलिस ने चार ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इन ठेकेदारों ने काम का झांसा देकर नाबालिगों समेत सैकड़ों मजदूरों को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से रायपुर लाकर बंधक बनाया और 18-18 घंटे तक मशरूम की खेती में जबरन काम कराया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में यूपी-झारखंड-बिहार के मजदूरों को बंधक बनाया... 97 लोगों का रेस्क्यू
11 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई में 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया। यह सभी मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासी थे। उनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और एक 10 दिन का नवजात शिशु भी शामिल था। रेस्क्यू के बाद बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के आरोपों की पुष्टि हुई।
ये खबर भी पढ़ें... 'मशरूम मैन': किसान ने मशरूम उगाना शुरू किया, अब कमा रहे 5 लाख रूपए महीना
एफआईआर में चार ठेकेदारों – भोला, विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी – को आरोपी बनाया गया है।
भोला पर आरोप है कि वह मजदूरों को उत्तर प्रदेश से रायपुर लाया और उन्हें मजदूरी का झांसा देकर बंधक बना लिया।
विपिन, विकास और नितेश तिवारी पर फैक्ट्री में जबरन काम करवाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में 35 साल से रह रहे बांग्लादेशी दंपती बंगाल में गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज बरामद
यह फैक्ट्री खरोरा क्षेत्र में स्थित उमाश्री राइस मिल के कैंपस में संचालित हो रही थी, जिसका नाम मोजो मशरूम है। जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अवैध तरीके से मजदूरों का शोषण कर रही थी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़
खरोरा पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में यूपी-झारखंड-बिहार के मजदूरों को बंधक बनाया... 97 लोगों का रेस्क्यू
कैसे हुआ मामला उजागर?
ये खबर भी पढ़ें... 'मशरूम मैन': किसान ने मशरूम उगाना शुरू किया, अब कमा रहे 5 लाख रूपए महीना
क्या हैं आरोप?
भोला पर आरोप है कि वह मजदूरों को उत्तर प्रदेश से रायपुर लाया और उन्हें मजदूरी का झांसा देकर बंधक बना लिया।
विपिन, विकास और नितेश तिवारी पर फैक्ट्री में जबरन काम करवाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं।
18 घंटे की मजदूरी, सिर्फ 3 घंटे की नींद मजदूरों और नाबालिगों ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रात 2 बजे उठाया जाता था और लगभग 18 घंटे तक लगातार मशरूम उगाने का काम करवाया जाता था। उन्हें केवल 3 से 4 घंटे की नींद मिलती थी। कई मजदूरों के साथ मारपीट भी हुई और वेतन भी नहीं दिया गया।
कहां चल रही थी फैक्ट्री?
🔹 1. नाबालिगों से जबरन मजदूरीफैक्ट्री में नाबालिगों से 18 घंटे तक मशरूम उगाने का काम लिया गया, उन्हें सोने के लिए केवल 3-4 घंटे ही मिलते थे।🔹 2. बंधक बनाकर मारपीटकाम के बहाने लाई गई महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया और उनसे मारपीट भी की गई।🔹 3. 97 मजदूरों का रेस्क्यू11 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग ने छापा मारकर 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया, जिनमें एक 10 दिन का बच्चा भी था।🔹 4. चार ठेकेदारों के खिलाफ FIRभोला, विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मजदूरों को वेतन देने का झांसा देकर लाया गया था।🔹 5. मशरूम फैक्ट्री राइस मिल परिसर मेंयह फैक्ट्री खरोरा के उमाश्री राइस मिल कैंपस के भीतर संचालित हो रही थी, जहां से पूरी अवैध गतिविधि सामने आई। |
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़
आगे की कार्रवाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava