छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़
Harrison Masih | Jul 17, 2025, 09:00 IST
DGGI raids Aashiqui Pan Masala Chhattisgarh the sootr
DGGI Raids Aashiqui Pan Masala: DGGI की 9 सदस्यीय टीम ने छत्तीसगढ़ के चार जिलों में आशिकी पान मसाला से जुड़े ठिकानों पर टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग की जांच करते हुए बड़ी छापेमारी की।
DGGI Raids Aashiqui Pan Masala: छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी के बड़े मामले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (DGGI) ने बड़ी कार्रवाई की है। आशिकी पान मसाला ब्रांड और उससे जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के विभिन्न ठिकानों पर लगभग 60 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़ी शिकायतों के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। DGGI की दिल्ली से आई 9 सदस्यीय टीम रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
DGGI टीम ने आशिकी पान मसाला के फ्रेंचाइजी मालिक नरेश मोटलानी के राजनांदगांव स्थित निर्माण फैक्ट्री, और प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ काबरा के रायपुर स्थित दफ्तर और घर पर छापा मारा है। इनके अलावा दुर्ग और भिलाई में भी आशिकी पान मसाला से जुड़े अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।
कार्रवाई के दौरान DGGI की टीम ने निम्न सामग्री जब्त की:
गिरफ्तारियां संभव हैं, क्योंकि कई अहम दस्तावेज टैक्स चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। जीएसटी चोरी के आधार पर बड़ी आर्थिक पेनाल्टी और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जांच के बाद अन्य कारोबारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं जो इस जाल में शामिल हैं।
DGGI की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रेड में से एक मानी जा रही है। इससे न केवल पान मसाला उद्योग में हलचल मच गई है, बल्कि अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। DGGI की दिल्ली से आई 9 सदस्यीय टीम रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
किन-किन जगहों पर हुई छापेमारी?
क्या-क्या जब्त हुआ?
- फर्जी बिल और लेन-देन से जुड़े बोगस दस्तावेज
- पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़
- फैक्स मशीन और मोबाइल डिवाइस
- कई अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड और बुक ऑफ अकाउंट्स
कैसे हुआ खुलासा? पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, आशिकी पान मसाला ब्रांड के व्यापार में बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि लगभग 60 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी हुई है, जिसके आधार पर DGGI ने यह रेड की।
कौन हैं जांच के घेरे में?
- नरेश मोटलानी, आशिकी पान मसाला के फ्रेंचाइजी (राजनांदगांव)
- विश्वनाथ काबरा, डिस्ट्रीब्यूटर (रायपुर – शहीद स्मारक कॉम्प्लेक्स और मोवा स्थित निवास)
- इन दोनों के दफ्तरों और गोदामों की वित्तीय लेन-देन और स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है।
पान मसाला टैक्स घोटाला: 5 बड़ी बातें🔹 60 करोड़ की टैक्स चोरी का शकछत्तीसगढ़ में फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी को लेकर DGGI ने कार्रवाई शुरू की। 🔹 चार शहरों में एक साथ छापे रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में आशिकी पान मसाला के ठिकानों पर दबिश। 🔹 डिस्ट्रीब्यूटर-फ्रेंचाइजी निशाने पर विश्वनाथ काबरा और नरेश मोटलानी के घर-दफ्तरों की गहन जांच। 🔹 साबिती जुटाने में जुटी टीम पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बोगस बिल और कई दस्तावेज जब्त किए गए। 🔹 गिरफ्तारी की संभावना दिल्ली से आई DGGI की 9 सदस्यीय टीम ने जांच तेज की, कई नामों पर नजर। |
संभावित कार्रवाई:
DGGI की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रेड में से एक मानी जा रही है। इससे न केवल पान मसाला उद्योग में हलचल मच गई है, बल्कि अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA