महंगाई बढ़ी तो घट गए खर्च और मेहमान, खाने की प्लेट 30% तक महंगी, 3 दिन का जश्न अब 1 दिन में कर रहे खत्म
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
महंगाई बढ़ने के कारण अब भारतीय परिवार शादियों में मेहमानों की संख्या आधी कर रहे हैं और छोटे वेडिंग हॉल चुन रहे हैं।
घर में शादी की शहनाई बजने वाली हो तो हर परिवार चाहता है कि समारोह में कोई कमी न रहे। सब कुछ एकदम शाही अंदाज में हो। वहीं इस बार आसमान छूती महंगाई ने लोगों के बजट और शादी के तरीकों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब लोग दिखावे से बचकर अपनी जेब के हिसाब से फैसले ले रहे हैं।
देश में शादियां महंगी होने का असर अब मेहमानों की लिस्ट तक पहुंच गया है।
खानपान, गहने और सजावट महंगी होने की वजह से अब परिवार खर्च घटाने के नए तरीके अपना रहे हैं। जिन शादियों में पहले एक हजार से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया जाता था, अब उनकी संख्या घटाकर सिर्फ 500 कर दी गई है। इतना ही नहीं लोग अब बड़े बैंक्वेट की जगह छोटे हॉल चुन रहे हैं। पहले अलग अलग रस्मों के लिए 2 से 3 दिन के लिए हॉल बुक किए जाते थे। वहीं अब पूरी शादी की बुकिंग महज एक दिन में ही सिमट कर रह गई है।
भले ही आम परिवार अपने खर्चों में कटौती कर रहे हैं। दूसरी ओर बाजार में शादियों से होने वाले कारोबार में रिकॉर्ड तेजी की उम्मीद जताई गई है। व्यापारी संगठन कैट के मुताबिक 15 दिसंबर तक देश भर में करीब 52 लाख शादियां होनी हैं। इन शादियों से कुल 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें से 4.05 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी होगी। साथ ही 3.45 लाख करोड़ रुपए अलग अलग सर्विसेज पर खर्च होने का अनुमान है।
महंगाई का असर दुल्हन के कपड़ों और गहनों की खरीदारी पर भी साफ नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार अब कपड़ों की खरीदारी का ट्रेंड भी बदल गया है। दुल्हनें अब सिर्फ मुख्य शादी समारोह के लिए ही भारी लहंगा खरीद रही हैं। बाकी छोटी रस्मों में हल्के व सस्ते कपड़े पहनने का चलन बढ़ गया है।
शादी में सोने के गहनों की खरीदारी पूरी तरह बंद तो नहीं हुई है लेकिन परिवार अब सिर्फ जरूरी जेवर ही खरीद रहे हैं। लोग दुल्हन के लिए सोने का हार और झुमके तो खरीद रहे हैं, लेकिन मांगटीका जैसे अतिरिक्त गहने आर्टिफिशियल ले रहे हैं। भारी-भरकम सेट के बजाय अब हल्के गहनों की मांग कई गुना बढ़ गई है।
शादी का सबसे बड़ा खर्च खाने पीने पर होता है। इस बार रसोई के सामान ने बजट सबसे ज्यादा बिगाड़ा है। अक्टूबर महीने में खाने की चीजों की महंगाई दर 8.5 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। यह पिछले 23 महीनों में सबसे ज्यादा है। बाजार में प्याज, लहसुन, अदरक और नींबू के साथ-साथ घी, दूध, मक्खन और दही के दाम भी बहुत बढ़ गए हैं।
सूखे मेवे, चीनी, घी और काम करने वालों की मजदूरी बढ़ने की वजह से प्रति प्लेट कैटरिंग का खर्च अब 25 से 30 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।
FAQ
1. महंगाई बढ़ने के कारण शादियों में मेहमानों की संख्या और बुकिंग पर क्या असर पड़ा है?
शादी का खर्च बढ़ने की वजह से अब परिवारों ने मेहमानों की संख्या आधी कर दी है। जहां पहले 1,000 मेहमान बुलाए जाते थे, वहां अब केवल 500 लोगों को ही न्योता दिया जा रहा है। इसके अलावा, पहले रस्मों के लिए 2 से 3 दिन हॉल बुक होते थे, जो अब घटकर सिर्फ एक दिन पर सिमट गए हैं।
आधे हुए मेहमान और एक दिन में सिमटी बुकिंग
शादियों से 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
लहंगे की खरीदारी का बदला तरीका
जानकारी के अनुसार अब कपड़ों की खरीदारी का ट्रेंड भी बदल गया है। दुल्हनें अब सिर्फ मुख्य शादी समारोह के लिए ही भारी लहंगा खरीद रही हैं। बाकी छोटी रस्मों में हल्के व सस्ते कपड़े पहनने का चलन बढ़ गया है।
जरूरी सोने के जेवर ही खरीद रहे परिवार
कैटरिंग और खाने की प्लेट 30% तक महंगी
सूखे मेवे, चीनी, घी और काम करने वालों की मजदूरी बढ़ने की वजह से प्रति प्लेट कैटरिंग का खर्च अब 25 से 30 प्रतिशत तक महंगा हो गया है।
FAQ
1. महंगाई बढ़ने के कारण शादियों में मेहमानों की संख्या और बुकिंग पर क्या असर पड़ा है?
शादी का खर्च बढ़ने की वजह से अब परिवारों ने मेहमानों की संख्या आधी कर दी है। जहां पहले 1,000 मेहमान बुलाए जाते थे, वहां अब केवल 500 लोगों को ही न्योता दिया जा रहा है। इसके अलावा, पहले रस्मों के लिए 2 से 3 दिन हॉल बुक होते थे, जो अब घटकर सिर्फ एक दिन पर सिमट गए हैं।
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel