आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक : आपबीती सुनाई-न तो मजदूरी मिली, ना ही खाना दिया

Amit Baijnath Garg | Updated:
Share
lebur resque
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की प्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर 53 आदिवासी मजदूरों को बंधक से मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि इनको दलालों द्वारा बंधक बनाकर मजदूरी करवाई जा रही थी। पीड़ित मजदूरों ने पुलिस को आपबीती सुनाई है।

Pratapgarh. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने महाराष्ट्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 आदिवासी मजदूरों को बंधक से मुक्त कराया है। इन मजदूरों को 500 रुपए प्रतिदिन मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के सोलापुर में भेजा गया था, लेकिन वहां उन्हें काम करने के बावजूद मजदूरी नहीं दी जा रही थी। यह मजदूर दलालों के माध्यम से जमींदारों को बेचे गए थे, जिनसे 27.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

बंधक मजदूर मुक्त

प्रतापगढ़ पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर 53 मजदूरों को छुड़ाया। इन मजदूरों में 13 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल हैं। सभी मजदूर आदिवासी समुदाय से हैं और राजस्थान के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। मजदूरों ने पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई है।

विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

मजदूरों को यह दिया झांसा

आदिवासी मजदूरों को 500 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी का झांसा देकर और खाने-पीने की मुफ्त सुविधा का वादा कर महाराष्ट्र भेजा गया था। इन मजदूरों को कहा गया था कि उन्हें मध्यप्रदेश के इंदौर में काम मिलेगा, लेकिन बाद में उन्हें सोलापुर के विभिन्न गांवों में बंधक बना लिया गया और जबरन काम करवाया गया। इन्हें न तो मजदूरी मिली और ना ही खाना दिया गया।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

दलालों ने किया लाखों का फर्जीवाड़ा जांच में सामने आया कि इन मजदूरों को सोलापुर भेजने के लिए दो दलालों सीताराम पाटिल और खान ने जमींदारों से एडवांस में 27.5 लाख लिए थे। इनमें से 18 लाख सीताराम पाटिल ने और 9.5 लाख खान ने जमींदारों से प्राप्त किए थे। इसके बाद दलालों ने मजदूरों को कोई मेहनताना नहीं दिया और उन्हें जबरन काम करने के लिए मजबूर किया।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

मजदूरों ने किया भागकर पुलिस को सूचित

सोलापुर के जमींदारों के द्वारा गन्ने की खेती में इन मजदूरों से काम करवाया जा रहा था, लेकिन जब मजदूरों ने अपना काम खत्म किया, तो उन्हें कोई मजदूरी नहीं दी गई। इसके साथ ही काम नहीं करने पर उन्हें मारपीट का शिकार भी होना पड़ा। कुछ आदिवासी मजदूर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को मुक्त कराया।

द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें उनके गांव वापस भेज दिया। अब पुलिस दलालों की तलाश कर रही है, जो इन मजदूरों की मजदूरी के लाखों रुपए लेकर फरार हो गए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रतापगढ़ में फूटा बीजेपी सांसद सीपी जोशी का गुस्सा, कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक

  • प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र के सोलापुर से रेस्क्यू किया है। इनमें 13 महिला मजदूर और 40 पुरुष मजदूर शामिल हैं।
  • इन मजदूरों को 500 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी का झांसा देकर महाराष्ट्र भेजा गया था, लेकिन उन्हें वहां मजदूरी नहीं दी गई और जबरन काम कराया गया।
  • कुछ मजदूरों ने भागकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को मुक्त कराया।
Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान पुलिस
  • प्रतापगढ़
  • आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक
  • आदिवासी मजदूर
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
10वीं पास युवाओं से लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए मौका: अजमेर डाक मंडल में 11 दिसंबर को इंटरव्यू, जानें योग्यता और नियम

By Jageshwar Prasad

10वीं पास युवाओं से लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए मौका: अजमेर डाक मंडल में 11 दिसंबर को इंटरव्यू, जानें योग्यता और नियम
कम समय में शुरू होने वाले कामों पर सरकार का फोकस, ऑनलाइन सेवाओं और सरल प्रक्रियाओं के लिए मांगे गए प्रस्ताव, जानें पूरा खाका

By Jageshwar Prasad

कम समय में शुरू होने वाले कामों पर सरकार का फोकस, ऑनलाइन सेवाओं और सरल प्रक्रियाओं के लिए मांगे गए प्रस्ताव, जानें पूरा खाका
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

By

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल
ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट

By Jageshwar Prasad

ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट
महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी
सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी

By Jageshwar Prasad

सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी