रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

Sandeep Kumar | Updated:
Share
आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के पद पर संविदा नियुक्ति दी गई है।
आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के पद पर संविदा नियुक्ति दी गई है।

मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में सेवाएं देंगे। राज्य सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले ही संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वालिम्बे 30 नवंबर को रिटायर होंगे और अगले ही दिन यानी 1 दिसंबर से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

एक साल के लिए मिली संविदा नियुक्ति

सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 नवंबर को चंद्रशेखर वालिम्बे की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया था। आदेश के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से एक साल के लिए या अन्य आदेश जारी होने तक, दोनों में से जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। संविदा नियुक्ति से जुड़ी उनकी सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। इस तरह वालिम्बे सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन नई भूमिका में काम शुरू कर देंगे।

आईएएस चंद्रशेखर वालिम्बे
आईएएस चंद्रशेखर वालिम्बे

2017 में मिला था IAS अवार्ड

चंद्रशेखर वालिम्बे राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में आए थे। वर्ष 2017 में पदोन्नति के लिए हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में उन्हें आईएएस अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्हें 2010 वर्ष का कैडर आवंटित किया गया था। 26 नवंबर 1966 को जन्मे वालिम्बे 30 नवंबर 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय करने की संभालते हैं जिम्मेदारी

अपर सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हैं। उनके पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा वे शासन की ओर से सौंपे गए अन्य दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।

सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त: IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, 4 हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हाजिर | High Court strict on Seventh Pay Commission: IAS Sanjay Goyal and Shilpa Gupta given ultimatum, obey orders in 4 weeks or appear in court
सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर
26 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अनुदान प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने IAS डॉ. संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता से जुड़े अवमानना मामले में आदेश के पालन के लिए चार सप्ताह का अंतिम मौका दिया है। अनुपालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा।

रिटायरमेंट के अगले ही दिन संभालेंगे नई जिम्मेदारी

सरकार ने वालिम्बे की सेवानिवृत्ति से पहले ही उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि, अब उनकी भूमिका आईएएस अधिकारी के बजाय संविदा पर नियुक्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) की होगी।

कौन हैं IAS चंद्रशेखर वालिम्बे?

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे सीएम मोहन यादव के सचिवालय में कार्यरत वालिम्बे 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी उनका प्रशासनिक सफर जारी रहेगा। राज्य सरकार ने उन्हें एक दिसंबर से मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर एक साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है।

MP में AI का कमाल: फर्जी सरकारी आदेश से बने तीन नए जिले, निर्वाचन आयुक्त भी हैरान! | AI's Marvel in MP: Three New Districts Created with Fake Government Orders, Election Commissioner Surprised!
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
24 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में नए जिले बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। सरकार कब और किस शहर को जिला बनाएगी इसका इंतजार लोगों को है। दूसरी ओर लगता है कि कुछ लोगों को सरकार के फैसले का इंतजार करना भी मंजूर नहीं है। उन्होंने AI की मदद से बैठे-बिठाए तीन नए जिले बना दिए।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद प्रशासनिक सेवा में आए

चंद्रशेखर वालिम्बे का जन्म 26 नवंबर 1966 को हुआ था। उन्होंने बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई की है। उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। साल 2017 में पदोन्नति मिलने के बाद वे आईएएस बने और उन्हें मध्यप्रदेश कैडर का 2010 बैच आवंटित किया गया।

फरवरी 2024 से मुख्यमंत्री सचिवालय में हैं पदस्थ

वालिम्बे फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े थे। यहां उन्होंने सचिव, अपर सचिव और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय करने, मुलाकातों की व्यवस्था करने और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच तालमेल बनाने का काम भी उनके जिम्मे रहा है।

कोयला घोटाला: IAS जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, बढ़ीं मुश्किलें | Coal Scam: High Court seeks government's response on IAS Jaiprakash Maurya's anticipatory bail, difficulties increase
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
25 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में अब एक और बड़े अफसर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में पूर्व खनिज संचालक IAS जयप्रकाश मौर्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

कई विभागों में काम करने का अनुभव

वालिम्बे के पास प्रशासनिक कार्यों (Administrative Experience) का लंबा अनुभव है। मुख्यमंत्री सचिवालय में आने से पहले वे राजस्व विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग में अपर आयुक्त और मध्यप्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में सचिव सहित कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
Tags:
  • आईएएस चंद्रशेखर वालिम्बे
  • Chandrashekhar Walimbe
  • चंद्रशेखर वालिम्बे
  • IAS Officer
  • OSD
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • सीएम मोहन यादव
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप

By Sandeep Kumar

दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर

By Jageshwar Prasad

Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर
चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान

By Jageshwar Prasad

चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

By

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल
ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट

By Jageshwar Prasad

ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट
महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी