अगले पांच साल में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी में 90 अफसर होंगे रिटायर
Amresh Kushwaha | Apr 21, 2026, 13:21 IST
mp ias cadre crisis 90 retire five years
मध्यप्रदेश में पहले से 69 आईएएस पद खाली हैं। अगले पांच साल में 90 और अफसर रिटायर होंगे। सबसे ज्यादा 26 अफसर 2027 में जाएंगे। नए अफसर उतनी तेजी से नहीं मिल रहे हैं। इससे प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ रहा है।
News In Short
- मध्यप्रदेश में 459 स्वीकृत आईएएस पदों में से 390 ही भरे हैं।
- अभी 69 पद खाली हैं और हालात बिगड़ने वाले हैं।
- अगले पांच साल में 90 और आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे।
- सबसे बड़ा झटका 2027 में लगेगा, जब एक साथ 26 अफसर रिटायर हो जाएंगे।
- नए आईएएस उतनी तेजी से नहीं आ रहे, जितनी तेजी से पुराने जा रहे हैं।
News In Detail
MP में आईएएस की कमी
एमपी कैडर में कुल 459 पद स्वीकृत हैं। इनमें से अभी सिर्फ 390 आईएएस काम कर रहे हैं। यानी 69 पद पहले से खाली पड़े हैं। अब जैसे-जैसे और अफसर रिटायर होंगे, यह संख्या और बढ़ेगी।
f41aca62-c46
2027 में सबसे बड़ा झटका
2027 इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के चार बड़े अफसर रिटायर हो रहे हैं। इनमें एसीएस जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा मई 2027 में, एसीएस स्वास्थ्य अशोक वर्णवाल जनवरी 2027 में, एसीएस नवीकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव सितंबर 2027 में और एसीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग केसी गुप्ता अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। ये चारों अफसर अपने-अपने विभागों में लंबे अनुभव के साथ काम कर रहे हैं।
सीएम दफ्तर के करीबी अफसर भी जाएंगे
प्रमुख अधिकारी और सेवानिवृत्ति का समय | ||
| नाम | पद | सेवानिवृत्ति |
| आईएएस अनुराग जैन | मुख्य सचिव | सितंबर 2026 |
| आईएएस अशोक वर्णवाल | एसीएस, स्वास्थ्य | जनवरी 2027 |
| आईएएस मनु श्रीवास्तव | एसीएस, नवीकरणीय ऊर्जा | सितंबर 2027 |
| आईएएस कैलाश चंद गुप्ता | एसीएस, कुटीर एवं ग्रामोद्योग | अगस्त 2027 |
| आईएएस उमाकांत उमराव | प्रमुख सचिव, पशुपालन | सितंबर 2026 |
| आईएएस राजेश राजौरा | एसीएस, जल संसाधन | मई 2027 |
| आईएएस आलोक कुमार सिंह | सचिव, मुख्यमंत्री | सितंबर 2027 |
| आईएएस अलका उपाध्याय | सचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग | मई 2026 |
| आईएएस आशीष श्रीवास्तव | सचिव, अंतरराज्यीय काउंसिल सचिवालय | अगस्त 2026 |
| आईएएस अरुणा गुप्ता | सचिव, लोकायुक्त मप्र | अक्टूबर 2026 |
| आईएएस माल सिंह | एमडी, एमपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड | जून 2026 |
| आईएएस सुरेश कुमार | संभागायुक्त, चंबल संभाग | सितंबर 2026 |
| आईएएस चंद्रशेखर वालिम्बे | सचिव, मुख्यमंत्री | नवंबर 2026 |
| आईएएस केदार सिंह | कलेक्टर, शहडोल | नवंबर 2026 |
| आईएएस वीएल कांताराव | सचिव, खनिज मंत्रालय | दिसंबर 2027 |
| आईएएस बाबू सिंह जामोद | संभागायुक्त, रीवा संभाग | मई 2027 |
| आईएएस अनिल सुचारी | संभागायुक्त, सागर | सितंबर 2027 |
| आईएएस मनीष सिंह | आयुक्त, जनसंपर्क | दिसंबर 2027 |
नए जिले बनाने की मांग, अफसर कहां से आएंगे?
जानकार बताते हैं कि प्रदेश की आबादी तेजी से बढ़ रही है। सरकार की योजनाओं का दायरा भी लगातार फैल रहा है। ऐसे में आईएएस अफसरों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। पहले जहां ये अफसर सिर्फ नीति बनाने का काम करते थे, अब संचालनालयों में नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर है।
नगरीय विकास, स्वास्थ्य जैसे विभागों में आईएएस अफसर ही आयुक्त, संचालक और अपर संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। यानी एक-एक अफसर कई जिम्मेदारियां संभाल रहा है।
कैडर रिवीजन क्यों जरूरी?
कैडर रिवीजन (Cadre Revision) वह प्रक्रिया है जिसमें राज्य की जरूरत के आधार पर केंद्र सरकार आईएएस पदों की संख्या तय करती है। यह प्रदेश की बढ़ती जरूरतों के लिहाज से बेहद जरूरी कदम है।
ये खबर भी पढ़िए...
9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम
रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया ने शेयर की 25 साल पुरानी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल
MP IAS Shortage: नए आईएएस आएंगे फिर भी एमपी में रहेगा अफसरों का टोटा
भ्रष्टाचार मामले में रिटायर्ड आईएएस योगीराज शर्मा पर फिर होगी जांच, EOW की क्लीनचिट को कोर्ट ने किया खारिज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA