9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
madhya pradesh administrative changes 2026 IAS IPS
madhya pradesh administrative changes 2026 IAS IPS

मध्य प्रदेश का प्रशासनिक गलियारा आने वाले महीनों में बड़े बदलावों से गुजरने वाला है। इस साल 10 से ज्यादा आईएएस और 10 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं।

Administrative changes in Madhya Pradesh:साल 2026 के तीन महीने बीत चुके हैं और अब चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। साथ ही आने वाले महीनों में मध्य प्रदेश में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होने वाले हैं। साथ ही कई अफसर रिटायर्ड भी होंगे। खास तौर पर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का नाम चर्चा में है, जो सितंबर में रिटायर होने वाले हैं।

अहम पदों के लिए होड़

इतनी बड़ी संख्या में सीनियर अधिकारियों के रिटायर होने से मध्यप्रदेश सरकार के सामने कई अहम पदों के लिए नए चेहरों की तलाश एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

जैसे कि एडीजी इंटेलिजेंस, आईजी लॉ एंड ऑर्डर और माध्यमिक शिक्षा मंडल जैसे अहम पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

इसके अलावा, मुख्य सचिव अनुराग जैन के रिटायर होने के बाद प्रशासन के मुखिया का पद भी खाली हो सकता है। साल 2025 में 29 अधिकारी रिटायर हुए थे, जिनमें से मुख्य सचिव और डीजीपी को विशेष सेवा वृद्धि (एक्सटेंशन) दी गई थी।

2026 में रिटायर होने वाले आईएएस अधिकारी

MP IAS Retirement: कई अहम आईएएस अधिकारी 2026 में रिटायर होने जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अप्रैल 2026: संजय कुमार, अपर सचिव, राजस्व विभाग
  • मई 2026: अलका उपाध्याय, सचिव, केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग
  • जून 2026: माल सिंह भयड़िया, एमडी, MP खादी ग्राम उद्योग बोर्ड और जीएस धुर्वे, अपर कलेक्टर, बालाघाट
  • अगस्त 2026: उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव, पशुपालन विभाग
  • सितंबर 2026: अनुराग जैन, मुख्य सचिव, और सुरेश कुमार, कमिश्नर, चंबल संभाग
इसके अलावा, 2026 के अंत तक कई और वरिष्ठ अधिकारी रिटायर होंगे:

  • अक्टूबर 2026: अरुणा गुप्ता, सचिव, लोकायुक्त संगठन और आशीष श्रीवास्तव, गृह मंत्रालय
  • नवंबर 2026: चंद्रशेखर वालिम्बे, अपर सचिव, राजस्व विभाग, रविंद्र कुमार चौधरी, शिवपुरी कलेक्टर और केदार सिंह, शहडोल कलेक्टर
  • दिसंबर 2026: ललित दाहिमा, सचिव, राजस्व मंडल और संजय कुमार मिश्रा, अपर सचिव, आयुष विभाग

2026 में रिटायर होने वाले आईपीएस अधिकारी

MP IPS Retirement: कई प्रमुख आईपीएस अधिकारी भी 2026 में रिटायर होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • अप्रैल: सविता सोहाने (डीआईजी, शहडोल)
  • मई: महेश चंद्र जैन (डीआईजी, नारकोटिक्स, इंदौर)
  • जून: संजीव शमी (स्पेशल डीजी, टेलीकॉम) और संजय तिवारी (आईजी, प्लानिंग)
  • जुलाई: आलोक रंजन (डायरेक्टर, एनसीआरबी), अरविंद सक्सेना (आईजी, ग्वालियर रेंज) और शशिकांत शुक्ला (DIG, एफएसएल)
  • अगस्त: अजय कुमार शर्मा (चेयरमैन, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन), आशुतोष रॉय (SDG, AJK, PHQ, आजाक पीएचक्यू), एसाई मनोहर (एडीजी, इंटेलिजेंस) और मिथलेश शुक्ला (आईजी, नर्मदापुरम)
  • अक्टूबर: सोनाली मिश्रा (डीजी, रेलवे पुलिस बोर्ड)
  • दिसंबर: कैलाश मकवाना (डीजीपी)

नई नियुक्तियों और प्रमोशन का रास्ता खुलेगा

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव:इन अधिकारियों के रिटायर होने के बाद मध्यप्रदेश में नई नियुक्तियों, प्रमोशन और पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासनिक सेवा से लेकर पुलिस विभाग तक नई पीढ़ी के अफसरों को जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये बदलाव राज्य की प्रशासनिक दिशा और नीतिगत फैसलों पर भी असर डाल सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी के अजय कुमार शर्मा और छत्तीसगढ़ के राजेश कुकरेजा हैं सबसे अमीर IPS, राजस्थान के DGP के पास 13 लाख की संपत्ति भी नहीं

IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

IAS Preeti Yadav: समाज अब महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व पर विश्वास करता है

एमपी आईएएस ट्रांसफर: सीएस अनुराग जैन अवकाश पर, सबसे बड़ी लिस्ट के लिए अभी और इंतजार



Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • Administrative changes in Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव
  • Retirement
  • आईपीएस
  • कैलाश मकवाना
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
  • MP IAS Retirement
  • MP IPS Retirement
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर