एमपी आईएएस ट्रांसफर: सीएस अनुराग जैन अवकाश पर, सबसे बड़ी लिस्ट के लिए अभी और इंतजार

Jitendra Shrivastava | Mar 03, 2026, 18:05 IST
Share
mp ias transfer
Photograph: (THESOOTR)

मुख्य सचिव अनुराग जैन के अवकाश पर जाने से अब IAS की बहुप्रतिक्षित तबादला सूची अटक गई है। sootr बताते हैं कि ट्रांसफर की सारी तैयारी होने के बावजूद अब CS की वापसी के बाद ही लिस्ट जारी हो सकेगी। ऐसे में पहली बार फील्ड पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 2017 बैच के IAS का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है।

News In Short

  • 2017 बैच के छह आईएएस को मिलेगी कलेक्टरी।
  • इंदौर कांड के बाद सस्पेंड रोहित सिसोनिया का निलंबन बढ़ा।
  • कुछ अफसरों की कलेक्टरी पर संकट।
  • नई पोस्टिंग से जनगणना कार्य में स्थिरता सुनिश्चित होगी।
  • प्रमोटी महिला आईएएस को मिलेगा कलेक्टरी का मौका।

News In Detail

2017 का बैच सबसे बड़ा

बता दें कि 2017 के डायरेक्ट आईएएस अफसरों का बैच बड़ा है। इसमें कुल 13 डायरेक्ट आईएएस हैं, जबकि दो प्रमोटी आईएएस हैं।

बता दें कि जिस बैच के डायरेक्ट आईएएस को जब भी कलेक्टर बनने का मौका मिलता है तो उसी बैच के प्रमोटी आईएएस को मौका नहीं मिलता है। ऐसे में, एक या दो बैच पहले के प्रमोटी आईएएस को कलेक्टर बनाया जाता है।

sootr बताते हैं कि 2017 बैच के करीब छह आईएएस को कलेक्टर बनाया जा सकता है, जबकि तीन को अलग- अलग कारणों से यह मौका नहीं मिलेगा। इस बैच के शेष आईएएस को भविष्य में कलेक्टरी का मौका मिलेगा।

बता दें कि आने वाली ट्रांसफर लिस्ट में 2015 बैच की दो प्रमोटी महिला आईएएस को मौका मिल सकता है। जब 2017 बैच कम्पलीट हो जाएगा, उसके बाद ही 2016 के प्रमोटी अफसरों को जिलों में जाने का अवसर मिल पाएगा।

इन आईएएस की मनेगी दीवाली, पहली बार मिलेगा कलेक्टरी का मौका

इस बार 2017 बैच के आईएएस को जिलों में कलेक्टरी संभालने का मौका मिलने जा रहा है। thesootr को मिली जानकारी के अनुसार इस बैच के कम से कम छह IAS कलेक्टर बनेंगे। वहीं अलग-अलग कारणों से चार आईएएस ऐसे भी हैं, जो इस बार ये मौका नहीं पा सकेंगे।

इन अफसरों में इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद से ही सस्पेंड चल रहे आईएएस रोहित सिसोनिया शामिल हैं। इनका निलंबन एक महीने बढ़ा दिया गया है। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुर में गंदे पानी से हुई मौतों के बाद आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को निलंबित किया गया था। उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। इस कारण उन्हें एक माह और सस्पेंशन झेलना पड़ेगा।

इसी बैच के दूसरे अफसर हैं आईएएस अभिलाष मिश्रा। अभिलाष मिश्रा फिलहाल उज्जैन नगर निगम में कमिश्नर के पद पर हैं। उन्हें करीब छह माह पहले ही ये जिम्मेदारी मिली थी। संभानवा है कि उन्हें सिंहस्थ 2028 के प्लान के तहत उज्जैन में बड़ी जिम्मेदारी संभालना है। ऐसे में उनको इतनी जल्दी कलेक्टरी नहीं मिलेगी।

इनके अलावा 2017 बैच के तीसरे आईएएस परीक्षित झाड़े के साथ भी यही समीकरण बन रहा है। वे भी करीब छह माह पहले ही इंदौर डवलपमेंट अथॉरिटी यानी IDA के CEO बनाए गए हैं। आईएएस परीक्षित झाड़े को भी इंदौर डवलपमेंट के बड़े काम संभालने के उद्देश्य से लाया गया है। ऐसे में वे भी जल्दी नहीं हटेंगे।

आईएएस विवेक कुमार स्टडी लीव पर हैं। इस कारण उनका नाम भी इस लिस्ट में नहीं आएगा।

इन आईएएस की मनने वाली है दीवाली, मिलेगी कलेक्टर की कुर्सी...

  • आईएएस राहुल नामदेव धोटे
  • आईएएस अंकिता धाकड़े
  • आईएएस योगेश तुकाराम
  • आईएएस सौरभ संजय सोनवाने
  • आईएएस गुरुप्रसाद
  • आईएएस कुमार सत्यम

इन कलेक्टर की होगी होली, मिलेगा दूसरी बार मौका

कम से कम नौ वर्तमान कलेक्टरों को किसी और जिले में काम करने का मौका मिलेगा।

  • दमोह कलेक्टर आईएएस सुधीर कुमार कोचर
  • मंडला कलेक्टर आईएएस सोमेश मिश्रा
  • झाबुआ कलेक्टर आईएएस नेहा मीना
  • होशंगाबाद कलेक्टर आईएएस सोनिया मीना
  • धार कलेक्टर आईएएस प्रियंक मिश्रा
  • रीवा कलेक्टर आईएएस प्रतिभा पाल
  • सागर कलेक्टर आईएएस संदीप जीआर
  • सीधी कलेक्टर आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी
  • शाजापुर कलेक्टर आईएएस रिजु बाफना

ये कलेक्टर लौटेंगे मंत्रालय...

  • शिवपुरी कलेक्टर आईएएस रविन्द्र कुमार चौधरी
  • उमरिया कलेक्टर आईएएस धरणेन्द्र कुमार जैन
  • बैतूल कलेक्टर आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
  • मैहर कलेक्टर आईएएस रानी बाटड़

दो महिला प्रमोटी आईएएस को मिल सकती है जिलों की कमान

इस ट्रांसफर लिस्ट में दो प्रमोटी महिला आईएएस को भी कलेक्टरी का मौका मिलने वाला है। ये दोनों ही 2015 बैच की अफसर है। इनमें बिदिशा मुखर्जी और शीला दाहिमा के नाम चर्चा में हैं। शीला फिलहाल को-ऑपरेशन विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं, जबकि बिदिशा मुखर्जी पीएचई विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

कौन से सीनियर IAS अफसर हो सकते हैं शिफ्ट

व्यावसायिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर के तबादले की चर्चा है। उनके साथ ही भोपाल आयुक्त संजीव सिंह और शहडोल आयुक्त सुरभि गुप्ता के नाम भी सामने आ रहे हैं।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आयुक्त श्रिकांत बनोत और बजट निदेशक राजीव रंजन मीना के शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी अफसरों की नई जिम्मेदारियों पर मंथन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

आईएएस रोहित सिसोनिया का निलंबन एक महीने बढ़ा, यह है वजह

मैं आईएएस का रिश्तेदार हूं, नौकरी पक्की समझो.. रिटायर्ड IAS कंसोटिया के नाम पर ठगी

छतरपुर कलेक्टर को कोर्ट का नोटिस : सरकारी कुर्सी और गाड़ी होगी कुर्क? जानें क्या है पूरा मामला

जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल को मिला अतिरिक्त जिम्मा, अब संभालेंगे संभागीय आयुक्त का भी कार्यभार

Tags:
  • रानी बाटड
  • आईएएस सोनिया मीना
  • आईएएस संदीप जीआर
  • आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी
  • आईएएस प्रतिभा पाल
  • आईएएस धरणेन्द्र कुमार जैन
  • आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
  • आईएएस सोमेश मिश्रा
  • आईएएस नेहा मीना
  • आईएएस ऋजु बाफना
  • आईएएस सुधीर कुमार कोचर
  • आईएएस राहुल नामदेव धोटे
  • आईएएस योगेश तुकाराम
  • आईएएस विवेक कुमार
  • आईएएस प्रियंक मिश्रा
  • आईएएस अंकिता धाकड़े
  • आईएएस डॉ. सौरभ संजय सोनवणे
  • आईएएस गुरुप्रसाद
  • आईएएस रविन्द्र कुमार चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच