IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी चल रही है। Sootr बताते हैं कि ऊपर से लेकर नीचे तक कई अफसरों के बदले जाने की संभावना है। चलिए, जानते हैं कौन-कौनसे अफसरों के नाम चर्चा में हैं...

author-image
Sourabh Bhatnagar
एडिट
New Update
Mp ips transfer list 2020 batch ips

भोपाल: सीएम मोहन यादव भी इसको लेकर इशारा कर चुके हैं। वहीं पीएचक्यू एमपी भी सूचियां (mp ips transfer) बनाने में जुटा है। बता दें कि 2020 के आईपीएस अफसरों को इस बार फील्ड पोस्टिंग का मौका मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बैच के पांच अफसरों को जिलों में पुलिस अधीक्षक यानी SP बनने का मौका मिलेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने ट्रांसफर हो सकते हैं।

Thesootr को मिली जानकारी के अनुसार एमपी पुलिस में लगभग हर स्तर पर बदलाव की तैयारी है। आइए पहले जानते हैं, किस-किस नाम पर चल रही है चर्चा…

2020 बैच से इन IPS को मिल सकता है SP बनने का मौका

पदअधिकारी का नाम
डीसीपी, जोन-4- भोपालआईपीएस मयूर खंडेलवाल
डीसीपी, इंटेलीजेंस- भोपालआईपीएस सोनाक्षी सक्सेना
कमांडेंट, हॉकफोर्स- बालाघाटआईपीएस शियाज केएम
डीसीपी, जोन-4- इंदौरआईपीएस आनंद कलादगी
डीसीपी, जोन-1, इंदौरआईपीएस कृष्ण लालचंदानी

2016 बैच के इन प्रमोटी आईपीएस को भी मिल सकता है मौका

  • प्रकाशचंद परिहार- डीसीपी हेडक्वार्टर- इंदौर
  • राजेंद्र वर्मा- एसपी, पीटीसी- इंदौर

हट सकते हैं इन जिलों के एसपी

जिलाअधिकारी का नाम
शाजापुरआईपीएस यशपाल सिंह राजपूत
शिवपुरीआईपीएस अमन सिंह राठौर
डिंडौरीआईपीएस वाहनी सिंह
मंडलाआईपीएस रजत सकलेचा
छतरपुरआईपीएस अगम जैन
बुरहानपुरआईपीएस देवेंद्र कुमार पाटीदार
निवाड़ीआईपीएस राय सिंह नरवरिया
नीमचआईपीएस अंकित जायसवाल
दमोहआईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी
आगर मालवाआईपीएस विनोद कुमार सिंह
ग्वालियरआईपीएस धर्मवीर
उज्जैनआईपीएस प्रदीप शर्मा

इन DIG को मिलेंगे जोन या आएंगे मुख्यालय

पदअधिकारी का नाम
खंडवा एसपीआईपीएस मनोज राय
एसपी रेल, भोपालआईपीएस राहुल लोड़ा
एसपी रेल, जबलपुरआईपीएस शिमाला प्रसाद
एसपी भिंडआईपीएस असित यादव
एसपी धारआईपीएस मयंक अवस्थी
एसपी रीवाआईपीएस शैलेंद्र चौहान
एसपी झाबुआआईपीएस शिवदयाल
डीसीपी, जोन-2 भोपालआईपीएस विवेक सिंह
डीसीपी, जोन-2 इंदौरआईपीएस कुमार प्रतीक

DIG जो हट सकते हैं मैदानी पोस्टिंग से

पदअधिकारी का नाम
उज्जैन डीआईजीआईपीएस नवनीत भसीन
एसीपी लॉ एंड ऑर्डर- इंदौरआईपीएस अमित सिंह
डायरेक्टर FSL भोपालआईपीएस शशिकांत शुक्ला
एसीपी लॉ एंड ऑर्डर- भोपालआईपीएस अवधेश गोस्वामी
डीआईजी शहडोलआईपीएस सविता सुहाने
डीआईजी नर्मदापुरमआईपीएस प्रशांत खरे

IG : जिनकी बदलेगी जिम्मेदारी

पदअधिकारी का नाम
आईजी, इंदौर ग्रामीणआईपीएस अनुराग
आईजी, इंटेलीजेंस भोपालआईपीएस डॉ. आशीष
आईजी, प्रशासन पीएचक्यूआईपीएस रुचिवर्धन मिश्रा
आईजी, एसएएफ इंदौरआईपीएस चंद्रशेखर सोलंकी
आईजी ग्वालियरआईपीएस अरविंद सक्सेना

सामंजस्य की कमी से अटकी सूचियां

PHQ और गृहविभाग में सामंजस्य न होने के कारण पुलिस की ट्रांसफर लिस्ट ( मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल) अटकी हुई है। डीएसपी और एडशिनल एसपी की ट्रांसफर लिस्ट पीएचक्यू में तैयार पड़ी है, लेकिन उनको गृह विभाग को भेजा ही नहीं गया है। इस कारण भी तबादला सूचियों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। 

पुलिस विभाग से नाराज हैं मुख्यमंत्री

इधर बड़वानी के मामले में गफलत की स्थिति रह चुकी है। इस कारण मध्यप्रदेश पुलिस विभाग से मुख्यमंत्री मोहन यादव नाराज हैं। बता दें कि यहां करीब दो महीने तक एसपी का पद खाली पड़ा रहा था।

दरअसल 31 जनवरी को पूर्व एसपी जगदीश डावर के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। दो मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग से एक दिन पहले इस पोस्ट को आनन-फानन भरा गया।

एक मार्च रविवार रात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्म विलोचन शुक्ला को बड़वानी का नया एसपी नियुक्त किया गया। शुक्ला इंदौर में रेल पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

यह मामला सीएम के सामने कैबिनेट की मीटिंग में भी चर्चा में आया था। इस पर सीएम खासी नाराजगी जता चुके हैं।

ट्रांसफर 26 मार्च के बाद होंगे!

होली, रमजान और रामनवमी के चलते लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए एमपी पुलिस विभाग के तबादले 26 मार्च के बाद ही होने की संभावना जताई जा रही है। 

ये खबरें भी पढ़ें...

MP IPS Transfer: संजय कुमार बने भोपाल कमिश्नर, उज्जैन एडीजी जोगा को सौंपी परिवहन की कमान

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले

MP IPS Transfer : मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले, मंदसौर-नरसिंहपुर के बदले एसपी

IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश

एमपी पुलिस पीएचक्यू एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश पुलिस विभाग मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल पुलिस विभाग mp ips transfer
Advertisment