IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश

Sanjay Gupta | Feb 13, 2026, 12:06 IST
Share
ias santosh verma signature samples indore court order
ias santosh verma signature samples indore court order

विवादित आईएएस संतोष वर्मा को अब अपने हस्ताक्षर के नमूने इंदौर पुलिस को देने होंगे। इस सिलसिले में पुलिस के आवेदन पर इंदौर जिला कोर्ट ने आदेश दिए हैं। वर्मा को इंदौर के एमजी रोड थाने में जाकर अपने हस्ताक्षर के नमूने देने होंगे।

आशंका है कि न्यायाधीश के हस्ताक्षर खुद किए

Indore: अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ लसूड़िया थाने में एक केस दर्ज किया गया था। इसमें अपर सत्र न्यायाधीश विजेंद्र रावत के दो फैसले सामने आए थे।

एक फैसले में उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया था, जबकि दूसरे में आपसी समझौते से राजीनामा बताया गया। वहीं, दोषमुक्त वाले फैसले को लेकर न्यायाधीश रावत ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि यह आदेश उनकी कोर्ट से नहीं हुआ था।

इस मामले (ias santosh verma case) में यह आशंका जताई जा रही है कि वर्मा ने खुद अपने नाम पर हस्ताक्षर किए। फिर इसे विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) में पेश कर दिया। इसके बाद उन्हें आईएएस पद पर पदोन्नति मिल गई।

वर्मा हस्ताक्षर टाल रहे थे

वर्मा के खिलाफ पुलिस जांच चल रही है। इसमें पुलिस को उनके हस्ताक्षर की जरूरत है। कई बार नोटिस के बाद भी वह इसे देने के लिए नहीं आए। इस पर पुलिस ने इंदौर जिला कोर्ट में आवेदन लगाया था। इस पर कोर्ट ने यह आदेश दिए हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि वर्मा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

जमानत रद्द करने की भी मांग

पुलिस ने वर्मा द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए अग्रिम जमानत शर्तों के उल्लंघन की भी बात कही है। साथ ही इस आधार पर जमानत रद्द करने की मांग की।

वहीं वर्मा के वकील ने उन्हें बेवजह फंसाने की बात कही है। एक बार हस्ताक्षर नमूना होने के बाद कोर्ट पुलिस के जमानत रद्द करने के आवेदन पर विचार करेगा।

इन विवादित बयानों से चर्चा में आए थे वर्मा

आईएएस संतोष वर्मा का नाम हाल ही में एक विवादित बयान के कारण चर्चा में आया था। वर्मा ने पहले बयान में ब्राह्मण समाज और उनके परिवारों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

अजाक्स संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में संतोष वर्मा को नया प्रांताध्यक्ष चुना गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण मेरे बेटे से संबंध नहीं बनाता, आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण तब तक रहेगा, जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार समान नहीं होता।

एक और विवादित बयान आया था सामने

इसके बाद वर्मा का एक और विवादित बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने खुद को माई (संतोष वर्मा माई के लाल बयान) का लाल बताते हुए अजाक्स संगठन पर गंभीर आरोप लगाए थे। वर्मा ने कहा था कि 2016 तक में हम माई के लाल बने थे, आज हमें तोड़ा जा रहा है। इस बयान के बाद उनकी चर्चा फिर से तेज हो गई थी।

हाईकोर्ट पर लगाए थे आरोप

एक कार्यक्रम के दौरान IAS अफसर संतोष वर्मा ने कहा था कि एसटी वर्ग के बच्चों को सिविल जज कोई और नहीं, बल्कि हाईकोर्ट नहीं बनने दे रहा है। वर्मा ने आगे कहा कि यह वही हाईकोर्ट है, जिससे हम बाबा साहब के संविधान के हिसाब से चलने की गारंटी मांगते हैं।

समाज में बढ़ा आक्रोश

IAS संतोष वर्मा के इन विवादित बयानों के बाद, मध्य प्रदेश और देशभर में उनके खिलाफ विरोध की लहर दौड़ पड़ी थी। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रही थी। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने वर्मा के बयानों को खतरनाक बताया था।

IAS संतोष वर्मा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

आईएएस कंसोटिया के इशारे पर संतोष वर्मा की साजिश, अजाक्स ने झाड़ा पल्ला

आईएएस संतोष वर्मा केस: दो जज निलंबित, एक जज ट्रांसफर, लोक अभियोजक, कोर्ट बाबू भी उलझे, ऐसे हुआ पूरा कांड

आईएएस संतोष वर्मा केस में टाइपिस्ट नीतू की जमानत की जिस तेजी से चली फाइल, उसी तेजी से हुआ जज का ट्रांसफर

आईएएस संतोष वर्मा केस में बिना केस डायरी बुलाए ही दी टाइपिस्ट नीतू को जमानत, जज का ट्रांसफर

आईएएस संतोष वर्मा केस में फर्जी आदेश टाइप करने वाला कोर्ट कर्मचारी गिरफ्तार, रिमांड अवधि में ही मिली जमानत

Tags:
  • इंदौर जिला कोर्ट
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • IAS अफसर संतोष वर्मा
  • ias santosh verma case
  • संतोष वर्मा माई के लाल बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग