एमपी के अजय कुमार शर्मा और छत्तीसगढ़ के राजेश कुकरेजा हैं सबसे अमीर IPS, राजस्थान के DGP के पास 13 लाख की संपत्ति भी नहीं

Arun Tiwari | Mar 09, 2026, 15:28 IST
Share
ips wealth report
Photograph: (THESOOTR)

हमारे देश में आईपीएस, पॉवर की सर्विस मानी जाती है, लेकिन इनके पास प्रॉपर्टी भी अच्छी खासी होती है। हम आपको बता रहे हैं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ ऐसे आईपीएस के बारे में जो अमीर हैं और एक सबसे कम संपत्ति वाले हैं।

NEWS IN SHORT

  • एमपी में आईपीएस अजय कुमार शर्मा सबसे अमीर।
  • छत्तीसगढ़ में आईपीएस राजेश कुकरेजा सबसे अमीर।
  • राजस्थान के डीजीपी के पास सबसे कम संपत्ति।
  • आईपीएस की संपत्ति में पारिवारिक संपत्ति शामिल।

NEWS IN DETAIL

आईपीएस यानी पॉवर और प्रॉपर्टी

भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS को सबसे प्रभावशाली सेवाओं में गिना जाता है। प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले इन अधिकारियों के पास सिर्फ पॉवर ही नहीं होता बल्कि आमतौर पर अच्छी-खासी संपत्ति भी होती है।

हालांकि इनकी घोषित संपत्ति में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति के साथ-साथ परिवार की संपत्ति भी शामिल रहती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के आंकड़े इस बात को दिलचस्प बनाते हैं कि कहीं करोड़ों की संपत्ति है तो कहीं बेहद कम।

मध्यप्रदेश में संपत्ति के मामले में आईपीएस अजय कुमार शर्मा सबसे आगे बताए जाते हैं। उनकी घोषित संपत्ति करोड़ों रुपए में है, जिससे वे राज्य के सबसे संपन्न आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... डीजीपी अरुणदेव गौतम की 1 साल में दो गुनी हुई संपत्ति, दीपांशु काबरा की 93 लाख तो तिलकराम की 90 लाख रुपए बढ़ी प्रॉपर्टी

वहीं छत्तीसगढ़ में आईपीएस राजेश कुकरेजा को संपत्ति के मामले में सबसे अमीर अधिकारियों में माना जाता है। उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है।

राजस्थान में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है। यहां के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी राजीव कुमार शर्मा (DGP Rajeev Sharma) के पास घोषित संपत्ति के तौर पर 13 लाख रूपए भी नहीं हैं।

यानी राज्य की पुलिस व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी की संपत्ति सबसे कम है। यह आंकड़े आईपीएस अधिकारियों द्वारा घोषित संपत्ति के आधार पर बता रहे हैं। इन अधिकारियों ने जनवरी 2026 में अपनी सालाना इनकम का विवरण दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... ips आनंद छाबड़ा के 8 करोड़ के 2 फ्लैट से होती है 74 लाख की सालाना कमाई

एमपी के आईपीएस अजय कुमार शर्मा की संपत्ति...

कुल संपत्ति - 11 करोड़ 65 लाख रुपए
भोपाल में लैंड - 1.5 करोड़ रुपए
भोपाल में लैंड - 1.5 करोड़ रुपए,पारिवारिक संपत्ति
भोपाल में लैंड - 1.65 करोड़ रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
दिल्ली में फ्लैट - 7 करोड़ रुपए,बेटी,दामाद के साथ संयुक्त

एमपी के आईपीएस अनंत कुमार सिंह की संपत्ति...

कुल संपत्ति - 7 करोड़ 15 लाख रुपए
भोपाल में लैंड - 1.40 करोड़ रुपए
नोएडा में फ्लैट - 2 करोड़ रुपए
भोपाल में लैंड - 1 करोड़ रुपए
दिल्ली में फ्लैट - 2.75 करोड़ रुपए

एमपी के आईपीएस जयदीप प्रसाद की प्रॉपर्टी...

कुल संपत्ति - 4 करोड़ 99 लाख 60 हजार यानी लगभग 5 करोड़
झारखंड में घर - 20 लाख रुपए
झारखंड में घर - 25 लाख रुपए
झारखंड में जमीन - 2.5 लाख रुपए
झारखंड में जमीन - 12 लाख रुपए
हजारीबाग में जमीन - 11.50 एकड़ - 90 लाख रुपए
मध्यप्रदेश के फंदा में जमीन - पत्नी भारती प्रसाद के नाम - कीमत 4 लाख रुपए
मध्यप्रदेश के सीहोर में जमीन - पत्नी भारती प्रसाद के नाम - कीमत 20 लाख रुपए
मध्यप्रदेश के सीहोर में जमीन - पत्नी भारती प्रसाद के नाम - कीमत 23 लाख 70 हजार रुपए
मध्यप्रदेश के सीहोर में जमीन - पत्नी भारती प्रसाद के नाम - कीमत 28 लाख 40 हजार रुपए
उत्तरप्रदेश में फ्लैट - 45 लाख रुपए
झारखंड में फ्लैट - 52 लाख रुपए
भोपाल में लैंड - 45 लाख रुपए
गुड़गांव में जमीन - 55 लाख रुपए
भोपाल में पत्नी के नाम 1 एकड़ जमीन - 22 लाख रुपए
भोपाल में पत्नी के नाम जमीन - 35 लाख रुपए

ये खबर भी पढ़ें... CG News: अफसराें में सबसे अमीर हैं आईएएस अमित कटारिया, उनके पास 46 करोड़ की प्रॉपर्टी

छत्तीसगढ़ के आईपीएस राजेश कुकरेजा की प्रॉपर्टी...

कुल संपत्ति - 4 करोड़ 74 लाख 56 हजार 730 रुपए
रायपुर में पिता द्वारा गिफ्टेड हाउस - 80 लाख 35 हजार रुपए - भाई के साथ संयुक्त
रायपुर के पुरैना में जमीन - 1 करोड़ 43 लाख 57 हजार 857 रुपए - भाई शामिल
रायपुर के चंद्रखुरी में जमीन - 9 लाख 82 हजार 413 रुपए - भाई शामिल
रायपुर के खोपरा में जमीन - 30 लाख 27 हजार 360 रुपए - भाई शामिल
रायपुर के नकटी में जमीन - 35 लाख 30 हजार 625 रुपए - भाई शामिल
रायपुर के अभनपुर में जमीन - 1 करोड़ 17 लाख 69 हजार 825 रुपए - भाई शामिल
रायपुर के शंकर नगर में दुकान जिसमें भाई भी शामिल - 37 हजार 500 रुपए
रायपुर के तेलीबांधा में दुकान - 1 लाख 35 हजार रुपए - भाई के साथ संयुक्त
रायपुर के रविग्राम में दुकान - 3 लाख 01 हजार 5 सौ रुपए - भाई शामिल
रायपुर के शंकर नगर में फ्लैट - 20 लाख 02 हजार 650 रुपए - भाई शामिल
रायपुर में घर जिसमें चाचा और भाई की हिस्सेदारी - 10 लाख 68 हजार रुपए
रायपुर के आरंग में घर जिसमें भाई की आधी हिस्सेदारी - 22 लाख 09 हजार रुपए

ये खबर भी पढ़ें... DGP मकवाना के पास सिर्फ 1 मकान और 1 प्लॉट, लोकायुक्त डीजी रहे जयदीप के पास 66 एकड़ जमीन

राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की प्रॉपर्टी...

कुल संपत्ति - 12 लाख 93 हजार रुपए
जयपुर में जमीन - 1 लाख 86 हजार 504 रुपए - पत्नी भावना शर्मा के साथ संयुक्त
जयपुर में प्लॉट - 11 लाख 7 हजार 482 रुपए

Sootr knowledge:

केंद्र सरकार ने आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी का खुलासा करना जरुरी किया है। पारदर्शिता की नजर में यह बड़ा कदम माना जा सकता है। हर साल जनवरी में ये अफसर अपनी संपत्ति का खुलासा करते हैं। इसी संपत्ति विवरण के आधार पर द सूत्र ने यह जानकारी साझा की है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • आईपीएस
  • आईपीएस जयदीप प्रसाद
  • DGP Rajeev Sharma
  • आईपीएस राजेश कुकरेजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा