मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप का बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया गया।
इंदौर के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप का बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया गया।

इंदौर का प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मंत्री चेतन्य काश्यप रविवार को इंदौर पहुंचे। वह बीजेपी दफ्तर में गए। यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मंत्री ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर इंदौर के विकास को आगे ले जाने का काम करेंगे। इसके पूर्व सीएम डॉ. मोहन यादव के पास ही इंदौर जिले का प्रभार था।

चेतन्य काश्यप का बीजेपी कार्यालय पर स्वागत

इंदौर के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप का रविवार को बीजेपी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से इंदौर के विकास को आगे ले जाने का काम करेंगे।

चेतन्य काश्यप
चेतन्य काश्यप

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यह बोले

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी को प्रभार सौंपे तो वह भी भारी व्यक्ति ही होंगे। व्यस्तताओं के कारण मुख्यमंत्री जी कई बार बैठक नहीं ले पाते थे, हम जो चाहते थे वह नहीं हो पाता था। चेतन्य जी पूरा समय देंगे। हम सभी की भावना की कद्र करके मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इंदौर के विकास को और गति देंगे। हम सभी उनके साथ मिलकर काम करेंगे।

इंदौर का प्रभार बदलते ही सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा वायरल, जानिए क्या था मामला | Old anecdote of CM Mohan and Kailash Vijayvargiya goes viral as Indore's charge changes, know what was the matter
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
25 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री अब चेतन्य कश्यप होंगे। अभी तक यह प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास था। बुधवार शाम को राज्य शासन की ओर से अचानक जारी हुए इस आदेश ने सभी को चौंका दिया। इस बीच दिसंबर 2025 का एक दिलचस्प किस्सा भी ताजा हो गया है, जब इंदौर के प्रभार को लेकर सीएम और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच चर्चा हुई थी।

काश्यप ने यह भी कहा

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि इंदौर विकास की दहलीज पर खड़ा है। शहर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इंदौर का इकोसिस्टम देशभर के उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। इंदौर के आसपास मेडिकल और टूरिज्म की संभावना है। मुख्यमंत्री ने उन सबको मिलाकर इंदौर मेट्रोपॉलिटन की कल्पना की है, वो मालवा-निमाड़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इंदौर के विकास को बेंगलुरु और हैदराबाद से आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभारी मंत्री का जिम्मा? बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने खोला राज़ | Why did CM Dr. Mohan Yadav leave the charge of In-charge Minister of Indore? BJP State President Hemant Khandelwal reveals the secret
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
28 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का पद छोड़ दिया। उनकी जगह सूक्ष्म, लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप को प्रभार देने के आदेश हुए। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा और रणछोड़ बताया। इस पर अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जवाब दिया है।

ये सभी रहे उपस्थित

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इंदौर भी विकास के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, कैलाश शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपक जैन टीनू व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भी यह कहा था

हेमंत खंडेलवाल ने भी हाल ही में इंदौर दौरे में सीएम के प्रभार बदलने पर कहा था कि यह तो एक व्यवस्था है। अभी भी यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। कई जिलों में कभी किसी का प्रभार बदलेगा, कभी किसी का होगा। मुख्यमंत्री की व्यवस्थाएं और जो उनकी व्यस्तताएं हैं, उसके अनुसार वह निर्णय लेते हैं। वह लगातार इंदौर आते भी रहेंगे और इंदौर के काम भी करते रहेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री अकेले इंदौर के नहीं, पूरे प्रदेश के हैं। उन्हें पूरे प्रदेश का विकास करना है। उनकी अपनी व्यस्तताएं हैं।

मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को डबल लेयर ब्रिज की दूसरी भुजा का करेंगे लोकार्पण

इंदौर जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री तथा मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज रेसीडेंसी कोठी में जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की। बैठक में लवकुश चौराहे पर बने डबल लेयर ओवरब्रिज की दूसरी भुजा के लोकार्पण और 4 दिसंबर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि इंदौर में तैयार हुए डबल लेयर ब्रिज की दूसरी भुजा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर भव्य व गरिमामय कार्यक्रम आयोजित होगा।

काश्यप ने इस बैठक में इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के विषय पर भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के ऐसे क्षेत्र जहां नर्मदा पाइपलाइन नहीं पहुंची, उन स्थानों पर जलप्रदाय के लिए योजना बनाई जा रही है, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के साथ रूपरेखा तैयार की गई है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने वर्तमान में जलप्रदाय व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया।
Tags:
  • चेतन्य काश्यप
  • Chetanya Kashyap
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • हेमंत खंडेलवाल
  • Indore News
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप

By Sandeep Kumar

दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर

By Jageshwar Prasad

Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर