AIMP का उद्योगपतियों का सम्मान आयोजन आज, उद्योगमंत्री होंगे शामिल
Sanjay Gupta | Updated:
मंत्री चेतन्य काश्यप
इंदौर में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (AIMP) का वार्षिक सम्मेलन 4 जनवरी को होगा, जिसमें उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (AIMP) का वार्षिक सम्मेलन शनिवार चार जनवरी को इंदौर में होने जा रहा है। स्थानीय ओमनी रेसीडेंसी रिंग रोड में हो रहे इस आयोजन में एमएसएमई विभाग के मंत्री चेतन्य काश्यप शामिल होंगे। इसमें कई बड़े उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष योगेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन इन बताई गई 7 कैटेगरी में उपलब्धियां हासिल करने वाली शहर की प्रतिष्ठित उद्योग प्रतिभाओं (Industry Talents) को सम्मानित करने जा रहा है।
1. तीन पीढ़ी वाले उद्योग श्रेणी (Category) में नटवरलाल मेहता, जयदीप मेहता और यशोवर्धन मेहता क्वेझर इंजीनियरा, सांवेर रोड इंदौर जो 40 सालों से अपना उद्योग संचालन कर रहे है।
2. - एक्सपोर्टर उद्योग श्रेणी में प्रतीक पटेल मेसर्स जश इंजीनियरिंग लि. जो कि शहर की सौ प्रतिशत निर्यात इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी इकाई (leading unit) है।
3. अधिकतम रोजगार प्रदाता श्रेणी में राजेन्द्र जैन इंदौर के सांवेर रोड बरदरी क्षेत्र की पैकेजिंग श्रेणी की अग्रणी इकाई मेसर्स विजयश्री पैकेजिंग लि. जिसमें 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
4. फार्मा उद्योग श्रेणी में महेश शास्त्री एवं तपन शास्त्री शहर की फार्मा इकाई रसोमा लेबोरेटरी प्रा. लि. को पुरस्कृत किया जा रहा है।
5. महिला उद्यमी श्रेणी में हिरल धवले जो कि इंदौर की ऑप्टिकल फाइबर के क्षेत्र में कार्यरत पोलो ग्राउंड लाइट गाइड ऑप्टिक्स प्रा. लि. इकाई है, जो कि 1998 से पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद जब भारत वैज्ञानिक और आयात प्रतिबंध लगे तब से निरंतर रक्षा अनुसंधान (defense research) और एटॉमिक रिसर्च के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।
6. नवीन अनुसंधान श्रेणी के तहत आनंद बांगड और अर्पित बांगड उज्जैन की पैकेजिंग श्रेणी की अग्रणी इकाई मेसर्स तिरुपति कारूगेटर्स, जो पैकेजिंग के क्षेत्र में नए अनुसंधान कर इस उद्योग को आगे बढ़ा रहे है ।
7. कन्फेक्शनरी श्रेणी की नायरा प्रीमियम क्वालिटी कैंडी और चॉकलेट निर्माता इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र की 1993 से कार्यरत इकाई मेसर्स अंबर न्यूट्रिशन प्रा. लि. जिसमें राजेश ढिंगरा है को खाद्य प्रसंस्करण श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश जैन एवं प्रमोद डफरिया ने जानकारी दी है कि इस सम्मान समारोह में उद्योगपतियों के साथ कई विभागीय मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासकीय अधिकारी (administrative officer), औद्योगिक संगठन प्रतिनिधिगण (industrial organization representatives) और सामाजिक संस्थाएं, गणमान्य लोग शामिल हो रहे है।
विभागीय समस्याएं भी बताएंगे उद्योगपति
एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता व सचिव तरुण व्यास ने बताया कि शाम सात बजे होने वाले आयोजन में मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन एमएसएमई विभाग शामिल होंगे। साथ ही सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, होटल एसोसिएशन वेस्टर्न रीजन के चेयरमैन सुमित सुरी व अन्य विशेष अतिथि होंगे। विभागीय समस्याओं के निराकरण (resolution) और नई औद्योगिक नीति के लिए सुझाव/रिपोर्ट दी जायेगी।
इन उद्योगपतियों को देंगे सम्मान
1. तीन पीढ़ी वाले उद्योग श्रेणी (Category) में नटवरलाल मेहता, जयदीप मेहता और यशोवर्धन मेहता क्वेझर इंजीनियरा, सांवेर रोड इंदौर जो 40 सालों से अपना उद्योग संचालन कर रहे है।
2. - एक्सपोर्टर उद्योग श्रेणी में प्रतीक पटेल मेसर्स जश इंजीनियरिंग लि. जो कि शहर की सौ प्रतिशत निर्यात इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी इकाई (leading unit) है।
3. अधिकतम रोजगार प्रदाता श्रेणी में राजेन्द्र जैन इंदौर के सांवेर रोड बरदरी क्षेत्र की पैकेजिंग श्रेणी की अग्रणी इकाई मेसर्स विजयश्री पैकेजिंग लि. जिसमें 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
4. फार्मा उद्योग श्रेणी में महेश शास्त्री एवं तपन शास्त्री शहर की फार्मा इकाई रसोमा लेबोरेटरी प्रा. लि. को पुरस्कृत किया जा रहा है।
5. महिला उद्यमी श्रेणी में हिरल धवले जो कि इंदौर की ऑप्टिकल फाइबर के क्षेत्र में कार्यरत पोलो ग्राउंड लाइट गाइड ऑप्टिक्स प्रा. लि. इकाई है, जो कि 1998 से पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद जब भारत वैज्ञानिक और आयात प्रतिबंध लगे तब से निरंतर रक्षा अनुसंधान (defense research) और एटॉमिक रिसर्च के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।
6. नवीन अनुसंधान श्रेणी के तहत आनंद बांगड और अर्पित बांगड उज्जैन की पैकेजिंग श्रेणी की अग्रणी इकाई मेसर्स तिरुपति कारूगेटर्स, जो पैकेजिंग के क्षेत्र में नए अनुसंधान कर इस उद्योग को आगे बढ़ा रहे है ।
7. कन्फेक्शनरी श्रेणी की नायरा प्रीमियम क्वालिटी कैंडी और चॉकलेट निर्माता इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र की 1993 से कार्यरत इकाई मेसर्स अंबर न्यूट्रिशन प्रा. लि. जिसमें राजेश ढिंगरा है को खाद्य प्रसंस्करण श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश जैन एवं प्रमोद डफरिया ने जानकारी दी है कि इस सम्मान समारोह में उद्योगपतियों के साथ कई विभागीय मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासकीय अधिकारी (administrative officer), औद्योगिक संगठन प्रतिनिधिगण (industrial organization representatives) और सामाजिक संस्थाएं, गणमान्य लोग शामिल हो रहे है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
By Umeshwari Baghel
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
By Sanjay Gupta
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
By Ramanand Tiwari
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
By Sandeep Kumar
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
By Umeshwari Baghel
Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर
By Jageshwar Prasad