MP के किसानों के लिए बड़ी खबर! एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP, जानें खरीदी का समय और पूरी व्यवस्था

Sandeep Kumar | Updated:
Share
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ उपार्जन 2026-27 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ उपार्जन 2026-27 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

MP Paddy Procurement 2026: मध्य प्रदेश के धान उत्पादक किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रदेश में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी, जो 20 जनवरी तक चलेगी। इस बार किसानों को पिछले साल के मुकाबले 72 रुपये अधिक यानी 2441 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

सोमवार से शुक्रवार तक होगी धान की खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर खरीफ उपार्जन 2026-27 की समीक्षा बैठक की। बैठक में धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली गई। प्रदेश में धान की खरीदी 1 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक होगी। वहीं, ज्वार और बाजरा की खरीदी 23 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगी। किसानों से सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपज खरीदी जाएगी।

धान खरीदी के लिए बनाए गए 1433 केंद्र

किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में धान खरीदी के लिए 1433 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, मोटे अनाज की खरीदी के लिए 56 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों पर समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्याप्त बारदाने, उपज की गुणवत्ता और तौल की जांच, परिवहन तथा भंडारण की व्यवस्था करने को कहा है।

तकनीकी गड़बड़ी के कारण लाभ से वंचित न हों किसान

मुख्यमंत्री ने खरीदी केंद्रों पर डिजिटल निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि तकनीकी त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। इस बार उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पहली बार एग्रीस्टैक (AgriStack) डेटा के आधार पर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा धान का परिवहन करने वाले ट्रकों के पंजीयन का सत्यापन भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा।

करीब 9 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान बड़े स्तर पर धान की खेती हुई है। धान बेचने के लिए अब तक 8 लाख 91 हजार 412 किसान पंजीयन करा चुके हैं।

  • धान की बुआई का रकबा – 41 लाख 54 हजार हेक्टेयर
  • अनुमानित उत्पादन – 1 करोड़ 47 लाख 73 हजार मीट्रिक टन
  • पंजीकृत किसान – 8 लाख 91 हजार 412
  • धान उपार्जन केंद्र – 1433
  • मोटे अनाज के उपार्जन केंद्र – 56

पिछले साल से 72 रुपए ज्यादा मिलेगा धान का भाव

इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पिछले साल के मुकाबले 72 रुपए बढ़ाकर 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ऐसे में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को पिछले साल की तुलना में अधिक कीमत मिलेगी।

धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी का पूरा शेड्यूल

विवरणजानकारी
धान की खरीदी1 दिसंबर से 20 जनवरी तक
ज्वार और बाजरा की खरीदी23 नवंबर से 23 दिसंबर तक
खरीदी के दिनसोमवार से शुक्रवार
खरीदी का समयसुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)2,441 रुपए प्रति क्विंटल
एमपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: बूथ से ब्लॉक तक संगठन की कमान, निष्क्रिय नेताओं पर गिरेगी गाज | Major Reshuffle in MP Congress: Command from Booth to Block, Inactive Leaders to Face Action
एमपी कांग्रेस अब बूथ से ब्लॉक तक खंगालेगी संगठन की स्थिति, विधानसभा प्रभारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
29 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप राजनीति में थोड़ी भी दिलचस्पी रखते हैं तो आपने अक्सर सुना होगा कि चुनाव के समय तो नेता खूब सक्रिय दिखते हैं। इसके बाद बाकी समय गायब रहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अब इस पुराने ढर्रे को पूरी तरह बदलने के मूड में है। पार्टी ने तय कर लिया है कि अब सिर्फ कागजों पर कमेटियां बनाने से काम नहीं चलेगा। अब से जमीन पर असली काम दिखाना होगा।

मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्वार और बाजरा सहित मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती और खरीदी को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया है। इसके साथ ही किसानों को मंडियों में सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अन्नदाताओं का हित और उनकी समृद्धि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags:
  • धान खरीदी केंद्र
  • MP Paddy Procurement 2026
  • मध्य प्रदेश धान खरीदी
  • MP Dhan Kharidi
  • Paddy MSP 2026-27
  • एमपी धान उपार्जन 2026
  • धान का समर्थन मूल्य
  • धान खरीदी की तारीख
  • किसानों के लिए बड़ी खबर
  • खरीफ उपार्जन 2026-27
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप

By Sandeep Kumar

दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप