छत्तीसगढ़ में धान घोटाला; 3 केंद्रों से करोड़ों का धान और बारदाना गायब, जिम्मेदारों पर FIR

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
janjgir-paddy-procurement-scam-fir-against-7-accused-kirit-birra-kadari-news
janjgir-paddy-procurement-scam-fir-against-7-accused-kirit-birra-kadari-news

जांजगीर जिले में तीन धान खरीदी केंद्रों में 1 करोड़ 46 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में 4714.3 क्विंटल धान और हजारों रुपए के बारदाना गायब पाए गए।

NEWS IN SHORT

  • जांजगीर में 1 करोड़ 46 लाख का धान खरीदी घोटाला
  • किरित, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में धान की गड़बड़ी
  • 4714.3 क्विंटल धान गायब, फर्जी एंट्री की जांच
  • सात लोगों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
  • पहले भी विवादों में रहे हैं किरीत खरीदी केंद्र

NEWS IN DETAIL

Janjgir। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में धान खरीदी केंद्रों में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है। जिले के किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में 1 करोड़ 46 लाख रुपए का घोटाला करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इनमें केंद्र के प्रभारी, प्रबंधक और हमाल शामिल हैं।

घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?

धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सहकारिता विभाग ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इनमें से 4714.3 क्विंटल धान गायब पाया गया, जो कि रिकॉर्ड में दर्ज था। आरोप है कि इन केंद्रों में स्टॉक की हेराफेरी की गई और फर्जी एंट्री करके धान की खरीद-बिक्री की गई।

क्या-क्या हुआ था?

बिर्रा खरीदी केंद्र: यहां 41 लाख 77 हजार 250 रुपए का धान और 87 हजार 400 रुपए का बारदाना गायब पाया गया।

कड़ारी खरीदी केंद्र: इस केंद्र में 1902.20 क्विंटल धान की गड़बड़ी पाई गई, जिसकी कीमत 58 लाख 96 हजार 820 रुपए थी। साथ ही 2679 नग बारदाना भी गायब था, जिसकी कीमत 87 हजार 414 रुपए थी।

किरीत खरीदी केंद्र में करीब926 क्विंटल धान और 5500 से ज्यादा बारदाने गायब मिले हैं, जिनकी कुल कीमत 28 लाख 72 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई है।

पहले भी विवादों में रहा है किरीत केंद्र

यह पहली बार नहीं है जब किरीत केंद्र विवादों में आया है। वर्ष 2021-22 में राहौद खरीदी केंद्र में भी 77 लाख रुपए के धान गबन का मामला सामने आया था। इसके बाद सेवा सहकारी समिति तुलसी किरीत में भी गड़बड़ी पाई गई थी।

इस बार की गड़बड़ी के बाद पुलिस एक्टिव मोड पर

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है। साथ ही सहकारिता विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचा जा सके।

246
246


फर्जीवाड़ा पर नकेल कसने की तैयारी

सहकारिता विभाग और पुलिस इस घोटाले के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एकजुट हैं। इस तरह की घटनाओं से राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचता है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़े...

करोड़ों का धान घोटाला; 2.54 करोड़ का धान डकार गया केंद्र प्रभारी, जांच के बाद FIR दर्ज

धान घोटाला: कागज में सरकारी जमीन पर उगा दी धान, बिना फसल के ही कटवा लिए 15 हजार टोकन

छत्तीसगढ़ में धान घोटाला | CG में गायब धान को खोजने में नहीं विभाग का इंट्रेस्ट ! मंत्री को ही नहीं कोई मतलब?

🔴 Sootrdhar Live | छत्तीसगढ़ में अब बारदाना घोटाला ! सरकारी लापरवाही या खुली लूट का मौका ?

Tags:
  • सहकारिता विभाग
  • धान खरीदी केंद्र
  • धान घोटाला
  • छत्तीसगढ़ में धान घोटाला
  • बारदाना घोटाला
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर! एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP, जानें खरीदी का समय और पूरी व्यवस्था

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर! एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP, जानें खरीदी का समय और पूरी व्यवस्था
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD