करोड़ों का धान घोटाला; 2.54 करोड़ का धान डकार गया केंद्र प्रभारी, जांच के बाद FIR दर्ज

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
mungeli-dhan-ghotala-hathnikala-center-incharge-fir-registered
mungeli-dhan-ghotala-hathnikala-center-incharge-fir-registered

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले के हथनीकला धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत पर करीब 2.54 करोड़ के धान गबन का आरोप लगा है।

NEWS IN SHORT

  • मुंगेली में 2.54 करोड़ की धान खरीदी घोटाला प्रभारी पर लगा हैं बड़ा आरोप
  • पर्यवेक्षक ने 8216 क्विंटल धान की हेराफेरी की शिकायत की गई हैं
  • जांच में मिली शॉर्टेज, 682.30 क्विंटल धान की कमी पाई गई हैं
  • नियमों का उल्लंघन, कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में हुआ छेड़छाड़
  • एफआईआर दर्ज, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं

NEWS IN DETAIL

Mungeli : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले के हथनीकला धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत पर करीब 2.54 करोड़ के धान गबन का आरोप लगा है। मामले में सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत, कलेक्टर ने गठित की जांच टीम

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक भरत लाल कौशिक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम सिंह ने कुल 8216.30 क्विंटल धान की हेराफेरी कर 2,54,70,530 का नुकसान किया है। कलेक्टर ने 30 मार्च 2026 को इस मामले की जांच के लिए एक संयुक्त टीम गठित की थी।

जांच में सामने आई गड़बड़ी, शॉर्टेज पाया गया

जांच में यह पाया गया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 9798.70 क्विंटल धान दर्ज था, लेकिन मौके पर केवल 7 हजार पांच सौ चौतीस क्विंटल धान ही मिला, जिससे 682.30 क्विंटल का शॉर्टेज हुआ।

इसके अलावा, धान की किस्मों में भी भारी अंतर पाया गया हैं। मोटा धान 998.80 क्विंटल अधिक और सरना धान 9215.10 क्विंटल कम था।

नियमों का उल्लंघन कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में छेड़छाड़

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में डेटा एंट्री की गई थी। साथ ही, बारदाना प्रभारी की गैरमौजूदगी में धान की लोडिंग और रख-रखाव किया गया था। विक्रम सिंह राजपूत और उसके पिता के द्वारा अनियमित तरीके से काम चलाने की बात भी सामने आई है।

एफआईआर दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ में धान घोटाला :जांच के दौरान विक्रम सिंह राजपूत पिछले 3-4 दिनों से अनुपस्थित था और उसका फोन बंद था। इसके बाद 13 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली थाना मुंगेली में FIR दर्ज की गई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन लोग शामिल हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

धान घोटाला: कागज में सरकारी जमीन पर उगा दी धान, बिना फसल के ही कटवा लिए 15 हजार टोकन

छत्तीसगढ़ धान घोटाला| CG में गायब धान को खोजने में नहीं विभाग का इंट्रेस्ट ! मंत्री को ही नहीं कोई मतलब?

MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा

MP News | ₹5 करोड़ का 2286 मीट्रिक टन धान घोटाला, 22 आरोपियों पर FIR

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी
  • धान घोटाला
  • छत्तीसगढ़ में धान घोटाला
  • छत्तीसगढ़ धान घोटाला
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर! एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP, जानें खरीदी का समय और पूरी व्यवस्था

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर! एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP, जानें खरीदी का समय और पूरी व्यवस्था
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD