MP, राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओले का अलर्ट; CG में पड़ेंगी हल्की बौछारें

Amresh Kushwaha | Oct 14, 2026, 07:00 IST
Share
मध्ययप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।
मध्ययप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ से एमपी के बीस जिलों में बारिश का अनुमान है। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। वहां पांच जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों को अपनी फसलें सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। वहां एकाध जगह हल्की बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तीनों राज्यों में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक रहेगी।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 14 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 15 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 20 जिलों में इसका असर रहेगा। इनमें ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात से बदलेगा मौसम

IMD यानी मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ और एक नए चक्रवात के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं 17 अक्टूबर को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश होने के आसार हैं।

मानसून लौट चुका, फिर भी जारी है बारिश

मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही विदा हो चुका है। इसके बावजूद मौसम सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिला।

हालांकि रविवार, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश दर्ज नहीं की गई।

अक्टूबर में दिख रहा बारिश, गर्मी और ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का असर देखने को मिलता है। इस बार भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है।

अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हुआ और दिन में धूप खिली। वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी है।

मध्यप्रदेश में पेयजल संकट: ओंकारेश्वर बांध में 10 साल का सबसे कम जलस्तर, मालवा-निमाड़ पर मंडराया खतरा | Madhya Pradesh faces drinking water crisis: Omkareshwar dam at 10-year low, Malwa-Nimar under threat
मध्यप्रदेश में पेयजल पर संकट, ओंकारेश्वर बांध में 10 साल में सबसे कम पानी, मालवा-निमाड़ के बांध 26 से 73% खाली
09 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
इस बार की असमान बारिश ने मध्यप्रदेश के बांधों में बड़ा फर्क पैदा कर दिया है। पूर्वी मध्य प्रदेश के लगभग सभी बांध लबालब हैं। लेकिन पश्चिमी हिस्से यानी मालवा-निमाड़ के ज्यादातर प्रमुख जलाशय रीते रह गए हैं। यह स्थिति गर्मियों में जल संकट बढ़ा सकती है। अगले तीन महीने में रबी सीजन भी शुरू होगा। तब किसानों के सामने सिंचाई का सवाल खड़ा होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 14 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। एक-दो जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा।

रायपुर में साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यहां बारिश के आसार नहीं हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

14 से 15 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

16 और 17 अक्टूबर को बारिश के आसार

16 और 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों से मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल होने का अनुमान है।

देश में 51% हिस्से पर सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें | Drought Crisis in 51% of the Country: Impact on Kharif Crops, Inflation and Common Man's Troubles May Increase
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
28 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 14 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में आज से मौसम बदल सकता है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसके असर से 16 अक्टूबर तक प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही फसलों को नुकसान की आशंका को देखते हुए किसानों को फसलें सुरक्षित जगह रखने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी जिलों में फिर बढ़ी गर्मी

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि पश्चिमी जिलों में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में दर्ज हुआ। यहां पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बीकानेर संभाग में तेज हवा, बारिश और ओले गिरने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक आज प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

16 अक्टूबर तक कई जिलों में रहेगा मौसम का असर

नए वेदर सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में 16 अक्टूबर तक बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं 15 अक्टूबर को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक

अक्टूबर में अभी भी लोगों को गर्मी से पूरी राहत नहीं मिली है। खासकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान करीब 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हालांकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • Rajasthan weather update
  • मौसम रिपोर्ट
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की मंद मुस्कान से ऐसे रचा गया था पूरा ब्रह्मांड, जानें पूजा विधि और पौराणिक कथा

By Kaushiki

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब