मध्य भारत का बिगड़ा मौसम: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट!
Amresh Kushwaha | Oct 15, 2026, 07:17 IST
MP-CG और राजस्थान का मौसम अपडेट।
पश्चिमी विक्षोभ और नए चक्रवात से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम बदल गया है। तीनों राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत सात जिलों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है।
वहीं राजस्थान के जयपुर समेत तेरह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के कई इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्य प्रदेश में गुरुवार से अगले 4 दिन मौसम बदलने वाला है। इस दौरान कई जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। इसके अलावा उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
गुरुवार को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में बारिश हो सकती है। वहीं 16, 17 और 18 अक्टूबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम केंद्र यानी IMD भोपाल के मुताबिक उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और नया चक्रवात एक्टिव है। इसके असर से प्रदेश में मौसम बदलेगा। इसी वजह से 15 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही लौट चुका है। इसके बाद भी मौसम सिस्टम एक्टिव होने से बारिश फिर शुरू हो गई। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिला है। हालांकि रविवार और सोमवार को कहीं भी आंधी-बारिश दर्ज नहीं की गई।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का असर देखने को मिलता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हुआ और दिन में धूप खिली। वहीं रात में ठंडक बढ़ी। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो रही है।
मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन तक एक्टिव रहा। मानसून की विदाई के बाद भी मौसम सिस्टम की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़
CG Weather update : (छत्तीसगढ़ का मौसम ): छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। 15 अक्टूबर से कई इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा। रायपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में बारिश के आंकड़े शून्य रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। दो दिन बाद भी मौसम में ऐसी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
मौसम में बदलाव की वजह ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसमी प्रणालियां हैं। समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में करीब 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका बनी हुई है।
वहीं समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है। इन मौसमी प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। दोपहर तक तेज गर्मी और धूप रही। इसके बाद बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी और जैसलमेर में शाम होते-होते बादल छा गए। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। बारिश के बाद रात में ठंडक बढ़ गई। मौसम केंद्र जयपुर ने 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। आज जयपुर समेत कुल 13 जिलों में अलर्ट है।
पश्चिमी जिलों में बुधवार को दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। दिनभर गर्मी और धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी के इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद देर शाम मौसम ठंडा हो गया।
अक्टूबर में भी पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बुधवार को जैसलमेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर में दिन का पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी जयपुर में बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 15 और 16 अक्टूबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 15 अक्टूबर 2026
आज 7 जिलों में बारिश के आसार
वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात से बदलेगा मौसम
मानसून लौट चुका, फिर भी बारिश का दौर जारी
अक्टूबर में हर साल बदलता है मौसम
इस बार 100 दिन एक्टिव रहा मानसून
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 15 अक्टूबर 2026
पिछले 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क
आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार
तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका
ऊपरी वायुमंडल में कई मौसम सिस्टम एक्टिव
वहीं समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है। इन मौसमी प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 15 अक्टूबर 2026
बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर में बरसे बादल
जैसलमेर में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा
जयपुर में आज और कल बारिश का अलर्ट
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, अफसरों को दो सप्ताह की मोहलत, 18 नवंबर को सुनवाई
By Sandeep Kumar
क्या ब्यूरोक्रेसी भी चली नेताओं की राह? कलेक्टर के नाम पर दामाद का पोस्टर, अफसर ने झाड़ा पल्ला!
By Ramanand Tiwari
MP कर्मचारी आयोग की कमान रिटायर्ड IAS मलय श्रीवास्तव को, आयोग वेतन और सेवा संबंधी मामलों पर करेगा विचार
By Neel Tiwari
अडानी की नजर अब बीएसपी पर, भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की आत्मा नहीं बिकने देंगे
By Arun Tiwari