नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा

Jageshwar prasad | Oct 21, 2026, 22:29 IST
Share
नरबलि के लिए 2-साल के बच्चे को किया किडनैप, पुलिस ने मथुरा से बच्चे को छुड़ाया
नरबलि के लिए 2-साल के बच्चे को किया किडनैप, पुलिस ने मथुरा से बच्चे को छुड़ाया

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में दो साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है। आरोपी विवेक कुमार दशहरा पर नरबलि देने की तैयारी में था। उसके पास से त्रिशूल बरामद हुआ है। पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी को दबोचा।

कोटपूतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो साल के एक मासूम बच्चे को नरबलि के लिए किडनैप किया गया था। आरोपी दशहरा पर्व पर बच्चे की बलि देने की तैयारी में था।

राहत की बात यह है कि पुलिस ने समय रहते बच्चे को सही सलामत बचा लिया। पुलिस ने 150 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के मथुरा से 20 अक्टूबर को बच्चे को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने 18 अक्टूबर को नीमराना (Nimrana) से बच्चे को उठाकर ले गया था। पुलिस को आशंका है कि अगर दशहरे के दिन आरोपी नहीं पकड़ा जाता, तो वह बच्चे की बलि दे सकता था। आरोपी की पहचान विवेक कुमार निवासी सासाराम जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास से त्रिशूल और श्रृंगार का सामान मिला है।

350 सीसीटीवी कैमरों से मिला किडनैपिंग का

कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक (SP – Superintendent of Police) सतवीर सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर की दोपहर 3:45 बजे सूचना मिली थी। नीमराना थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहा 2 साल का बच्चा लापता हो गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बच्चे की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक सीसीटीवी फुटेज में बच्चा बाइक पर एक अनजान व्यक्ति के साथ जाता दिखाई दिया। जांच में पता चला कि बाइक सवार बच्चे को दिल्ली रोड की ओर ले गया है।

बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने कुल 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी का पीछा करते हुए टीम उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची। वहां कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास से आरोपी को डिटेन किया गया। इसके बाद बच्चे को सही सलामत दस्तयाब कर लिया गया।

जयपुर: 6 साल के बेटे के अपहरण का पिता ने रचा ताना-बाना, भाई और कर्मचारियों संग मिलकर रची साजिश | Jaipur: Father orchestrates kidnapping of 6-year-old son, conspires with brother and employees
पड़ोसी के साथ भागी पत्नी तो पिता ने करवा दिया बेटे का किडनैप, 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के कागजात बने वजह
19 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता ने अपने भाई और दो कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। पत्नी के घर छोड़ने और 3 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेजों से जुड़े विवाद में पड़ोसी पर दबाव बनाने की योजना थी।

अजमेर और शाहपुरा में चुराई बाइकें

पुलिस की जांच में आरोपी की पूरी यात्रा का खुलासा हुआ है। आरोपी विवेक सबसे पहले अजमेर पहुंचा था। वहां उसने क्लॉक टावर थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की। फिर उसने एक बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

वहां नाकाम होने पर वह जयपुर के शाहपुरा की ओर निकल गया। शाहपुरा में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर उसने अजमेर से चुराई बाइक वहीं छोड़ दी और दूसरी बाइक चुरा ली। इसी बाइक से वह नीमराना पहुंचा।

नीमराना में उसने घर के बाहर 2 साल के बच्चे को खेलते हुए देखा। दोपहर करीब 3:30 बजे जब बच्चे के आसपास कोई नहीं दिखा, तो उसने बच्चे को बाइक पर बैठाया और फरार हो गया। पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी से हो रही पूछताछ

एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक कुमार से बच्चे की किडनैपिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस काम में अकेला था या उसके और साथी भी शामिल हैं।

आरोपी के थैले से त्रिशूल और श्रृंगार का सामान बरामद हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि वह किसी धार्मिक या तांत्रिक क्रिया के लिए बच्चे को ले गया था। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें। खासकर सार्वजनिक जगहों और घर के बाहर खेलते समय पूरी निगरानी रखें।

किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सतर्कता से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।

Tags:
  • नरबलि के लिए किडनैप
  • कोटपूतली-बहरोड़
  • नीमराना
  • चुराई बाइकें
  • विवेक कुमार
  • Kotputli-Behror police
  • Nimrana
  • सतवीर सिंह
डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख रुपए से अधिक का गबन! दो पूर्व CMHO समेत 6 पर FIR, EOW ने की कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख रुपए से अधिक का गबन! दो पूर्व CMHO समेत 6 पर FIR, EOW ने की कार्रवाई
नगर सैनिकों को हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, 7900 जवानों को राहत, महंगाई भत्ता 58 फीसदी के हिसाब से जुड़ेगा

By VINAY VERMA

नगर सैनिकों को हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, 7900 जवानों को राहत, महंगाई भत्ता 58 फीसदी के हिसाब से जुड़ेगा
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां और MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां और MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले...
CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें
जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?

By Umeshwari Baghel

साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?
टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार

By Arun Tiwari

टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार