Weather Update: एमपी में दशहरे पर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें CG और राजस्थान के हाल
Aman Vaishnav | Oct 19, 2026, 07:00 IST
मध्य प्रदेश में दशहरे पर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 19 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश का मौसम (MP Weather Update )
आज 15 जिलों में बारिश का अनुमान
दशहरे पर इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
क्यों बदल रहा है मौसम?
मानसून लौट चुका फिर भी हो रही बारिश
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का असर रहता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हो गया था और तेज धूप निकलने लगी थी।
हालांकि रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। वहीं कई जिलों में बारिश भी हो रही है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट- 19 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ का मौसम (CG Weather Update )
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की आशंका भी है। 20 अक्टूबर को भी कुछ जगहों पर ऐसा ही मौसम रह सकता है।
अगले 24 घंटे में कितना गिरेगा तापमान?
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
21 अक्टूबर से मौसम रहेगा साफ
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 19 अक्टूबर 2026
राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Update )
पिछले 24 घंटों में टोंक जिले के नगरफोर्ट में सबसे ज्यादा 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा।
बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान
पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 23 और 24 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
बारिश की गतिविधियां पहले के मुकाबले कमजोर पड़ सकती हैं। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में धूप निकलने और मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में लोगों को तेज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की कृपा से कैसे अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए शिव, जानें नवमी तिथि की पूजा और महान सिद्धियों का संबंध
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की कृपा से कैसे अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए शिव, जानें नवमी तिथि की पूजा और महान सिद्धियों का संबंध
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की कृपा से कैसे अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए शिव, जानें नवमी तिथि की पूजा और महान सिद्धियों का संबंध
By Kaushiki
मध्यप्रदेश में पोर्टल ने रोकी 28 वाहनों की फिटनेस! केंद्र ने दी राहत, लेकिन पोर्टल पर नहीं आया विकल्प
By Ramanand Tiwari
एमपी में 2.40 लाख शस्त्र लाइसेंस पर सवाल, रिकॉर्ड में गड़बड़ी क्यों? अब ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
By Ramanand Tiwari
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, 4 IAS अधिकारियों के तबादले
By Sumit Kumar
इंदौर में अस्पतालों के नाम पर खेल? रजिस्ट्रेशन और मंजूरी का पता नहीं, फिर भी किडनी और दिल के इलाज का दावा
By Sandeep Kumar