मानसून के बाद बदला मौसम: MP में लुढ़का रात का पारा, राजस्थान में अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार

Aman Vaishnav | Oct 16, 2026, 07:15 IST
Share
<strong>मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम, बारिश और ठंड का अलर्ट</strong>
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बदला मौसम, बारिश और ठंड का अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तेज बारिश हुई है। इससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। मध्यप्रदेश में दिन के समय धूप और गर्मी बनी हुई है। हालांकि सुबह रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं छत्तीसगढ़ में ट्रफ लाइन और हवाओं के असर से 21 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश का मौसम (MP Weather Update)

मध्य प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश के कई शहरों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री कम है।

21 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 21 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

भोपाल में रात का पारा 1.8 डिग्री गिरा

भोपाल में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। ऐसे में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

इंदौर में दिन का तापमान 33.9 डिग्री और रात का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा।

मानसून के बाद भी MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बारिश जारी: मौसम विभाग का अलर्ट | Rain Continues in MP, Chhattisgarh, and Rajasthan Even After Monsoon: Meteorological Department's Alert
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?
11 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत के तीन राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन से ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छह जिलों में बारिश की संभावना बनी है।

रतलाम में दिन का तापमान 36 डिग्री पहुंचा

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार, गुना और खरगोन में पारा 35.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं उज्जैन में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में रतलाम का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री बढ़ा है। वहीं धार में दिन का पारा 3.3 डिग्री चढ़ गया। इससे प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है।

पचमढ़ी में सबसे कम रहा दिन का तापमान

प्रदेश में पचमढ़ी का अधिकतम तापमान सबसे कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मलांजखंड में तापमान 29.5 डिग्री और बैतूल में 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंडला में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जबलपुर में दिन का तापमान 33.7 डिग्री और रात का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

छत्तीसगढ़ का मौसम (CG Weather Update)

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 15 अक्टूबर को यह पूर्वानुमान जारी किया। इसके मुताबिक 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है।

कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मध्य भारत में बिगड़ा मौसम: MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट जारी! | Central India's Weather Worsens: Alert for Storms, Rain, and Hail in MP, Chhattisgarh, Rajasthan!
मध्य भारत का बिगड़ा मौसम: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट!
15 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
पश्चिमी विक्षोभ और नए चक्रवात से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम बदल गया है। तीनों राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल समेत सात जिलों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है।

15 अक्टूबर को कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। इस दौरान अंबिकापुर में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जगदलपुर में 32.1 डिग्री और दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 3 दिन भी बारिश और गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर के बाद भी प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 17 और 18 अक्टूबर को एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

19 अक्टूबर को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है।

वहीं, 20 और 21 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और बंगाल की खाड़ी के आसपास पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बनी हुई है। इन मौसमी बदलावों के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Update)

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। आज 16 अक्टूबर को भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में आज शुक्रवार सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।

गुरुवार को भी 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले के सूरतगढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कई इलाकों में हुई तेज बारिश

पाटन इलाके में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। अलवर के पास तिजारा में 5 मिमी बारिश हुई। भरतपुर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर जिले के जुरहरा में 45 मिमी, कामां में 26 मिमी, पहाड़ी में 28 मिमी और कुम्हेर में 22 मिमी बारिश हुई।

5 डिग्री तक गिरा तापमान

चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिर गया है। गुरुवार को हनुमानगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में अचानक बढ़ी ठंडक

राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह 6 बजे मौसम अचानक बदल गया। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार शाम को भी जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में बरसात हुई थी।

जयपुर एयरपोर्ट पर 0.5 मिमी और चाकसू में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार देर शाम तेज ठंडी हवाएं चलने से जयपुर में अचानक ठंडक बढ़ गई।

यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather Update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather Update
  • राजस्थान का मौसम
  • Rajasthan Weather Update
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • Weather Update
News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच

By Harish Divekar

News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच
शारदीय नवरात्रि का छठा दिन: अन्याय और ट्रोल्स के खिलाफ आवाज उठाना सिखाती हैं मां कात्यायनी, जानें महिषासुरमर्दिनी की अमर कथा

By Kaushiki

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच

By Umeshwari Baghel

अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पर्यटक देख सकेंगे वन्यजीवों का रोमांच
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट

By Sandeep Kumar

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में बदलेगी वोटर लिस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 DSP को प्रमोशन, अब ASP की कुर्सी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, नई पोस्टिंग का इंतजार