MP के 15 और राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 5 दिन हलकी बारिश के आसार
Amresh Kushwaha | Oct 18, 2026, 07:07 IST
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मध्यप्रदेश में तीन दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 अक्टूबर के बाद रात में ठंडक बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
रायपुर में आज तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। शनिवार को जयपुर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी राजस्थान में पारा अब भी 37 डिग्री के आसपास है। 19 अक्टूबर से राजस्थान में मौसम साफ होने का अनुमान है।
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में भी बारिश हो रही है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 2.8 डिग्री तक गिरावट हुई है।
मौसम केंद्र भोपाल ने रविवार को 15 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके असर से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को भी इन संभागों के कई शहरों में बारिश हुई। बड़वानी के सेंधवा, सीहोर और पीथमपुर में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। रीवा और सागर संभाग में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। 18 और 19 अक्टूबर को कुछ जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद किसी जिले के लिए अलर्ट नहीं है।
मध्य प्रदेश से मानसून 3 अक्टूबर को ही लौट चुका है। इसके बाद भी मौसम सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का ट्रेंड रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हुआ और धूप निकली। वहीं रात में ठंडक भी बढ़ी। इसके साथ कई जिलों में बारिश भी होती रही।
इस साल मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन तक एक्टिव रहा। मानसून 3 अक्टूबर को प्रदेश से लौट गया था। इसके बाद भी सक्रिय मौसम प्रणालियों की वजह से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़
CG Weather update : (छत्तीसगढ़ का मौसम ): छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद 21 और 22 अक्टूबर को भी एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
पिछले 24 घंटे में रायपुर के लालपुर में सबसे ज्यादा तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में 1.8 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु तट से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।
Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर अभी बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। कमजोर धूप और ठंडी हवा चलने से दिन में हल्की ठंडक महसूस हुई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान अब भी 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
राजधानी जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। देर शाम शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अक्टूबर से राजस्थान में मौसम साफ होने लगेगा। धूप तेज होगी और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यानी फिलहाल बारिश और ठंडक का असर सीमित इलाकों में ही रहेगा।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2026
15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
चक्रवाती सिस्टम से बदला मौसम
20 अक्टूबर के बाद रात में बढ़ेगी ठंडक
मानसून लौट चुका है फिर भी बारिश जारी
अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड
100 दिन एक्टिव रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2026
18 से 20 अक्टूबर तक बारिश का दौर
रायपुर में बादल छाए रहेंगे, 33 डिग्री तक पारा
रायपुर रहा सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा
इन मौसमी सिस्टम की वजह से बदलेगा मौसम
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2026
जयपुर में देर शाम हुई हल्की बारिश
इन 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
19 अक्टूबर से फिर तेज होगी धूप
मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति
By Sandeep Kumar
पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट
By Sumit Kumar
एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल
By Sanjay Gupta
दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई
By Raghvendra Singh Rathore
CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel