आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Oct 26, 2026, 07:25 IST
Share
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के 26 अक्टूबर के बड़वानी, भोपाल, नलखेड़ा और उज्जैन दौरे का पूरा कार्यक्रम।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के 26 अक्टूबर के बड़वानी, भोपाल, नलखेड़ा और उज्जैन दौरे का पूरा कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार, 26 अक्टूबर को नलखेड़ा (आगर मालवा) और उज्जैन दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव नलखेड़ा और उज्जैन पहुंचकर स्थानीय विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सीएम उज्जैन में महर्षि वाल्मीकि जयंती और संत टेकचंदजी महाराज समाधि महोत्सव में शामिल होकर रात को भोपाल लौटेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा बड़वानी से शुरू होगा। यहां सुबह 6:30 बजे सीएम का स्थानीय कार्यक्रम रहेगा।

  • सुबह 8:00 से 8:35 बजे के बीच सीएम ग्राम कलाल्दा (सेंधवा, बड़वानी) से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 8:45 से 9:10 बजे सीएम मोहन यादव इंदौर से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
  • सुबह 9:25 बजे वे अपने निवास पर आएंगे।
  • सुबह 10:15 बजे समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी।
  • सुबह 10:30 बजे समत्व में ही सीएम की एक अहम बैठक रखी गई है।
  • दोपहर 1:20 से 1:30 बजे वे भाजपा कार्यालय (BJP Office) भोपाल पहुंचेंगे।
  • दोपहर में भाजपा कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम के बाद 2:00 से 2:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल लौटेंगे।

प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला

बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी आज सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला आयोजित करेगी। इसमें संगठन के डिजिटल अभियानों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब देब शामिल होंगे। ये सभी नेता सोशल मीडिया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया विभाग की टीम शामिल होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ जिला संयोजक व सह संयोजक भी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में उन्हें डिजिटल अभियान चलाने, सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करने और पार्टी की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के तरीके बताए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी भी अपनी बात रखेंगे।

खड़गे के 'बाप' वाले बयान पर मचा घमासान: सीएम मोहन यादव का पलटवार, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी साधा निशाना | Political storm over Kharge's 'father' remark: CM Mohan Yadav retaliates, Amit Shah and JP Nadda also target
मोदी का बाप भी जाएगा... मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम मोहन यादव भड़के, बोले- अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
25 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का अपमान बताया। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है।

भजन जैमिंग का कार्यक्रम

सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने बताया कि इस कार्यशाला का मकसद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की उम्मीदों के मुताबिक काम करने के लिए मार्गदर्शन देना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार शाम 7 बजे भजन जैमिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें सोशल मीडिया से जुड़े युवा और इन्फ्लुएंसर्स शामिल होंगे।

कृषि महोत्सव और नलखेड़ा दौरा

  • दोपहर 2:15 से 2:30 बजे सीएम मोहन (CM Mohan Yadav) भोपाल में कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव, नरसिंहपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़ेंगे।
  • दोपहर 2:35 से 3:10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से नलखेड़ा (विधानसभा सुसनेर, जिला आगर-मालवा) पहुंचेंगे।
  • नलखेड़ा में स्थानीय लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उज्जैन में लोकार्पण और धार्मिक उत्सव

  • दोपहर 4:20 से 4:50 बजे नलखेड़ा से सदावल हेलीपैड (उज्जैन) पहुंचेंगे।
  • शाम 4:55 से 5:00 बजे सीएम सदावल हेलीपैड से वाल्मीकि धाम (उज्जैन) आएंगे।
  • वाल्मीकि धाम में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम और विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 5:35 से 5:40 बजे वाल्मीकि धाम से कड़छाधाम (उज्जैन) जाएंगे।
  • कड़छाधाम में वे पूज्य गुरुदेव श्री टेकचंदजी महाराज के समाधि महोत्सव में शामिल होंगे।
  • शाम 6:20 से 7:30 बजे कड़छाधाम से इंदौर एयरपोर्ट रवाना होंगे।
  • रात 7:40 से 8:05 बजे इंदौर एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • रात 8:25 बजे सीएम वापस अपने निवास पर पहुंचेंगे।
MP स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, CM मोहन यादव करेंगे सम्मानित | On MP Foundation Day, 102 meritorious students will receive Rs 1 lakh each, CM Mohan Yadav to honor them
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
25 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सभी चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस योजना के लिए 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 58 हजार 99 ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की गई। इसी सूची से लॉटरी के जरिए 102 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव
  • सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला
  • प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल
  • राष्ट्रीय महासचिव बिप्लब देब
  • बलराम कृषि महोत्सव
  • CM Mohan Yadav
एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक

By Ramanand Tiwari

एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट

By Sumit Kumar

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

By Sandeep Kumar

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की गाड़ी ने देवास में आदिवासियों को कुचला, तीन की मौत

By Sanjay Gupta