कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

Arun Tiwari | Updated:
Share
<br>अरुण साव ने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया
अरुण साव ने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया

रायपुर। एक बार फिर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान भाजपा ने दिया उतना कभी भी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पूर्व सरकारों ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अंबेडकर के कद को छोटा करने की कोशिश की, ताकि उनका कद किसी नेहरू-गांधी परिवार के समकक्ष खड़ा न हो पाए।

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हराने की साजिश रची। कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने खुद को भारत रत्न दिया, पर बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। देश में जब भाजपा समर्थित सरकार बनी, तब जाकर डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। साव ने कहा कि आज सवाल इस बात का है कि कांग्रेस पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है।

जो कांग्रेस पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान के सम्मान का किस मुंह से दावा करती है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ के बिल्हा को देश में पहला, रायपुर और बिलासपुर को भी मिले पुरस्कार | Swachh Survekshan 2025-26: Chhattisgarh's Bilha Ranks First in Nation, Raipur and Bilaspur Also Receive Awards
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
11 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित किया गया है। बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है।

कांग्रेस ने किया संविधान का बार-बार अपमान

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2015 में जब संविधान दिवस मनाने का निर्णय नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिया, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। इससे पहले बाबा साहेब की 125वीं जयंती का भी कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया था। देश और संविधान से जुड़ी किसी भी बात में जिसमें उस एक विशेष परिवार गांधी-नेहरू परिवार का नाम नहीं होता है, उसका विरोध करते हैं।
साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के संविधान निर्माता का ही न केवल सम्मान किया, वरन् देश के संविधान के मौलिक तत्वों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। आज संविधान की चर्चा पूरे देश में होती है। हमारे संविधान की जो विशेषताएं हैं, जो क्षमता है, जो ताकत है, वह जन-जन तक पहुंचे।

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर: 81 सचिवों को मिलेगी चुनावी रणनीति और संगठन चलाने की ट्रेनिंग, राहुल गांधी और खड़गे होंगे शामिल | 10-Day National Training Camp of Congress in Jaipur: 81 Secretaries to Get Training on Election Strategy and Organization Management, Rahul Gandhi and Kharge to Attend
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
23 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
जयपुर एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है। कांग्रेस 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में दस दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसमें देशभर से 81 राष्ट्रीय सचिव शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 30 नवंबर को शिविर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 9 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है।

मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलकर आज देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मंत्र को लेकर काम कर रही है। जिस संविधान निर्माता का जिस पार्टी ने सम्मान न किया हो उस पार्टी से अपेक्षा कैसे करेंगे कि वह संविधान का सम्मान करेगी। संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है तो उस राजनीतिक दल का नाम कांग्रेस पार्टी है।

अंबेडकर नहीं चाहते थे धारा 370

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। बाबा साहेब की जन्म भूमि पर स्मारक का निर्माण कराया। लंदन में उनकी शिक्षा भूमि पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल का निर्माण कराया। नागपुर में दीक्षा भूमि का कायाकल्प किया।

सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामला: नागरिकता से पहले नाम दर्ज होने पर कोर्ट ने मांगी दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट | Sonia Gandhi Voter List Case: Court Seeks Report from Delhi Police on Name Inclusion Before Citizenship
नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम? सोनिया गांधी के मामले में दिल्ली पुलिस से कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
18 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ा एक पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है। आरोप है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया था। अब इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

मुंबई में चैत्य भूमि पर समाधि स्थल का निर्माण कराया। दिल्ली में महापरिनिर्वाण भूमि पर नेशनल मेमोरियल का निर्माण कराया। यह सब बाबा साहेब को सम्मान देने का काम है। जब हम संविधान के सम्मान की बात करते हैं तो हमें संविधान निर्माता का भी सम्मान करना पड़ेगा।

साव ने कहा कि हम सब इस बात को जानते हैं कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर संविधान में अनुच्छेद 370 बिल्कुल नहीं चाहते थे, उसके विरोधी थे और संविधान से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके मोदी सरकार ने ही पूरा किया।

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा से 14 लाख वोट आगे, जिला परिषद और पंचायत समिति में बड़ी जीत | Rajasthan Panchayat Elections: Congress Dominates, 14 Lakh Votes Ahead of BJP, Major Wins in Zila Parishad and Panchayat Samiti
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
22 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान की राजनीति में पंचायत चुनाव के नतीजों ने नया सियासी संदेश दिया है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस को जिला परिषद चुनाव में भाजपा से करीब 14 लाख वोट ज्यादा मिले। वहीं पंचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस की बढ़त 13 लाख से ज्यादा वोटों की रही। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है।

14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्म दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और पहली बार श्री मोदी के प्रयास से यूएनओ में डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। भीम ऐप भी बाबा साहेब को समर्पित रहा है।
Tags:
  • अरुण साव
  • Dr. Ambedkar
  • डॉ. अंबेडकर
  • Congress
  • कांग्रेस
  • Nehru-Gandhi family
  • भारत रत्न
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • Bharat Ratna
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि

By Umeshwari Baghel

CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि
वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित