CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 17, 2026, 20:39 IST
Share
CG top news
CG top news

झीरम घाटी हत्याकांड में नया मोड़, 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला, सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब।

झीरम घाटी हत्याकांड में नया मोड़, 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला

छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। जगदलपुर की NIA विशेष अदालत ने सितंबर में सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट इस फैसले की समीक्षा करेगा। कोर्ट की मंजूरी के बाद ही फांसी की सजा आगे बढ़ सकेगी। फिलहाल मामले की सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री की समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी लोगों की समस्याएं दूर करने के बजाय ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे। शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसका सही ब्योरा तक दर्ज नहीं किया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी ट्रांसफर आदेश का मामला सामने आया है। यहां 19 शिक्षकों और व्याख्याताओं के तबादले के लिए फर्जी सरकारी आदेश तैयार किया गया था। इस आदेश में शिक्षा विभाग के लेटरहेड और एक अधिकारी के हस्ताक्षर का इस्तेमाल हुआ। मामला सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने जांच शुरू कर दी है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हुए घायल, सिम्स अस्पताल में इलाज, सभी कार्यक्रम निरस्त

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक उपचार किया और कच्चा प्लास्टर बांधा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मां और सौतेले पिता ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका हाथ टूट गया। बच्चे की आंख में भी काफी सूजन है। शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान मिले हैं। बच्चे की छह साल की बहन ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ की युवती पर आया नीदरलैंड के युवक का दिल, जांजगीर-चांपा पहुंचकर रचाई शादी

छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से निकली प्रेम कहानी अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। जांजगीर-चांपा जिले के भुईगांव की 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के 32 वर्षीय युवक क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम के साथ शादी कर ली है। एक तरफ छत्तीसगढ़ की मिट्टी और ग्रामीण परिवेश, तो दूसरी तरफ यूरोप का नीदरलैंड। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का आदेश, महादेव एप के तर्ज पर खड़ा किया सट्टे का साम्राज्य

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऐप 3 STUMPS के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने सट्टा नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1 करोड़ 42 लाख रूपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। जब्ती के दायरे में छत्तीसगढ़ में जमीन, महाराष्ट्र में व्यावसायिक दुकान और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

Raipur. सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण का आंकड़ा 88.85 प्रतिशत बताया जा रहा है। सरकार इसे समस्याओं के समाधान की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। लेकिन इसी समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के एक तहसीलदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में एक और अधिकारी पर कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। EOW-ACB ने उनके खिलाफ जांच के बाद विशेष अदालत में पूरक चालान पेश किया था। इसके बाद सरकार ने निलंबन का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें
  • छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
  • झीरम घाटी हत्याकांड
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • डिप्टी सीएम अरुण साव घायल
  • रायपुर मासूम बच्चे से मारपीट
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • Chhattisgarh Latest News
  • Jhiram Ghati Murder Case
  • Chhattisgarh Teacher Transfer Scam
CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?

By Sanjay Gupta

CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?
Rajasthan Top News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरी, आठ की मौत

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरी, आठ की मौत
27% ओबीसी आरक्षण पर सांसद तन्खा और मंत्री राकेश सिंह आमने-सामने, आंकड़ों से लेकर कानून तक उठे सवाल

By Neel Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण पर सांसद तन्खा और मंत्री राकेश सिंह आमने-सामने, आंकड़ों से लेकर कानून तक उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार

By Mukesh Sharma

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान
इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

By Sanjay Gupta

इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज