रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान
Umeshwari Baghel | Oct 17, 2026, 19:15 IST
रायपुर में मासूम पर जुल्म
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मां और सौतेले पिता ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका हाथ टूट गया। बच्चे की आंख में भी काफी सूजन है। शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान मिले हैं। बच्चे की छह साल की बहन ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद मोहल्ले के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित तरुण नगर, लोधीपारा का है। यहां रहने वाले तीन साल के बच्चे के साथ लंबे समय से मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बच्चे की मां और सौतेले पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच झगड़ा होने पर उनका गुस्सा मासूम बच्चे पर निकलता था।
आरोप है कि सौतेला पिता राजा बच्चे को पीटता था। वहीं, मां अन्नू देवी उसे बचाने के लिए कुछ नहीं करती थी। लगातार मारपीट के कारण बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
मारपीट के कारण बच्चे के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। बच्चे की बाईं आंख भी चोट लगने से काफी सूज गई है। इसके अलावा उसकी पीठ पर सिगरेट से दागे जाने जैसे निशान मिले हैं।
बच्चे की हालत देखकर आसपास के लोग भी परेशान हो गए। मोहल्ले वालों का कहना है कि मासूम के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
इस मामले का खुलासा बच्चे की छह साल की बहन लक्ष्मी के कारण हुआ। जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे लक्ष्मी ने आसपास रहने वाले लोगों को बताया कि उसके छोटे भाई को घर में पीटा जाता है।
बच्ची की बात सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। वहां तीन साल के मासूम की हालत देखकर लोगों को मारपीट का पता चला। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
इसके बाद बस्ती के लोगों ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।
बच्चे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत करने वालों ने पुलिस को बताया कि परिवार किराए के मकान में रहता है। उन्हें आशंका थी कि कार्रवाई का पता चलने पर आरोपी कहीं दूसरी जगह जा सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, ताकि उसकी सभी चोटों की जानकारी सामने आ सके।
इसके साथ ही बच्चे को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश करने की मांग भी की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे को फिलहाल सुरक्षित बाल गृह में रखा जाना चाहिए, ताकि उसके साथ दोबारा ऐसी घटना न हो।
हालांकि, बच्चे को बाल गृह भेजे जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस ने बच्चे की मां अन्नू देवी और सौतेले पिता राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर बच्चे के साथ क्रूरता करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप हैं।
पुलिस ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 3(5) भी लगाई गई हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे के साथ कब से मारपीट हो रही थी और उसे किस तरह चोट पहुंचाई गई।
पति-पत्नी के झगड़े का शिकार बनता था मासूम
आरोप है कि सौतेला पिता राजा बच्चे को पीटता था। वहीं, मां अन्नू देवी उसे बचाने के लिए कुछ नहीं करती थी। लगातार मारपीट के कारण बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
हाथ में फ्रैक्चर, आंख में सूजन और पीठ पर जलने के निशान
बच्चे की हालत देखकर आसपास के लोग भी परेशान हो गए। मोहल्ले वालों का कहना है कि मासूम के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
छह साल की बहन ने पड़ोसियों को बताई पूरी बात
बच्ची की बात सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। वहां तीन साल के मासूम की हालत देखकर लोगों को मारपीट का पता चला। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
इसके बाद बस्ती के लोगों ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।
मोहल्ले के लोग पहुंचे थाने, पुलिस से की शिकायत
शिकायत करने वालों ने पुलिस को बताया कि परिवार किराए के मकान में रहता है। उन्हें आशंका थी कि कार्रवाई का पता चलने पर आरोपी कहीं दूसरी जगह जा सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे को सुरक्षित जगह रखने की मांग
इसके साथ ही बच्चे को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश करने की मांग भी की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे को फिलहाल सुरक्षित बाल गृह में रखा जाना चाहिए, ताकि उसके साथ दोबारा ऐसी घटना न हो।
हालांकि, बच्चे को बाल गृह भेजे जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मां और सौतेले पिता गिरफ्तार, तीन धाराओं में केस
पुलिस ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 3(5) भी लगाई गई हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे के साथ कब से मारपीट हो रही थी और उसे किस तरह चोट पहुंचाई गई।
इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
By Sanjay Gupta
दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नोट और वोट चोरी दोनों में शामिल
By Sanjay Gupta
EWS आरक्षण पर रविंद्र भाटी की यात्रा अब केंद्र में चर्चा का विषय, शेखावत बोले- जल्द निकलेगा समाधान
By Raghvendra Singh Rathore
सिरोही पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई: राजकोट हत्याकांड के आरोपी पकड़े, 2950 किलो गांजे के पौधे जब्त
By Ashish Bhardwaj
झीरम घाटी हत्याकांड में नया मोड़, 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की चिट्ठी: फर्जी डॉक्टर का खुला राज, 9 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज; राठौड़ के बयान से सियासी बवाल
By Saurabh Mishra
सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप
By VINAY VERMA