दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नोट और वोट चोरी दोनों में शामिल

Sanjay Gupta | Oct 17, 2026, 19:19 IST
Share
इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर 2026 से अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा में वह हर दिन 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

यात्रा की जानकारी देने के लिए उन्होंने शनिवार, 17 अक्टूबर को इंदौर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, केके मिश्रा, प्रवक्ता अमित चौरसिया और नीलाभ शुक्ला भी उपस्थित थे।

ज्ञानेश कुमार पर नोट और वोट चोरी में शामिल होने का आरोप

दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा को लेकर कहा कि राम मंदिर में शिलालेख पूजन के समय 1990-92 के दौरान और राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में नोट चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट में हुई नोट चोरी के मामले में वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी ट्रस्टी के रूप में शामिल रहे हैं। वह एसआईआर के जरिए चुनाव में वोट चोरी में भी शामिल रहे हैं। सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और राम मंदिर में दान की राशि चोरी होने के मामले में केस भी दर्ज किया जाए।

इंदौर में मीडिया से चर्चा करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह।
इंदौर में मीडिया से चर्चा करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह।

एसआईआर में इस बार नाम कैसे घटे?

सिंह ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में देश में पहले भी एसआईआर हुए हैं, लेकिन हर बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। यह पहली बार है जब 13 करोड़ 37 लाख मतदाता कम हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि मतदाताओं के वोट चोरी किए गए हैं। अब आयोग 17 राज्यों में स्पेशल समरी रिवीजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एसआईआर के दौरान 22 लाख 69 हजार नाम काटे गए थे। जब उन्होंने इसे चुनौती दी तो 99 फीसदी नाम वापस जुड़ गए।

कांग्रेस का 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान: 208 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, राजस्थान से 20 नेता शामिल | Congress's 'Vote Bachao Desh Bachao' Campaign: 208 Observers Appointed, 20 Leaders from Rajasthan Included
कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान: केसी वेणुगोपाल ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, सीपी जोशी समेत कई को जिम्मेदारी
17 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
कांग्रेस ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के लिए 208 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की । इनमें राजस्थान के 20 नेताओं को भी शामिल किया गया है और ये जिले के स्तर पर सक्रिय रहेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया के मुद्दों पर जनसंपर्क बढ़ाना है। पार्टी ने दूसरे चरण के अभियान की योजना बनाई है जो 25 अक्टूबर से दिसंबर के अंत तक चलेगा।

चौहान और सीएम के बीच मामा-भांजा वाला विवाद

वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदिवासी मामले में धरने पर बैठने से जुड़े विवाद पर सिंह ने कहा कि यह मामा-भांजा (शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव) के बीच का मामला है। इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा।

ओबीसी आरक्षण पर क्या बोले?

सिंह ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस का इस मामले में रुख साफ है। ओबीसी वर्ग को आबादी के हिसाब से 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। मेरे कार्यकाल में तीन बार इसके प्रस्ताव पास हुए। इस मामले में बीजेपी सरकार को हमारी जो भी मदद चाहिए होगी, वह हम करेंगे। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेगी।

27% आरक्षण पर सरकार को घेरने की तैयारी: जबलपुर में OBC संगठनों का दो दिवसीय महाधिवेशन | Preparation to corner the government on 27% reservation: Two-day Maha Adhiveshan of OBC organizations in Jabalpur
27% आरक्षण पर सरकार को घेरने की तैयारी, जबलपुर के भेड़ाघाट में दो दिन जुटेंगे OBC संगठन
17 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर के भेड़ाघाट में 17 और 18 अक्टूबर को दो दिवसीय पिछड़ा वर्ग संगम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। आयोजकों के मुताबिक, न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका में पिछड़ा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने के साथ-साथ आरक्षण से जुड़े कानूनी और सामाजिक सवालों पर भी विचार किया जाएगा।

डेली कॉलेज को लेकर सुलह बैठक

इंदौर के डेली कॉलेज में लगातार हो रहे राजनीतिक आयोजनों को रोकने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पत्र लिख रहे हैं। एक बार फिर संघ की 28 अक्टूबर से बैठक है। इन सभी बातों को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज बोर्ड को पत्र लिखकर इन आयोजनों पर आपत्ति जताई थी।

इसके बाद शुक्रवार दोपहर देवास में सुलह बैठक हुई। यह बैठक देवास विधायक गायत्री देवी के पुत्र और डेली कॉलेज बोर्ड के चेयरमैन विक्रम सिंह पंवार के घर पर हुई। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लंच पर पहुंचे। उनके साथ प्रियव्रत सिंह, पूर्व बोर्ड मेंबर देवराज बड़गरा और अन्य सदस्य भी शामिल थे।

मिर्ची बाबा का वोटर लिस्ट से नाम कटा, बोले- 'मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं?' | Mirchi Baba's name removed from voter list, says 'I am alive, I am a monk, where will I get papers?'
SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं
15 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी विवाद जारी है। राहुल गांधी और विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के मिर्ची बाबा ने भी अपना नाम वोटर लिस्ट से कटने का दावा किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वे जिंदा हैं तो उनका नाम क्यों हटाया गया? अब उन्होंने अदालत जाने की चेतावनी दी है।

बैठक में यह मुद्दा उठा

बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि डेली कॉलेज में लगातार राजनीतिक आयोजन हो रहे हैं। जब मैं सीएम था, तब भी कॉलेज में कांग्रेस का कोई आयोजन नहीं कराया गया। शैक्षणिक परिसर को राजनीतिक आयोजनों से मुक्त रखना चाहिए। यहां किसी भी दल के राजनीतिक आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए। यह गलत हो रहा है। इसके लिए गाइडलाइन होनी चाहिए और बोर्ड को सख्त फैसला लेना चाहिए।

फिर इस मुद्दे पर बनी सहमति

जानकारी के अनुसार, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आगे से राजनीतिक आयोजनों पर रोक लगाई जाएगी और डेली कॉलेज में राजनीतिक आयोजन नहीं होंगे। इस मामले में बोर्ड विचार करके आगे गाइडलाइन बनाएगा और फिर फैसला करेगा।
Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • ज्ञानेश कुमार
  • मुख्य चुनाव आयुक्त
  • वोट चोरी
  • राम मंदिर चंदा विवाद
  • सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
  • एसआईआर विवाद
  • मध्य प्रदेश
  • ओबीसी आरक्षण
  • इंदौर
इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

By Sanjay Gupta

इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान
EWS आरक्षण पर रविंद्र भाटी की यात्रा अब केंद्र में चर्चा का विषय, शेखावत बोले- जल्द निकलेगा समाधान

By Raghvendra Singh Rathore

EWS आरक्षण पर रविंद्र भाटी की यात्रा अब केंद्र में चर्चा का विषय, शेखावत बोले- जल्द निकलेगा समाधान
सिरोही पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई: राजकोट हत्याकांड के आरोपी पकड़े, 2950 किलो गांजे के पौधे जब्त

By Ashish Bhardwaj

सिरोही पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई: राजकोट हत्याकांड के आरोपी पकड़े, 2950 किलो गांजे के पौधे जब्त
झीरम घाटी हत्याकांड में नया मोड़, 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला

By Umeshwari Baghel

झीरम घाटी हत्याकांड में नया मोड़, 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट करेगा फैसला
राजस्थान की चिट्ठी: फर्जी डॉक्टर का खुला राज, 9 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज; राठौड़ के बयान से सियासी बवाल

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: फर्जी डॉक्टर का खुला राज, 9 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज; राठौड़ के बयान से सियासी बवाल
सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप

By VINAY VERMA

सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप