छत्तीसगढ़ की युवती पर आया नीदरलैंड के युवक का दिल, जांजगीर-चांपा पहुंचकर रचाई शादी

Harrison Masih | Oct 17, 2026, 17:21 IST
Share
नीदरलैंड के युवक ने छत्तीसगढ़ की युवती से की शादी<br>
नीदरलैंड के युवक ने छत्तीसगढ़ की युवती से की शादी

छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से निकली प्रेम कहानी अब सात समंदर पार तक पहुंच गई है। जांजगीर-चांपा जिले के भुईगांव की 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के 32 वर्षीय युवक क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम के साथ शादी कर ली है। एक तरफ छत्तीसगढ़ की मिट्टी और ग्रामीण परिवेश, तो दूसरी तरफ यूरोप का नीदरलैंड।

दो अलग देशों, संस्कृतियों और हजारों किलोमीटर की दूरी को पार कर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इस अनोखे रिश्ते की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • छत्तीसगढ़ के भुईगांव की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक से शादी की है।
  • क्रिस्टीना नथेनियल की उम्र 25 साल, दूल्हे क्रिस्टीयान की उम्र 32 साल है।
  • जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में पूरी हुई विवाह की कानूनी प्रक्रिया।
  • अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी के समक्ष जारी हुआ विवाह प्रमाण-पत्र।
  • दो देशों और संस्कृतियों का अनोखा मिलन, गांव में शादी की चर्चा है।
सहेली के पापा से प्यार: 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की अनोखी प्रेम कहानी वायरल | Love Story with Friend's Father: Unique love story of 75-year-old Ramsugar and 30-year-old Rani goes viral
75 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर से रचाई शादी, घर पर रील बनाने आती थी बेटी की सहेली
16 Oct 2026 ,
By Manya Jain
उत्तर प्रदेश के औरैया में बुजुर्ग की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल औरैया गांव के 75 साल के रामसुगर की 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से शादी का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये प्रेम विवाह है। इन दोनों के बीच करीब 45 साल उम्र का अंतर है। इस शादी के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं।

भुईगांव की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक को चुना जीवनसाथी

मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव के वार्ड क्रमांक 07, नालापारा निवासी 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के रहने वाले 32 वर्षीय क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम से विवाह किया है। क्रिस्टीना के पिता हनोक नथेनियल और माता सोनिया नथेनियल हैं, जबकि क्रिस्टीयान के पिता का नाम विलेम डीर्क वरबूम बताया गया है।

क्रिस्टीना नथेनियल और क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम
क्रिस्टीना नथेनियल और क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश और यूरोप के नीदरलैंड से जुड़े इस रिश्ते ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। दोनों ने अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बावजूद एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।

3 साल की उम्र में माता-पिता का प्यार बच्चों के दिमाग पर 15 साल तक असर डालता है: शोध | Parental love at 3 years old impacts children's brains for 15 years: Research
तीन साल की उम्र में माता-पिता के प्यार का 15 साल बाद भी दिखता है असर, बच्चों के दिमाग पर हुई रिसर्च में खुलासा
17 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
बच्चों की परवरिश में माता-पिता का प्यार, प्रोत्साहन और व्यवहार कितना महत्वपूर्ण है, इसका असर कई बार वर्षों बाद दिखाई देता है। बच्चे के छोटे-छोटे प्रयासों की सराहना करना, गलती होने पर उसे डांटने के बजाय समझाना और मुश्किल परिस्थितियों में उसका साथ देना महज अच्छी परवरिश के तरीके नहीं हैं।

अपर कलेक्टर के समक्ष पूरी हुई विवाह की कानूनी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को क्रिस्टीना और क्रिस्टीयान जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष विवाह से संबंधित कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

बताया गया है कि अधिनियम की धारा-5 के तहत तीन गवाहों की मौजूदगी में वैधानिक घोषणा की गई। इस दौरान क्रिस्टीना के माता-पिता हनोक नथेनियल और सोनिया नथेनियल भी गवाह के रूप में उपस्थित रहे।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह अधिकारी ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर कर विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया। इसके साथ ही दोनों के विवाह को संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत आधिकारिक मान्यता मिली।

88.85% शिकायतों के दावे के बावजूद राजस्व अधिकारी निलंबित: सीएम हेल्पलाइन पर लापरवाही का खुलासा | Revenue Officer Suspended Despite 88.85% Complaint Resolution Claim: Negligence Revealed on CM Helpline
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
17 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>Raipur. </b>सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण का आंकड़ा 88.85 प्रतिशत बताया जा रहा है। सरकार इसे समस्याओं के समाधान की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। लेकिन इसी समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के एक तहसीलदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

गांव में चर्चा का विषय बनी अंतरराष्ट्रीय शादी

भुईगांव में स्थानीय युवती के नीदरलैंड के युवक से विवाह की खबर सामने आने के बाद यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीण नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हालांकि, दोनों की मुलाकात कब, कहां और किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अलग-अलग देशों से जुड़े इस विवाह ने जिले में लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

खाटूश्याम दर्शन जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना, 8 की मौत, 23 घायल | Bus carrying MP devotees going for Khatu Shyam darshan meets with accident, 8 dead, 23 injured
खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 23 घायल
17 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
राजस्थान के कोटा में शनिवार, सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस पुलिया से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के भोपाल और बैतूल जिले के रहने वाले थे।

  1. छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना नथेनियल ने किस देश के युवक से शादी की?
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भुईगांव की क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के निवासी क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम से शादी की है।
  2. क्रिस्टीना नथेनियल कौन हैं?
    क्रिस्टीना नथेनियल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव की रहने वाली हैं।
  3. जांजगीर-चांपा में क्रिस्टीना की शादी का प्रमाण-पत्र किसने जारी किया?
    अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया।
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अंतरराष्ट्रीय विवाह
  • क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम
  • क्रिस्टीना नथेनियल
  • जांजगीर-चांपा
  • भुईगांव
  • International Marriage
  • Janjgir Champa news
Kota Maternal Death: टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर

By Jageshwar prasad

Kota Maternal Death: टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर
फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

By Ashish Bhardwaj

फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हुए घायल, सिम्स अस्पताल में इलाज, सभी कार्यक्रम निरस्त

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हुए घायल, सिम्स अस्पताल में इलाज, सभी कार्यक्रम निरस्त
इंदौर में तीन कोशिशों के बाद भी नहीं उतरा इंडिगो का विमान, भोपाल करना पड़ा डायवर्ट, पायलट ने बचाई 195 जिंदगियां

By Sourabh Bhatnagar

इंदौर में तीन कोशिशों के बाद भी नहीं उतरा इंडिगो का विमान, भोपाल करना पड़ा डायवर्ट, पायलट ने बचाई 195 जिंदगियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे

By Saurabh Mishra

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट

By Jageshwar prasad

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट
रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश