खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 23 घायल

Amresh Kushwaha | Oct 17, 2026, 10:24 IST
Share
राजस्थान में MP के श्रद्धालुओं की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान में MP के श्रद्धालुओं की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त

राजस्थान के कोटा में शनिवार, सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस पुलिया से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के भोपाल और बैतूल जिले के रहने वाले थे।

श्रद्धालु राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

कोटा के पास कैसे हुआ हादसा?

हादसा कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया गांव के पास हुआ। शनिवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। मिनी बस एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए पुलिया के नीचे गहरे नाले में जा गिरी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसके अंदर फंस गए।

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा?

शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मिनी बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से वाहन बेकाबू हो गया।

हालांकि, दुर्घटना की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रोडवेज बसों की लचर निगरानी: 13 चालान वाली बस से 60 मौतें, सुरक्षा पर गंभीर सवाल | Roadways Bus Poor Monitoring: 60 Deaths from 13-Challan Bus, Serious Questions on Safety
रोडवेज बसों से एक साल में 148 हादसे, 60 मौतें, जयपुर में 13 चालान वाली बस दौड़ती रही, निगरानी पर सवाल
15 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर में हादसे वाली रोडवेज बस पर 13 चालान और 92 हजार रुपए का जुर्माना लंबित था, फिर भी बस सड़कों पर दौड़ती रही। इनमें तीन चालान ओवरस्पीडिंग और सात परमिट उल्लंघन के थे। रोडवेज की बसों से एक साल में 148 हादसों में 60 लोगों की मौत हुई, इसके बावजूद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अंधेरे और दलदल के कारण रेस्क्यू में परेशानी

हादसे की सूचना मिलते ही सीमलिया थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे की Emergency Ambulance मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीण भी घायलों की मदद के लिए आगे आए।

मिनी बस पुल के नीचे नाले में गिरी थी। वहां दलदल होने और तड़के अंधेरा रहने के कारण Rescue Operation में काफी परेशानी हुई। पुलिस और बचाव दल ने मशक्कत के बाद वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

MP में खनन माफिया पर AI की पैनी नजर: नंबर प्लेट छिपाने वाले ट्रक भी अब FASTag से होंगे ट्रैक | AI's Sharp Eye on Mining Mafia in MP: Trucks Hiding Number Plates Will Now Be Tracked by FASTag
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
13 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
सड़क हादसे रोकने और अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। केंद्र सरकार राज्य और स्थानीय सड़कों पर भी eDAR सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। वहीं, मध्य प्रदेश में FASTag और AI से खनिज ले जाने वाले ट्रकों की निगरानी होगी। इससे नंबर प्लेट छिपाकर निकलने वाले संदिग्ध ट्रकों की पहचान करने में भी मदद मिल सकेगी।

मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले 8 लोगों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन मृतकों की पहचान और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में वाहन की रफ्तार और चालक को नींद आने की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर रात और सुबह के समय लंबी दूरी की यात्रा के दौरान Road Safety को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags:
  • खाटूश्यामजी मंदिर
  • राजस्थान
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे
  • मध्य प्रदेश
  • सड़क हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रैवलर नाले में गिरा, बैतूल से खाटूश्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत

By Jageshwar prasad

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रैवलर नाले में गिरा, बैतूल से खाटूश्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला

By Amresh Kushwaha

एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

By VINAY VERMA

CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर

By Sourabh Bhatnagar

70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान

By Amresh Kushwaha

GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान