Rajasthan Top News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरी, आठ की मौत

Jageshwar prasad | Oct 17, 2026, 20:30 IST
Share
पढ़ें राजस्थान की बड़ी खबरें
पढ़ें राजस्थान की बड़ी खबरें

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत। कांग्रेस ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के लिए 208 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इनमें राजस्थान के 20 नेताओं को भी शामिल किया गया। फलोदी में 9 साल के बच्चे भोमाराम की बोरवेल में गिरनें से मौत हो गई है।

राजस्थान की टॉप न्यूज

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बीते डेढ़ साल में राजस्थान के सात जिलों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे पर कई बड़े हादसे हुए हैं। इनमें 100 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सबसे ज्यादा हादसे कोटा और दौसा में बताए जा रहे हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा

राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) में लगभग 4.03 करोड़ मतदाता सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिनके लिए मतपत्रों को तैयार किया जाना आवश्यक है। मतदान दलों को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद नाम लिखने में 17 घंटे का समय मिलेगा। जयपुर में 22 पंचायत समितियों के तहत चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें कुल 2,094 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोटा मेडिकल कॉलेज: सिजेरियन के बाद एक बार फिर महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

कोटा के मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में रेशमा नाम की महिला की सीजेरियन के बाद अचानक मृत्यु हो गई। परिजनों ने इस मामले में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही का आरोप लगाया , उनका कहना है कि इलाज में देरी हुई। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज की पुरानी जटिलताओं के कारण हालत बिगड़ी थी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान: केसी वेणुगोपाल ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, सीपी जोशी समेत कई को जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के लिए 208 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की । इनमें राजस्थान के 20 नेताओं को भी शामिल किया गया है और ये जिले के स्तर पर सक्रिय रहेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया के मुद्दों पर जनसंपर्क बढ़ाना है। पार्टी ने दूसरे चरण के अभियान की योजना बनाई है जो 25 अक्टूबर से दिसंबर के अंत तक चलेगा।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोटा एलन इंस्टीट्यूट में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों में हिंसक झड़प, टॉय गन के बट से सिर पर वार

कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर खिलौने जैसी बंदूक से हमला किया। इस हमले में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान के फलोदी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। 9 साल के बच्चे भोमाराम की बोरवेल में गिरनें से मौत हो गई है। उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में 39 घंटे से लगातार चल रहा था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा गई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सिरोही पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई: राजकोट हत्याकांड के आरोपी पकड़े, 2950 किलो गांजे के पौधे जब्त

सिरोही जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्या और लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और उनके पास से चुराया गया सोना-चांदी बरामद किया गया है। मक्का और सौंफ की खेती के बीच गांजे की अवैध खेती पकड़ी गई है, जिससे 2,950.84 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त हुए हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के आंदोलनों को अराजकता से जोड़ने पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की मांग करना अपराध नहीं है। राहुल गांधी के दिल्ली मार्च को शांतिपूर्ण बताते हुए गहलोत ने भाजपा से हिंसा के सबूत मांगे। परिसीमन और महिला आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश | Rahul Gandhi's call to Dotasra in Ritu Barala case, instructions for FIR against woman police personnel in Rajasthan
रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश
17 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI की रितु बराला और केरल की छात्रा अथिरा को हिरासत में लिया गया। दोनों ने महिला पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे लेकर राहुल गांधी ने कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है। राहुल ने कहा कि राजस्थान में शिकायत और केरल में जीरो FIR दर्ज हो चुकी है।

Tags:
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • Delhi-Mumbai Expressway
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • Rajasthan Panchayat Election
  • कोटा मेडिकल कॉलेज
  • कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान
  • एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट
  • राजकोट हत्याकांड
छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार

By Mukesh Sharma

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान
इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

By Sanjay Gupta

इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नोट और वोट चोरी दोनों में शामिल

By Sanjay Gupta

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नोट और वोट चोरी दोनों में शामिल
रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 3 साल के मासूम पर मां और सौतेले पिता का जुल्म, हाथ टूटा और आंख सूजी, सिगरेट से दागने के भी निशान
EWS आरक्षण पर भाटी की यात्रा से गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

By Raghvendra Singh Rathore

EWS आरक्षण पर भाटी की यात्रा से गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- जल्द निकलेगा रास्ता