MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह

Atul Dwivedi | Updated:
Share
मध्यप्रदेश में अवैध खनन रोकने पहुंची टीमों पर हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मध्यप्रदेश में अवैध खनन रोकने पहुंची टीमों पर हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मध्यप्रदेश में अवैध खनन क्यों नहीं रुक रहा? खनन माफिया को कानून का डर क्यों नहीं है? चंबल संभाग अवैध खनन के लिए इतना बदनाम क्यों है? क्या अवैध खनन सिर्फ चंबल तक सीमित है या पूरे प्रदेश में इसका नेटवर्क फैला हुआ है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में अवैध खनन रोकने गए अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार हमले होते रहे हैं।

कई अधिकारियों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद खनन माफिया का दुस्साहस कम नहीं हुआ।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, बीते तीन साल में प्रशासनिक अमले पर हमले की 13 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। कई मामलों में माफिया कार्रवाई करने पहुंची टीमों पर ही टूट पड़ा। जानकारों का मानना है कि बिना राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन संभव नहीं है। आखिर क्यों बेबस नजर आता है प्रशासन? कानून का डर खत्म हो चुका है या माफिया का रसूख कानून पर भारी पड़ रहा है? इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की है द सूत्र ने अपनी इस विशेष रिपोर्ट में।

श्योपुर में टीम पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया

ताजा मामला श्योपुर का है। यहां चंबल नदी से अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि खनन माफिया ने कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इसके बाद जब्त की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। यह पहली घटना नहीं है। मध्यप्रदेश में खनन माफिया पहले भी सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर चुका है। कई मामलों में अधिकारियों को वाहनों से कुचल दिया गया।

MP में अफसरों का हत्यारा माफिया: ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! कितने मामलों में हुई सजा? | MP's Officer Killer Mafia: Went on Duty, Met Death! How Many Cases Resulted in Conviction?
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
02 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं।
देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं।

मुनाफा इतना ज्यादा कि माफिया को डर ही नहीं: रिटायर्ड DGP

मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी नंदन दुबे ने द सूत्र से बातचीत में अवैध खनन के पीछे सबसे बड़ी वजह भारी मुनाफे को बताया। उनके मुताबिक, स्थानीय स्तर पर छोटे निर्माण कार्यों से भी अवैध खनन करने वाले अच्छी कमाई कर लेते हैं। मुनाफा अधिक होने के चलते उनमें कार्रवाई का डर कम हो गया है। दुबे ने बताया कि जब न्यायालय के आदेश पर बड़े स्तर पर एक साथ कार्रवाई होती थी, तब जमीन पर उसका असर दिखाई देता था। उनका मानना है कि खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए फिर से एक साथ व्यापक और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। छिटपुट कार्रवाई से इस नेटवर्क को तोड़ना मुश्किल है। मध्यप्रदेश में सिर्फ श्योपुर की घटना ही माफिया से जुड़ी नहीं है। खनन माफिया प्रदेश में पहले कई अफसरों की जान ले चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा साल 2012 में हुई, जब एक IPS अधिकारी की जान चली गई थी।

2012 में IPS नरेंद्र कुमार की मौत, देशभर में मचा था हड़कंप

8 मार्च 2012। होली का दिन था। मुरैना के बानमोर में 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह अवैध पत्थर परिवहन रोकने पहुंचे थे। उन्होंने पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए। चालक ने वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया। इस घटना में नरेंद्र कुमार की मौत हो गई।

THESOOTR
mining mafia को सत्ता का संरक्षण : एमपी में और कितने अधिकारी-कर्मचारियों की जान लेगा माफिया
13 May 2024 ,
By Jitendra Shrivastava
मध्यप्रदेश में खनन माफिया के आगे सरकार ने लगता है घुटने टेक दिए हैं। कई अधिकारी-कर्मचारियों पर हमले और हत्या के बाद भी सिस्टम नहीं बदला। क्या इन माफिया को सरकार का ही संरक्षण तो नहीं है। आइए देखते हैं कब-कितने अपराध कर चुका है ये खनन माफिया...
मध्यप्रदेश में खनन माफिया के आगे सरकार ने लगता है घुटने टेक दिए हैं। कई अधिकारी-कर्मचारियों पर हमले और हत्या के बाद भी सिस्टम नहीं बदला। क्या इन माफिया को सरकार का ही संरक्षण तो नहीं है। आइए देखते हैं कब-कितने अपराध कर चुका है ये खनन माफिया...

2018 में डिप्टी रेंजर को ट्रैक्टर से कुचला

7 सितंबर 2018। जगह फिर मुरैना। नेशनल हाईवे-3 पर घिरोना वन चौकी के पास डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए तैनात थे। चंबल के प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकल रही थीं। वन विभाग ने इन्हें रोकने के लिए सड़क पर टायर बस्टर स्ट्रिप लगाई थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार स्ट्रिप हटाने लगे। कुशवाह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया।

शहडोल में पटवारी की मौत, अवैध रेत परिवहन रोकना पड़ा भारी

शहडोल में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। देवलौंद क्षेत्र में सोन नदी के गोपालपुर घाट पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। पूर्व सैनिक और पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल अपने तीन साथियों के साथ गश्त पर थे। टीम को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। प्रसन्न सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ा दिया। उनकी मौत हो गई। इन घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया। आखिर खनन माफिया सरकारी कर्मचारियों की जान लेने से भी क्यों नहीं डरता?

तीन साल में 13 से ज्यादा हमले, फिर भी नहीं थमा अवैध खनन

मुरैना और शहडोल ही नहीं। छिंदवाड़ा, अनूपपुर, राजगढ़, छतरपुर और शाजापुर में भी अवैध खनन से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं कार्रवाई करने पहुंची टीमों पर हमला हुआ। कहीं सरकारी कर्मचारियों को धमकाया गया। कहीं अवैध खनिज से भरे वाहन जबरन छुड़ाए गए। इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

MP में खनन माफिया पर AI की पैनी नजर: नंबर प्लेट छिपाने वाले ट्रक भी अब FASTag से होंगे ट्रैक | AI's Sharp Eye on Mining Mafia in MP: Trucks Hiding Number Plates Will Now Be Tracked by FASTag
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
13 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
सड़क हादसे रोकने और अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। केंद्र सरकार राज्य और स्थानीय सड़कों पर भी eDAR सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। वहीं, मध्य प्रदेश में FASTag और AI से खनिज ले जाने वाले ट्रकों की निगरानी होगी। इससे नंबर प्लेट छिपाकर निकलने वाले संदिग्ध ट्रकों की पहचान करने में भी मदद मिल सकेगी।
सड़क हादसे रोकने और अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। केंद्र सरकार राज्य और स्थानीय सड़कों पर भी eDAR सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। वहीं, मध्य प्रदेश में FASTag और AI से खनिज ले जाने वाले ट्रकों की निगरानी होगी। इससे नंबर प्लेट छिपाकर निकलने वाले संदिग्ध ट्रकों की पहचान करने में भी मदद मिल सकेगी।

सिर्फ चंबल ही क्यों बदनाम? पूरे प्रदेश में फैला है अवैध खनन

चंबल का नाम आते ही अवैध रेत खनन की तस्वीर सामने आती है। लेकिन क्या यह समस्या सिर्फ चंबल तक सीमित है? सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दीवान इससे सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अवैध खनन पूरे मध्यप्रदेश में हो रहा है। चंबल इसलिए ज्यादा चर्चा में रहता है, क्योंकि यहां से निकाली गई रेत दिल्ली और राजस्थान तक पहुंचती है। दीवान के मुताबिक, अवैध खनन बढ़ने की एक बड़ी वजह निर्माण कार्यों में रेत की भारी मांग है। सीमेंट और रेत निर्माण कार्यों की बुनियादी जरूरत हैं। निर्माण बढ़ रहा है। रेत की मांग बढ़ रही है। इसी मांग का फायदा अवैध खनन करने वाले उठा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दीवान ने अवैध खनन के पीछे राजनीतिक संरक्षण की आशंका भी जताई। उनका आरोप है कि अवैध खनन से जुड़े लोग राजनीतिक दलों को चंदा देते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होना मुश्किल हो जाता है।

कानून की कमी नहीं, फिर माफिया बेखौफ क्यों?

मध्यप्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इनमें वाहनों की जब्ती, जुर्माने और अन्य कानूनी कार्रवाई के प्रावधान हैं।

मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम, 1996: रेत, गिट्टी, पत्थर और मुरम जैसे गौण खनिज के खनन को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए गए। इनमें समय-समय पर संशोधन भी किए गए।

मध्यप्रदेश रेत नियम, 2019: रेत खनन, परिवहन, भंडारण और व्यापार को नियंत्रित करने के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई। अवैध परिवहन पर जुर्माने और वाहनों की जब्ती जैसे प्रावधान रखे गए।

मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन निवारण नियम, 2022: अवैध खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए दंडात्मक व्यवस्था को मजबूत किया गया।

इतने नियम होने के बावजूद अवैध खनन जारी है। इससे सबसे बड़ा सवाल इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर उठता है।

पूर्व PCCF बोले- पैसा और संरक्षण माफिया की सबसे बड़ी ताकत

मध्यप्रदेश के रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एचएस पावला ने अवैध खनन के पीछे दो प्रमुख वजहें बताईं। पहली वजह भारी मुनाफा है। दूसरी वजह खनिज संसाधनों की सीमित उपलब्धता और उनकी लगातार बढ़ती मांग। पावला के मुताबिक, अवैध खनन करने वालों को रसूखदार लोगों का संरक्षण भी मिलता है। कानूनी कार्रवाई के दौरान कई बार गवाह सामने नहीं आते। पर्याप्त सबूत नहीं मिलते। इससे आरोपियों को सजा दिलाना मुश्किल हो जाता है। उनका मानना है कि जब आरोपी को जल्द बाहर आने का भरोसा हो, तो उसके भीतर कानून का डर कम हो जाता है।

आखिर कब टूटेगा खनन माफिया का नेटवर्क?

मध्यप्रदेश में अवैध खनन की समस्या सिर्फ खनिज की चोरी या सरकारी राजस्व के नुकसान तक सीमित नहीं है। यह पर्यावरण, नदियों, वन क्षेत्रों और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा से भी जुड़ी है। एक तरफ अवैध खनन रोकने के लिए नियम बनाए जाते हैं। दूसरी तरफ कार्रवाई करने पहुंची टीमों पर हमले होते हैं। अधिकारियों की जान जाती है। फिर भी अवैध खनन की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

दमोह में पहाड़ खोद दिया, जंगल की जमीन भी नहीं छोड़ी!

सामाजिक कार्यकर्ता संतोष भारती भी मानते हैं कि अवैध खनन सिर्फ चंबल की समस्या नहीं है। उनके मुताबिक, दमोह में पहाड़ तक खोद दिए गए। वन भूमि को खोदकर तालाब बना दिए गए। भारती का आरोप है कि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन संभव नहीं है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर के कर्मचारी अक्सर खनन माफिया का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। जो अधिकारी कार्रवाई करने का साहस दिखाते हैं, उन पर हमले होते हैं।

ऐसे में तीन सवाल सबसे महत्वपूर्ण हैं।

पहला: क्या अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ छोटे वाहन चालकों और मजदूरों तक सीमित रह जाती है?

दूसरा: क्या खनन के बड़े नेटवर्क और उन्हें कथित संरक्षण देने वाले प्रभावशाली लोगों तक जांच पहुंच पाती है?

तीसरा: जब कानून इतने सख्त हैं, तो खनन माफिया के अंदर उनका डर क्यों नहीं दिखाई देता?
Tags:
  • Illegal Mining Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश में अवैध खनन
  • Mining Mafia Madhya Pradesh
  • खनन माफिया का खेल
  • Illegal Sand Mining MP
  • पूर्व डीजीपी नंदन दुबे
  • रेत माफिया
  • अवैध खनन निवारण नियम 2022
  • एमपी रेत नियम 2019
धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा

By The Sootr

धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ
बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा

By Sandeep Kumar

बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे

By Sanjay Gupta

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?
हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए

By Umeshwari Baghel

हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए
MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत

By Amresh Kushwaha

MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत