जोधपुर में बोर्ड किसका? मेहता का दावा मजबूत, सोलंकी की व्यूह रचना से मुकाबला टाइट

Jageshwar prasad | Sept 20, 2026, 11:55 IST
Share
जोधपुर महापौर चुनाव में 52 बनाम 48 की शह-मात
जोधपुर महापौर चुनाव में 52 बनाम 48 की शह-मात

जोधपुर महापौर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। भाजपा ने निर्दलीयों के साथ 52 पार्षदों का दावा किया है। कांग्रेस ने बागियों को वापस लाकर 48 तक पहुंचने की कोशिश की है। फ्लोर टेस्ट में 4 पार्षदों का रुख अहम होगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर महापौर चुनाव में 52 बनाम 48 की शह-मात।
  • भाजपा ने किया निर्दलीयों के बूते 52 का दावा किया।
  • कांग्रेस ने बागियों को वापस लाकर पलटवार किया।
  • प्रसन्नचंद मेहता बनाम राजेंद्र सोलंकी की टक्कर।
  • फ्लोर टेस्ट में 4 पार्षदों का रुख तय करेगा खेल।
जोधपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी के लिए जोरदार मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मामला अब आर-पार की जंग बन गया है।

भाजपा ने निर्दलीयों के बूते 52 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। पार्टी ने प्रसन्नचंद मेहता को मैदान में उतारा है। उनकी संघ पृष्ठभूमि है। इससे भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेस ने अंतिम वक्त में बागियों को साधकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

संख्याबल का गणित: 52 पर भाजपा, कांग्रेस 48 के फेर में

जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 45 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 10 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीट पर आरएलपी (RLP) जीती है।

  • भाजपा का दावा: 7 निर्दलीय पार्षदों (जिनमें कांग्रेस के बागी विशाल सांखला और चेतन गहलोत शामिल हैं) के समर्थन के साथ भाजपा ने 52 पार्षदों की लामबंदी कर बहुमत (51) से एक अधिक का आंकड़ा जुटाने का दावा किया है।
  • कांग्रेस का पलटवार: कांग्रेस ने वार्ड संख्या 69 से बागी हुए लियाकत अली रंगरेज की पार्टी में वापसी कराकर मुकाबले को जिंदा रखा है। 3 अन्य निर्दलीयों को साधने के बाद कांग्रेस का आंकड़ा 48 तक पहुंचता दिख रहा है।

प्रतिष्ठा की सीधी भिड़ंत: मेहता बनाम सोलंकी

यह मुकाबला केवल आंकड़ों का नहीं बल्कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की साख का भी बन चुका है:

  • प्रसन्नचंद मेहता (भाजपा): संघ पृष्ठभूमि से आने वाले मेहता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी को संगठन और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का समर्थन माना जा रहा है।
  • राजेन्द्र सोलंकी (कांग्रेस): पूर्व मंत्री सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी हैं और उन्होंने खुद पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था। स्थानीय राजनीति और बिसात बिछाने में माहिर सोलंकी के दम पर ही कांग्रेस यह चुनाव लड़ रही है।

25 सितंबर को फ्लोर टेस्ट पर टिकीं निगाहें

यदि कांग्रेस 48 के संभावित आंकड़े के साथ मैदान में उतरती है, तो उसे बाजी पलटने के लिए केवल 4 अतिरिक्त पार्षदों के पाला बदलने (Cross-Voting) की जरूरत होगी। 25 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के दिन यह देखना होगा कि निर्दलीय और असंतुष्ट पार्षद किस करवट बैठते हैं।

ये भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस



Tags:
  • महापौर चुनाव
  • जोधपुर
  • जोधपुर नगर निगम
  • प्रसन्नचंद मेहता
  • राजेन्द्र सोलंकी
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC