राजस्थान में 283 IAS अफसरों की 623 संपत्तियां, 201 अधिकारियों की 476 प्रॉपर्टी; 128 को खुद की संपत्ति की कीमत तक नहीं पता
Jyoti Mahender Bhardwaj | Published:
किसी ने कीमत नहीं बताई, किसी ने लोकेशन छिपाई
राजस्थान के IAS अफसरों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया तो कई सवाल खड़े हो गए। प्रदेश के 283 IAS अधिकारियों ने अपनी कुल 623 अचल संपत्तियों की जानकारी दी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से 128 अफसरों ने यह तक नहीं बताया कि उनकी प्रॉपर्टी कितने में खरीदी गई थी या आज उसकी कीमत कितनी है। कुछ ने तो संपत्ति कहां है और कितने क्षेत्र में फैली है, इसकी भी पूरी जानकारी नहीं दी। वहीं, 82 IAS अफसर ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नाम पर एक भी अचल संपत्ति नहीं बताई है। अब सवाल उठ रहा है कि जब अफसरों ने ही अपनी संपत्ति का पूरा हिसाब नहीं दिया, तो उनकी असली संपत्ति का पता कैसे चलेगा?
283 IAS अधिकारियों के पास 623 संपत्तियां
आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा संपत्तियां सचिव और अन्य स्तर के अधिकारियों के नाम पर दर्ज हैं। वहीं, एसीएस और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के पास भी बड़ी संख्या में मकान और जमीन हैं।
| कैडर | अधिकारी | कुल संपत्तियां | मकान/फ्लैट | प्लॉट/जमीन |
|---|---|---|---|---|
| एसीएस | 22 | 102 | 47 | 55 |
| प्रमुख सचिव | 13 | 45 | 17 | 28 |
| सचिव और अन्य | 248 | 476 | 176 | 300 |
| कुल | 283 | 623 | 240 | 383 |
128 IAS को संपत्ति की कीमत का पता नहीं
- 71 अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संपत्ति कितने में खरीदी थी।
- 50 अधिकारियों ने मौजूदा बाजार मूल्य नहीं बताया।
- करीब 15 प्रतिशत अधिकारियों ने संपत्ति का क्षेत्रफल अधूरा दर्ज किया।
- 28 अधिकारियों ने संपत्ति की मौजूदा कीमत बताई, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां स्थित है।
- 60 अधिकारियों ने जमीन या मकान का क्षेत्रफल नहीं बताया।
एसीएस स्तर के अधिकारियों के पास 102 संपत्तियां
इनमें से 9 अधिकारियों ने 26 संपत्तियों के मामले में क्षेत्रफल की पूरी जानकारी नहीं दी। दो अधिकारियों ने अपनी 6 संपत्तियों की खरीद कीमत नहीं बताई। वहीं, 8 अधिकारियों ने मौजूदा बाजार मूल्य की जगह DLC दर दर्ज की। एक अधिकारी ने 6 संपत्तियों में से 4 की लोकेशन भी नहीं बताई। इसके अलावा, इस स्तर के अधिकारियों ने राज्य के बाहर 18 संपत्तियां खरीदी हैं।
प्रमुख सचिव स्तर के 13 अधिकारियों के पास 45 संपत्तियां
सचिव और अन्य अधिकारियों के पास 476 संपत्तियां
82 अधिकारियों ने संपत्ति शून्य दिखाई
दूसरी ओर, एसीएस और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के पास तुलनात्मक रूप से ज्यादा संपत्तियां दर्ज हैं। कई अधिकारियों के पास कई फ्लैट और बड़ी जमीनें भी हैं।
IPR की जांच के लिए स्क्रूटनी सेल बनाने की मांग
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...
By Aman Vaishnav
भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?
By Aman Vaishnav
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
By VINAY VERMA
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
By Umeshwari Baghel