आज इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर और नरसिंहपुर का भी करेंगे दौरा
Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 07:16 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में बीजेपी की पदयात्रा में शामिल होंगे। साथ ही जबलपुर और नरसिंहपुर में भी स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को इंदौर, जबलपुर और नरसिंहपुर के दौरे पर रहेंगे। इंदौर में सीएम पैदल मार्च में शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि बीजेपी सुबह 10 बजे से इंदौर में पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत निकाली जाएगी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
उज्जैन से इंदौर: पैदल मार्च में होंगे शामिल
- सुबह 10:45 से 11:00 बजे: मुख्यमंत्री उज्जैन हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 11:15 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से सीधे पैदल मार्च स्थल पहुंचेंगे।
- दोपहर 01:10 बजे तक: इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों और पैदल मार्च में शामिल होने के बाद सीएम वापस इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान
इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हैं। इनके अलावा कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि भी पदयात्रा में शामिल होंगे।
पदयात्रा में क्या-क्या होगा?
जानकारी के अनुसार पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चलेंगे। इनके जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप भी लगाया जाएगा।
इंदौर से जबलपुर और बलराम कृषि महोत्सव
- इसके बाद सीएम (CM Mohan Yadav) दोपहर 01:15 से 02:10 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:25 से 02:40 बजे: जबलपुर में रहते हुए सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए डिंडौरी में आयोजित कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे।
नरसिंहपुर के गोटेगांव का दौरा
- दोपहर 03:00 से 03:20 बजे: डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीपैड गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर पहुंचेंगे।
- दोपहर 03:20 से 04:30 बजे: गोटेगांव (नरसिंहपुर) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- शाम 04:30 से 04:50 बजे: हेलीपैड गोटेगांव से वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
शाम को जबलपुर में बैठक और अभिनंदन समारोह
- शाम 05:05 बजे: डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जबलपुर पहुंचेंगे।
- शाम 06:00 बजे: सर्किट हाउस जबलपुर में अहम बैठक लेंगे।
- शाम 07:00 बजे: होटल शॉन एलीजे (तिलवारा रोड, जबलपुर) में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भोपाल वापसी का कार्यक्रम
- रात 08:30 बजे: जबलपुर के होटल से डुमना एयरपोर्ट आगमन।
- रात 08:40 से 09:15 बजे: डुमना एयरपोर्ट (जबलपुर) से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- रात 09:30 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से अपने निवास स्थान पहुंचेंगे।
कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
By Umeshwari Baghel
MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में
By Sandeep Kumar
राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रायपुर में 8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर रोक, होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा
By Umeshwari Baghel
गोवर्धन पूजा पर छुट्टी नहीं, कर्मचारियों में नाराजगी: 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj