Synopsis: राजस्थान में बड़ी खबरों और ताजा घटनाक्रम पर नजर रखिए। आपको प्रदेश की राजनीति, अपराध और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े हर बड़े अपडेट की जानकारी मिलेगी। हर छोटी-बड़ी घटना के लिए जुड़े रहिए द सूत्र के साथ।
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में मतदान के दौरान कई जगहों से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। जैसलमेर में 150 किलोमीटर दूर से वोट डालने पहुंची महिला ने पोलिंग बूथ के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं, चुनावी ड्यूटी के दौरान धौलपुर और बूंदी में दो कर्मचारियों की हार्टअटैक से मौत हो गई। टोंक में ईवीएम खराब होने से तीन घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। बारां के दो गांवों में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया।
राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित रावण गेट के पास 11 नवंबर 2026 को हुए हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों- अनीश गोलिया, कमलेश गोलिया, युवराज चौधरी और दिनेश निठारवाल के घरों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर जयपुर ग्रामीण जिला पुलिस ने गुरुवार रात सघन दबिश दी।
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के सुपरविजन और जयपुर ग्रामीण एसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 106 के तहत तीन संदिग्ध ट्रैक्टर, एक डीआई जीप और एक कार को जब्त किया है।
पिता की हत्या के 7 साल बाद बेटे ने लिया बदला
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने खुलासा किया कि तिबारिया (बस्सी नागान) निवासी विजय बाजिया और उसके भाई बजरंग ने साल 2019 में (12 नवंबर को) कैलाश गोलिया की हत्या की थी। सात साल पुरानी इसी रंजिश के चलते कैलाश के बेटे अनीश गोलिया ने अपने चचेरे भाई कमलेश और दोस्तों युवराज व दिनेश के साथ मिलकर 11 नवंबर की रात विजय पर कुल्हाड़ियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
- प्रॉपर्टी का काम और धमकियां: विजय जयपुर के रॉयल सिटी (हाथोज) में 'जेपी प्रॉपर्टीज' के नाम से ऑफिस चलाता था और नांगल लाठी निवासी सीताराम नायक के साथ फ्लैट में रहता था। वह प्रॉपर्टी विवादों में लोगों को पुराने हत्या के मुकदमों का हवाला देकर डराता था।
सोशल मीडिया रील्स से पहचानी गाड़ी, 750 रुपए में खरीदीं कुल्हाड़ियां
जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण के अनुसार, आरोपियों ने इस हत्याकांड को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया:
- रास्ते में धमकी बनी चिंगारी: 11 नवंबर को अनीश और कमलेश तिबारिया गांव में ग्वार बेचने जा रहे थे, तभी रास्ते में विजय मिल गया। उसने अनीश को उसके पिता की हत्या का जिक्र कर धमकी दी। इससे आक्रोशित होकर अनीश और कमलेश ने दोपहर में युवराज व दिनेश को बुलाकर हत्या की साजिश रच डाली।
- हथियारों की खरीद: आरोपियों ने बाजार से 750 रुपए में नई कुल्हाड़ियां खरीदीं और 150 रुपए में उनमें मजबूत हत्थे लगवाए।
- रील्स से जुटाया नंबर: आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और रील्स देखकर विजय की फॉर्च्यूनर गाड़ी का नंबर ट्रेस किया और जोबनेर से जयपुर तक उसका पीछा करते हुए रात करीब 8 बजे वारदात को अंजाम दिया।
खेतों की पड़ोस और रोज के तानों से भड़की थी रंजिश
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि विजय और अनीश के परिवारों के खेत आसपास ही हैं। जब भी अनीश या उसके परिजन खेत जाते, तो विजय उन्हें कैलाश की हत्या के ताने मारता था। तीन महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिस पर जोबनेर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और बाद में राजीनामा हो गया था, लेकिन विजय के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
फिलहाल जयपुर (पश्चिम) पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा आगामी 15 नवंबर को दो पारियों में आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ (SSO) पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि संरक्षण अधिकारी परीक्षा के लिए कुल 6,608 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इस परीक्षा का आयोजन प्रशासनिक सुविधा के मद्देनजर अजमेर जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड कर आरोपी को जेल से बाहर रखने की कोशिश का मामला सामने आया है। जोधपुर पुलिस ने इस मामले में जमानत पर चल रहे कुलविंदर सिंह पनेसर और उसके बेटे मनप्रीत को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए बेटा कनाडा से भारत आया था और फर्जी आदेश तैयार करने की साजिश में शामिल था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी तय तारीख पर जेल वापस नहीं लौटा और पुलिस ने जमानत आदेशों की जांच की।
राजस्थान में भगत सेना प्रमुख नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में वनकर्मियों के साथ कथित मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को अटरू डीएसपी रामानंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बारां-झालावाड़ सीमा से सटे गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 6 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए और 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। छठ पर्व मनाने के लिए राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि छोटे-छोटे बच्चों समेत 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की 2 टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू के दौरान छोटे बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस का टायर फटना बताई जा रही है।
दीपावली के पावन और उल्लासपूर्ण पर्व पर राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बेहद सहज, आत्मीय और अप्रत्याशित रूप देखने को मिला। रविवार रात मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार के भारी वीआईपी प्रोटोकॉल या औपचारिक सरकारी तामझाम को छोड़कर, अपने परिवार के साथ जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे की सड़कों पर आम नागरिकों के बीच निकल पड़े।
सांगानेरी गेट से लेकर न्यू गेट तक उन्होंने लंबी दूरी पैदल तय की और चारदीवारी की मनमोहक रोशनी व सजावट का दीदार करते हुए सीधे जनता के बीच खुशियां साझा कीं।
हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर मेयर सुनील कोठारी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ फर्स्ट आलोक कुमार सिंघल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मेयर सुनील कोठारी ने कहा कि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से पूर्व में भी स्वयं के स्तर पर पर्याप्त फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने की अपील की गई थी। इस कॉम्प्लेक्स में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कारणों की पूरी समीक्षा की जाएगी तथा कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिस स्थान पर यह भीषण हादसा हुआ, वहां कॉम्प्लेक्स के भीतर कई दोपहिया वाहन खड़े थे और एक गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती या उसमें विस्फोट हो जाता, तो परकोटे के इस सघन व्यापारिक क्षेत्र में बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी। दमकलकर्मियों ने अपनी तत्परता से समय रहते आग को आसपास फैलने से रोक लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई चारों दुकानें कपड़ा व्यापारी सुरेश इसरानी की हैं। दीपावली की तैयारियों और बिक्री के बाद व्यापारी रात करीब 8:00 बजे अपनी दुकानें बंद करके घर लौटे थे। इसके ठीक एक घंटे बाद दुकानों के भीतर से धुआं और लपटें उठने लगीं। कपड़ों का स्टॉक होने के कारण आग बेहद तेजी से फैलती चली गई।
तीन मंजिला कानोता कॉम्प्लेक्स की छत पट्टियों की बनी होने और पट्टियां कमजोर होने के कारण ग्राउंड फ्लोर की आग तेजी से फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे दड़ा मार्केट को बंद करवाया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप करा दी।
दीपावली की पूर्व संध्या पर राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया। रविवार रात करीब 9:00 बजे प्रसिद्ध हल्दियों का रास्ता स्थित दड़ा मार्केट के कानोता कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। कपड़ों के थोक और खुदरा बाजार में आग की लपटें उठते ही पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड फ्लोर की दो दुकानों के बाद फर्स्ट फ्लोर पर स्थित दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर माणक चौक थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के चलते बड़ी दमकल गाड़ियों को पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद छोटी दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत और 6 दमकल गाड़ियों की मदद से रात 12 बजे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
जयपुर में बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पैदल मार्च: अश्विनी वैष्णव बोले- मैं नाराज फूफा नहीं, जयपुर का दामाद हूंराजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत राजनीतिक हलचल चरम पर रही। जयपुर के न्यूगेट से त्रिपोलिया गेट तक निकली विशाल पदयात्रा में केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज नेताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा थामकर मार्च किया। पदयात्रा से पहले रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जहां नेताओं के तीखे बयानों और हास्य-विनोद के पलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
राजस्थान के नागौर शहर स्थित बड़ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्थित एक बारूद गोदाम में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। यह धमाका सुबह करीब 9:40 बजे हुआ, जिसकी आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक गूंज उठी। हादसे की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना में 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, वहीं पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से मतदान लगातार जारी है। इस चरण में 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2,119 वार्ड सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम 6 बजे तक चलने वाले इस मतदान में कुल 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
हालांकि, मतदान के दौरान कई जिलों से बहिष्कार, ईवीएम खराबी और हंगामे की खबरें भी सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में कुल 36.76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सोमवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुरवाटी के एसएचओ रामपाल ने जानकारी दी कि सड़क पर काम कर रही रोड़ी-बजरी मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11KV) की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तार छूते ही पूरी मशीन में तेज करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों का आरोप- हाल ही में बदली गई थी लाइन
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण रोहिताश्व ने बताया कि 11KV की यह लाइन पहले रास्ते से दूर थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही इस लाइन को बदलकर रास्ते के ठीक ऊपर से गुजार दिया गया था। आरोप है कि तार नीचे होने और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
प्रशासनिक अमला और मंत्री मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सिंह सागर, स्थानीय विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और गुर्जर नेता रविंद्र सिंह भडाना सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूरी जानकारी ली। चूंकि गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या थी, इसलिए मंत्री खर्रा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी स्टेट हाईवे पर आए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण खुद के पैसे से यह सड़क का काम करवा रहे थे और इस हादसे में काम करवा रहे ठेकेदार विष्णु की भी मौत हो गई है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और उचित कार्रवाई के प्रयास में जुटा है।
अलवर जिले के राजपुरबड़ा गांव में देर रात सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की राजपुरबड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
अचानक हुए पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप और एएसआई कामम खान के सिर में चोट लगी। वहीं, दो कांस्टेबल भी घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी और बाइकों में भी तोड़फोड़ की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के भैसावता खुर्द स्थित मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति के वोट डालने के बाद भी काफी देर तक कतार में खड़े अन्य मतदाताओं से बातचीत करने पर हंगामा हो गया।
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर अब राजस्थान के मौसम पर भी साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि तूफान अब कमजोर होकर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के साथ इसके असर से प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसके चलते राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
SI भर्ती-2016 के पदों की होगी दोबारा गणना राजस्थान में वर्ष 2016 की सब इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने राज्य सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को निर्देश दिया है कि वे भर्ती में पदों का श्रेणीवार (Category-wise) नए सिरे से निर्धारण और पुनर्गणना करें। अदालत ने कहा है कि सार्वजनिक सेवाओं में आरक्षण लागू करते समय 50 फीसदी की कानूनी सीमा और एससी-एसटी श्रेणी की बैकलॉग रिक्तियों के नियमों का सख्ती से पालन होना बेहद अनिवार्य है।
जवाहर सर्किल थाना प्रभारी महेश चंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विक्रम मीणा ने अपने साथी पीडी उर्फ पिंटू मीणा के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी के माल को दोनों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके हिस्से में आए चोरी के आभूषण और घड़ी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जयपुर शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें करना बताया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को उससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। फरार आरोपी पीडी उर्फ पिंटू मीणा की तलाश जारी है। सोचिए एक बार, पुलिस की मेहनत से कैसे एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश हुआ।
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का रूटमैप तैयार किया गया। इसके बाद संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। आरोपी की लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने लगातार उसका पीछा किया। फिर दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर घेराबंदी की। अंत में मुख्य आरोपी विक्रम मीणा उर्फ विक्की को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी जैसे धातु के आभूषण और विदेशी घड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। मामले में उसका साथी पीडी उर्फ पिंटू मीणा अभी फरार है।
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मकान में हुई चोरी की वारदात को खुलासा किया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी विक्रम मीणा उर्फ विक्की (23) को 27 अक्टूबर को दबिश देकर जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात स्थल का मौका मुआयना करवाने के लिए परेड भी निकाली। आरोपी एमपी, यूपी समेत अन्य 4 राज्यों में फरारी काट रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूट मैप तैयार किया। फिर चारों राज्यों में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन पुलिस को आरोपी की जयपुर आने की सूचना मिली। फिर पुलिस ने जयपुर से उसे दबोच लिया। आरोपी विक्रम मीणा निवासी गांव राघवपुरा, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर है। वर्तमान में वह जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित डी-307, डी ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहा था।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana