दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

Pooja Kumari | Published:
Share
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

मध्यप्रदेश के दमोह में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के आरोप में 40 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

BHOPAL. दमोह जिला जेल मस्जिद के पेश इमाम के साथ शनिवार रात को हुई बदसलूकी के मामले में चार लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद रविवार को समुदाय विशेष के 40 लोगों पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस इन सब की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

आरोपियों को जल्द ही किया जाएगा गिरफ्तार

ए़डिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि कानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास किया गया है, जो कि गलत है। बता दें कि जिन लोगों ने ये हरकत की है, उनके खिलाफ धारा 153-A के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। बता दें कि दमोह जेल मस्जिद परिसर में संचालित टेलरिंग दुकान संचालक से शनिवार रात चार युवाओं का विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रिजवान खान से उन युवकों ने बदसलूकी कर दी और उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। जैसे ही इसकी खबल लोगों में फैली, मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग विरोध जताते हुए कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

एक व्यक्ति गिरफ्तार

उसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ लोगों ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास भी किया, जिसके बाद पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और सभी को खदेड़ दिया। मुस्लिम समाज के लोगों को शांत करने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई और रात में ही एक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस को खबर मिली की समुदाय विशेष के कुछ लोगों के द्वारा बवाल किया जा सकता है। इसलिए रात में ही पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। खास तौर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र कसाई मंडी इलाके में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर घरों के बाहर खड़े लोगों को घरों के भीतर भेजा। इसके बाद इस विवाद ने धार्मिक रंग ले लिया। विवाद करने वाले राजू ठाकुर, हल्ले शर्मा, विक्की शर्मा और एक अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई

दमोद में उपद्रवियों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस-प्रशासन ने समय पर संभाल लिया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश में शाति बनाए रखना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2024-02-05 at 12.53.57 PMeg.jpeg
WhatsApp Image 2024-02-05 at 12.53.57 PMeg.jpeg


दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने दिए आदेश

दमोह में घटित घटना को लेकर जिला कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। दमोह में 5 फरवरी, 2024 की रात असामाजिक तत्वों ने थाना कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की एवं कानून व शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया था। मामले में श्रीमती मीना मसराम, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, दमोह को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Damoh News
  • दमोह न्यूज
  • MP News Update
  • एमपी न्यूज अपडेट
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

By Arohi Raj

907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?

By Jageshwar Prasad

वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी