IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

The Sootr | Published:
Share

मध्यप्रदेश में IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर तंज कसा है। जानिए उन्होंने ट्वीट में क्या लिखा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में IAS शैलबाला मार्टिन ट्विटर पर अपने आक्रामक तेवरों के लिए जानी जाती हैं। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया। महिला सांसदों ने स्पीकर से राहुल गांधी की शिकायत की। इसे लेकर IAS शैलबाला ने ट्विटर पर मणिपुर की घटना का हवाला देते हुए बीजेपी महिला सांसदों पर तंज कसा है।

ये खबर भी पढ़ें...



नीमच में पहले कांग्रेस, निर्दलीय और बीजेपी अब एक बार फिर कांग्रेस में जाएंगे समंदर पटेल, आज जॉइन करेंगे कांग्रेस



IAS शैलबाला मार्टिन ने किया ट्वीट





— Shailbala Martin (@MartinShailbala) August 9, 2023

IAS शैलबाला मार्टिन ने ट्विटर पर बीजेपी महिला सांसदों की शिकायत पोस्ट की है। इसमें महिला सांसदों के साइन हैं। शैलबाला मार्टिन ने ट्वीट में लिखा कि जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा ?



मणिपुर की घटना ने देश को किया शर्मसार



मणिपुर हिंसा के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। इस वीडियो में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। ये घटना इंफाल में 4 मई की बताई गई थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। महिलाओं के साथ इस तरह के कृत्य से पूरा देश शर्मसार हो गया था। वायरल वीडियो का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम वीडियो देख बहुत परेशान हुए हैं। सरकार को वक्त दिया जाता है कि वो कदम उठाए, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कदम उठाएंगे। पीएम मोदी ने ये वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर हिंसा पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि इस घटना ने पूरे 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार कर दिया है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...



सहेली के साथ खेलने गई तो नाबालिग को चिमटे से दागा, 10 साल की बेटी ने मंदिर में ली शरण; FIR के बाद अपनाने से किया इंकार



IAS शैलबाला ने मनोज मुंतशिर पर भी साधा था निशाना





— Shailbala Martin (@MartinShailbala) June 15, 2023

1 जून को भोपाल के गौरव दिवस के मौके पर गीतकार मनोज मुंतशिर ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां को आतंकी और भोपाल रियासत के संस्थापक दोस्त मोहम्मद खां को लुटेरा कहा था। इस पर उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। इसे लेकर शैलबाला मार्टिन ने ट्वीट किया था कि मनोज मुंतशिर जैसे दुष्प्रचारकों, बड़बोलों और चरण चाटुकारों को इसी तरीके से जवाबदेह बनाना उचित है।





Tags:
  • राहुल गांधी की शिकायत
  • no-confidence motion in Lok Sabha
  • लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव
  • Rahul Gandhi flying kiss case
  • Rahul Gandhi complaint
  • आईएएस शैलबाला मार्टिन
  • Shailbala Martin''s taunt on women MP
  • राहुल गांधी फ्लाइंग किस मामला
  • IAS शैलबाला मार्टिन
  • शैलबाला मार्टिन का महिला सांसदों पर तंज
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

By Arohi Raj

907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?

By Jageshwar Prasad

वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी
Ladli Behna Yojana: खाते में कल आएगी 42वीं किस्त, सीएम मोहन यादव शिवपुरी से जारी करेंगे 1500 रुपए

By Amresh Kushwaha

Ladli Behna Yojana: खाते में कल आएगी 42वीं किस्त, सीएम मोहन यादव शिवपुरी से जारी करेंगे 1500 रुपए
चार दिन के शीतकालीन सत्र में सरकार के सामने होंगे बड़े सवाल, 14 दिसंबर से शुरू होगी सदन की कार्यवाही

By VINAY VERMA

चार दिन के शीतकालीन सत्र में सरकार के सामने होंगे बड़े सवाल, 14 दिसंबर से शुरू होगी सदन की कार्यवाही
कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, तिजोरी और काउंटर किए खाली

By Sandeep Kumar

कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: दीवार तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, तिजोरी और काउंटर किए खाली
सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Jageshwar Prasad

सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?