लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

Sourabh Bhatnagar | Oct 05, 2026, 09:20 IST
Share
लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव का बयान।
लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव का बयान।

BHOPAL. इन दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाड़ली बहनों को लेकर दिया एक बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहुत महंगी पड़ गई है। उन्हें अंदाजा नहीं था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी सामने आ जाएगी। जानें सीएम मोहन यादव ने ऐसा क्यों और कब कहा...

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 04 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के बड़ी संख्या में Content Creators और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं और कलाकारों के सवालों के जवाब दिए।

बिन्नू रानी के सवाल पर हंस पड़े सीएम

कार्यक्रम में छतरपुर की बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि आपने अपनी जिज्जियों यानी बहनों के लिए बहुत कुछ किया है। अब जिज्जियों की बिन्नुओं यानी बेटियों के लिए क्या करना चाहते हैं?

इस सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।

मुख्यमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे।

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
04 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
मंडला में टाइगर सफारी जू बनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को यह एलान किया। खैरी गांव में 9 लाख 4 हजार 126 संग्राहकों को तेंदूपत्ता बोनस मिला। कुल बोनस राशि 36 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा रही। 84 वन समितियों को काष्ठ लाभांश भी मिला। जिले को 74 विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। मेडिकल कॉलेज और पान की खेती पर एलान हुए।

सीएम बोले- बहनों के लिए कोई तकलीफ नहीं

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह अंदर की बात है। उन्हें पहले यह अंदाजा नहीं था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद इतनी बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी बहनों के लिए कोई परेशानी नहीं है। योजना की शुरुआत हर महीने एक हजार रुपए से हुई थी। उस समय इसे शुरू करने में कई कठिनाइयां आई थीं।

सीएम ने कहा कि अब लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए तक दिए जा रहे हैं।

बिन्नू रानी से उन्होंने मजाक में कहा कि अभी तुम लाड़ली बहना योजना के लायक छोटी हो। थोड़ी और बड़ी हो जाओ, फिर तुम्हें भी योजना का फायदा मिल जाएगा।

युवाओं ने पूछा- 24 घंटे में कौन सी समस्या हल करेंगे?

बुंदेली समागम में एक युवा ने मुख्यमंत्री से बुंदेलखंड को लेकर सवाल पूछा।

युवा ने पूछा कि यदि बुंदेलखंड के युवाओं की कोई एक समस्या 24 घंटे के भीतर हल करनी हो, तो मुख्यमंत्री किस समस्या को हल करना चाहेंगे?

मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि बुंदेलखंड की समस्याओं को केवल 24 घंटे में हल करना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समस्या 24 घंटे में तो भगवान भी हल नहीं कर सकते।

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग
04 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी टीकमगढ़ शराब घटना का वीडियो चलाकर उलझ गए हैं। वहीं, अब यह वीडियो फेक होने के आरोप लगे हैं। पटवारी पर फेक वीडियो चलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बदनाम करने का आरोप लगा है। वहीं, इसे लेकर यादव समाज ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

युवाओं की क्षमता पर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों में क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता की कमी नहीं है। यहां के लोग अपनी समस्याओं को खुद हल करने की ताकत रखते हैं।

सरकार की जिम्मेदारी उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर देना है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर Opportunities तैयार करने पर काम कर रही है।

पलायन रोकने के लिए केन-बेतवा योजना

सीएम मोहन यादव ने बुंदेलखंड से होने वाले पलायन का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पहले रोजगार और सिंचाई की कमी के कारण लोगों को दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इस समस्या को कम करने के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है।

इसके लिए केन-बेतवा जैसी बड़ी परियोजना शुरू की गई है।

सीएम ने कहा कि जब बुंदेलखंड में पर्याप्त पानी पहुंचेगा, तो इसका असर केवल खेती पर नहीं पड़ेगा। दूसरे सेक्टरों में भी बदलाव आएगा।

खेती बेहतर होगी तो रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
03 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
बालाघाट के आदिवासी इलाकों में अब करीब 400 करोड़ रुपए के विकास काम किए जाएंगे। बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद सरकार ने यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर फोकस बढ़ाया है। पांच ब्लॉक में सड़क, पानी, हेल्थ सेंटर और छोटे बांध से जुड़े करीब 1,500 काम कराने की तैयारी है।

कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता मुकेश तिवारी

बुंदेली समागम में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी भी शामिल हुए थे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में बुंदेली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पहुंचे थे।

कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति, युवाओं, रोजगार और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से संवाद हुआ।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए आर्थिक मदद की योजना है। इसमें पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने तय राशि भेजी जाती है। वर्तमान में योजना के तहत लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।

कब शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने की थी। योजना का औपचारिक शुभारंभ 05 मार्च 2023 को किया गया था।

शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का प्रावधान था। योजना की पहली किस्त जून 2023 में महिलाओं के खातों में भेजी गई थी।

शुरुआत में 1.25 करोड़ महिलाएं थीं पात्र

योजना के शुरुआती दौर में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 महिलाएं पात्र थीं।

पहली किस्त के समय एक करोड़ 18 लाख 22 हजार 623 महिलाओं को भुगतान किया गया था।

इनमें एक करोड़ 11 लाख 70 हजार 835 महिलाओं को एक हजार रुपए की राशि दी गई थी।

वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली छह लाख 51 हजार 788 महिलाओं को अंतर की राशि दी गई थी।

पहली किस्त में सरकार ने कुल 1143.15 करोड़ रुपए जारी किए थे।

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है। बुंदेली समागम में मुख्यमंत्री का बयान इसी योजना को लेकर मजाकिया बातचीत के दौरान सामने आया।

FAQs

  1. बुंदेली समागम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किस मुद्दे पर चर्चा की?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं, कलाकारों और बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें लाड़ली बहना योजना और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान शामिल था।
  2. लाड़ली बहना योजना क्या है?
    लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए एक आर्थिक मदद योजना है, जिसमें पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
  3. बुंदेलखंड के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने कौन सी योजना का जिक्र किया?
    मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में पलायन रोकने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केन-बेतवा योजना का जिक्र किया, जिससे सिंचाई की स्थिति में सुधार होगा।
Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी
  • कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी
  • BHOPAL
  • सीएम मोहन यादव
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?