जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग
Sanjay Gupta | Oct 04, 2026, 15:14 IST
जीतू पटवारी पर फेक वीडियो चलाने का आरोप।
Indore. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी टीकमगढ़ शराब घटना का वीडियो चलाकर उलझ गए हैं। वहीं, अब यह वीडियो फेक होने के आरोप लगे हैं। पटवारी पर फेक वीडियो चलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बदनाम करने का आरोप लगा है। वहीं, इसे लेकर यादव समाज ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।
बता दें कि टीकमगढ़ में 02 अक्टूबर को शराब दुकान पर फायरिंग हुई थी। आरोप है कि कुलदीप यादव नाम के बदमाश ने फायरिंग के बाद शराब की बोतलें भी लूट ली थीं। पुलिस ने कुलदीप यादव को पकड़ लिया है।
दरअसल, इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी 03 अक्टूबर की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। पटवारी ने जो वीडियो अपलोड किया, इसमें कहा जा रहा है कि भाजपा नेता अभय यादव के रिश्तेदार कुलदीप यादव ने यह कांड किया।
वहीं मीडिया में चल रहे वीडियो में केवल बदमाश कुलदीप यादव की बात है और इसमें अभय यादव का नाम नहीं लिया गया है। ऐसे में आरोप लगे हैं कि पटवारी ने यह AI से फेक वीडियो बनाकर अपलोड किया है। उनकी मंशा सीएम डॉ. मोहन यादव की साख धूमिल करना है।
आदर्श यादव महासमिति ने इस मामले में रविवार, 04 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि जीतू पटवारी ने फर्जी वीडियो चलाया है। इसमें यादव समाज और मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए सनसनी फैलाई गई है। पटवारी पर एफआईआर की मांग की गई।
ज्ञापन देने भाजपा नेता हरिनारायण यादव, भाजपा प्रवक्ता राकेश यादव एवं अन्य भी थे। राकेश यादव ने कहा कि जब मामले को हमने देखा तो जीतू पटवारी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किया गया वीडियो फर्जी निकला। AI से वीडियो में अभय यादव का रिश्तेदार अपराधी को बताया गया है, जबकि असल वीडियो और मीडिया की मूल खबर में अभय यादव का नाम ही नहीं है। यह सारा षड्यंत्र जीतू पटवारी ने रचकर यादव समाज और मुख्यमंत्री को बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है।
क्यों की मांग
वहीं मीडिया में चल रहे वीडियो में केवल बदमाश कुलदीप यादव की बात है और इसमें अभय यादव का नाम नहीं लिया गया है। ऐसे में आरोप लगे हैं कि पटवारी ने यह AI से फेक वीडियो बनाकर अपलोड किया है। उनकी मंशा सीएम डॉ. मोहन यादव की साख धूमिल करना है।
पुलिस कमिशनर के नाम पर ज्ञापन
यादव समाज ने यह लगाए आरोप
वीडियो में अभय यादव का नाम नहीं
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
By Umeshwari Baghel
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
By Harish Divekar
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!
By Aman Vaishnav
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
By Ashish Bhardwaj
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं
By Sanjay Gupta
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
By Jageshwar prasad
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
By Amresh Kushwaha