raksha-bandhan-bus-fare-bhopal-indore
रक्षाबंधन पर बस ऑपरेटरों की मनमानी: दोगुने-तिगुने किराए पर बिक रही टिकटें
Aman Vaishnav | Aug 27, 2026, 14:00 IST
रक्षाबंधन पर बस ऑपरेटरों की मनमानी
रक्षाबंधन से पहले भोपाल-इंदौर से जाने वाली बसों का किराया बढ़ा है। पुणे, दिल्ली सहित कई रूटों पर यात्रियों से सामान्य किराए से तीन से चार गुना ज्यादा पैसा लिया जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- रक्षाबंधन से पहले इंदौर-भोपाल से बस यात्रा काफी महंगी हुई है।
- पुणे, मुंबई और बनारस जैसे रूटों पर किराया तेजी से बढ़ा है।
- मध्यप्रदेश के अंदर कई रूटों पर भी किराया तीन-चार गुना हुआ है।
- भोपाल से दिल्ली की 1300-1500 रुपए वाली टिकट 3200 रुपए में मिली है।
- ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने से यात्री बसों पर ज्यादा निर्भर हुए हैं।
त्योहार पर घर जाने और वापस लौटने वाली भीड़ का फायदा उठाकर बस ऑपरेटर्सयात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
हालात यह हैं कि ऑनलाइन पोर्टल पर इंदौर से पुणे जाने वाली कुछ बसों का किराया फ्लाइट (Flight) के किराए के बराबर पहुंच गया है। इंदौर और भोपाल से पुणे, मुंबई, बनारस और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की तरफ जाने वाली बसों का किराया आसमान छू रहा है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के भीतर ही रीवा, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना और ग्वालियर जाने वाली बसों का किराया भी तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया गया है।
डीलक्स बसों का किराया तीन गुना तक बढ़ा
ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट, बसों में लूट
यात्रियों का कहना है कि वे साल में एक या दो बार ही त्योहार मनाने घर जा पाते हैं। ऐसे में अचानक बढ़ा हुआ किराया उनके महीने के बजट को बिगाड़ रहा है। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन की वजह से भीड़ और बढ़ेगी, जिससे किराया और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।
सरकार पहले ही बढ़ा चुकी आधिकारिक किराया
विभिन्न श्रेणियों के लिए तय सरकारी अतिरिक्त किराया
नॉन-एसी डीलक्स बस: 25 प्रतिशत अतिरिक्त
स्लीपर बस: 40 प्रतिशत अतिरिक्त
एसी डीलक्स बस :50 प्रतिशत अतिरिक्त
सुपर लग्जरी एसी कोच :75 प्रतिशत अतिरिक्त
सरकार द्वारा तय इन नियमों के बावजूद त्योहार के मौके पर बस ऑपरेटर अपनी मनमर्जी से यात्रियों से तय सीमा से काफी अधिक पैसा वसूल रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह
राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
By Harrison Masih
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
By Aman Vaishnav
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
By Aman Vaishnav
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
By Aman Vaishnav