12वीं तक 73% छात्र छोड़ रहे स्कूल, क्या किताबों की कमी और बोर्ड स्ट्रेस है वजह?

Kaushiki | Aug 14, 2026, 10:10 IST
Share
School Student Dropout
School Student Dropout

संसदीय समिति ने स्कूली शिक्षा पर बड़ी रिपोर्ट दी है। पहली कक्षा से 12वीं तक आते-आते 73% छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं। जो छात्र पढ़ते हैं, वे किताबों की कमी और परीक्षा के तनाव से परेशान रहते हैं। बजट में सुधार की जरूरत है।

School Education Report: क्या आपने कभी सोचा है कि जब बच्चे पहली कक्षा में एडमिशन लेते हैं, तो वे बहुत खुश होते हैं? लेकिन जैसे-जैसे वे आगे की क्लासेज में बढ़ते हैं, स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने लगती है। जब तक बच्चे 12वीं क्लास तक पहुंचते हैं, तब तक एक बहुत बड़ा गैप देखने को मिलता है।

हाल ही में आई पार्लियामेंट्री पैनल की रिपोर्ट ने देश की पूरी एजुकेशन सिस्टम की पोल खोल दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राइमरी स्कूल से हायर सेकेंडरी (12वीं) तक आते-आते लगभग 73% बच्चे अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। मतलब ड्रॉपआउट रेट बहुत ही डराने वाला है।

जो बच्चे जैसे-तैसे 12वीं तक पहुंच भी जाते हैं, उनके सामने स्टडी मटीरियल और नई किताबों की बहुत बड़ी कमी खड़ी हो जाती है। इसके अलावा बोर्ड एग्जाम्स के बदलते पैटर्न और स्ट्रेस के कारण 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन में रहते हैं।

इस रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि हमारे देश में हायर सेकेंडरी लेवल पर पढ़ाई का इंफ्रास्ट्रक्चर कितना कमजोर है। आइए इस पूरी रिपोर्ट को समझते हैं।

School Student Dropout
School Student Dropout


स्कूल ड्रॉपआउट पर पार्लियामेंट चिंतित

पार्लियामेंट की समिति ने देश की शिक्षा पर चिंता जताई है। यह रिपोर्ट माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा (Secondary and Higher Secondary Education) पर बेस्ड है। 2024-25 के UDISE (Unified District Information System for Education) आंकड़े बहुत डरावने हैं। देश में 10.92 लाख सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल हैं।

इनमें से सिर्फ 1.61 लाख स्कूल ही हायर सेकेंडरी लेवल के हैं। यानी उच्च स्तर के स्कूलों की भारी कमी है। प्राइमरी में 6.18 करोड़ छात्र एडमिशन लेते हैं। लेकिन 12वीं तक केवल 1.64 करोड़ छात्र ही बचते हैं। समिति ने इसे 73% छात्रों का ड्रॉपआउट माना है। यानी ज्यादातर बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।

b78a976f-d8d
b78a976f-d8d


किताबों की कमी से बढ़ा तनाव

जो छात्र 9वीं से 12वीं तक पहुंच रहे हैं, वे परेशान हैं। उन्हें समय पर नई किताबें नहीं मिल पा रही हैं। एनसीईआरटी अभी भी नई किताबें पूरी तरह जारी नहीं कर पाया है। इससे पढ़ाई में बहुत बड़ा अंतर आ रहा है। नई पढ़ाई के साथ पुरानी किताबें भी चलाई जा रही हैं।

इससे स्टूडेंट्स के मन में बहुत भ्रम पैदा हो रहा है। बदलते एप्लिकेशन आधारित बोर्ड पैटर्न से तनाव बढ़ रहा है। खासकर 10वीं और 12वीं के छात्र बहुत दबाव में हैं। शिक्षकों के लिए हर साल 50 घंटे का ट्रेनिंग जरूरी है। इसमें एथिक्स और पढ़ाने के नए तरीके शामिल हैं।

दिव्यांग छात्रों के लिए नहीं इंतजाम

देश में कुल 14.71 लाख से ज्यादा स्कूल मौजूद हैं। लेकिन सिर्फ 5.23 लाख स्कूलों में ही दिव्यांग शौचालय हैं। केवल 8.08 लाख स्कूलों में ही रैंप की सुविधा है। यानी आधे से ज्यादा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं गायब हैं। साल 2024-25 में दिव्यांग शौचालय के लिए बजट मिला था।

सरकार ने 482 लाख रुपए में से कम पैसे खर्च किए। बजट का सही इस्तेमाल न होना चिंता का विषय है। इससे दिव्यांग छात्रों को पढ़ने में परेशानी होती है। संसदीय समिति ने इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने को कहा गया है।

school dropout
school dropout


शिक्षा बजट का लक्ष्य अभी दूर

एनईपी 2020 में शिक्षा पर 6% खर्च का लक्ष्य था। यह खर्च देश की कुल जीडीपी का होना चाहिए। लेकिन केंद्र और राज्य मिलकर केवल 4.1% खर्च कर रहे हैं। यानी तय लक्ष्य से हम अभी भी दूर हैं। साल 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय का बजट थोड़ा बढ़ा है। इसमें पिछले साल से 8.27% ज्यादा आवंटन हुआ है।

समिति ने एक मजबूत वित्तीय रोडमैप बनाने की सलाह दी है। इससे हर स्कूल तक पैसा आसानी से पहुंचेगा। शिक्षा बजट में हर साल 10% बढ़ोतरी जरूरी है। तभी हम जीडीपी के 6% लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे।

पढ़ने को किताब नहीं जीतेंगे सारा जहां! - English Heading -
पढ़ने को किताब नहीं जीतेंगे सारा जहां! - English Heading -


स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग

समिति ने प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड करने की सिफारिश की है। इन्हें पूर्ण हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाना चाहिए। इससे बच्चों को अपने घर के पास ही स्कूल मिलेंगे। दूर न जाने के कारण ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। शिक्षा समवर्ती सूची में आती है। इसका मतलब है कि केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा

इसलिए राज्यों को नए स्कूल खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे हर बच्चे को 12वीं तक पढ़ाई (NEP 2020) मिलेगी। शिक्षकों की ट्रेनिंग और सीबीएसई फीस पर भी चर्चा हुई है। इन सभी सुधारों से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और ड्रॉपआउट छात्र में कमी आएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

79वां या 80वां, 2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, जानें

राइड बुकिंग से पहले टिप मांगने वाले फीचर्स पर लगा बैन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

विदेश से MBBS, FMGE में बार-बार फेल, फिर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर की इंटर्नशिप

एमपी में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: कक्षा 9वीं के मूल्यांकन का नियम बदला

Tags:
  • एनसीईआरटी
  • ड्रॉपआउट छात्र
  • NEP 2020
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा
  • ड्रॉपआउट
  • UDISE
  • ड्रॉपआउट दर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई