राइड बुकिंग से पहले टिप मांगने वाले फीचर्स पर लगा बैन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश
Kaushiki | Aug 14, 2026, 09:14 IST
Cab Booking Rules
सड़क परिवहन मंत्रालय ने कैब एग्रीगेटर्स को निर्देश दिया है। अब राइड बुक करते समय ऐप पर टिप का ऑप्शन नहीं दिखेगा। राइड जल्दी मिलने या बेहतर सर्विस के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे मांगने वाले फीचर्स हटेंगे। टिप केवल सफर पूरा होने के बाद ही दी जा सकेगी।
समझें क्या है पूरा मामल
- सरकार ने कैब बुक करते समय एडवांस टिप मांगने पर रोक लगा दी है।
- ऐप अब राइड जल्दी कंफर्म करने के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे नहीं मांगेंगे।
- यह फैसला Motor Vehicle Aggregator Guidelines 2025 के तहत लिया गया है।
- यात्री अब केवल राइड पूरी होने के बाद ही अपनी इच्छा से टिप दे सकेंगे।
- दिया गया पूरा टिप अमाउंट सीधे ड्राइवर को मिलेगा और कोई कटौती नहीं होगी।
कैब बुकिंग गाइडलाइंस
मजबूरी में कई बार लोग बिना चाहे एक्स्ट्रा पैसे दे देते हैं ताकि गाड़ी जल्दी मिल जाए। लेकिन अब इस झंझट और एक्स्ट्रा जेब खाली होने से आपको हमेशा के लिए राहत मिलने वाली है। भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री ने इस तरह की मनमानी पर कड़ा एक्शन लिया है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि Ola/uber ऐप कंपनियां कैब बुकिंग के दौरान या सफर शुरू होने से पहले यात्रियों से किसी भी तरह का एडवांस टिप नहीं मांग सकतीं। अगर आप भी रोज कैब से ऑफिस या कॉलेज ट्रेवल करते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। इस फैसले से ना सिर्फ आपके पैसों की बचत होगी, बल्कि ऐप पर राइड बुकिंग का एक्सपीरियंस भी पहले से कहीं ज्यादा फेयर और सिंपल हो जाएगा।
कैब बुकिंग पर सरकार का बड़ा फैसला
सरकार का मानना है कि इससे यात्रियों पर दबाव बनता था। अब कोई भी कैब ऐप आपसे पहले पैसे नहीं मांग सकता। बुकिंग के समय सिर्फ तय कैब फेयर ही दिखाई देगा।
ओला-उबर पर प्री-बुकिंग टिप बैन: सरकार का सख्त आदेश, अब कैब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
इन फीचर्स को तुरंत हटाना पड़ेगा
इसके अलावा Quicker Ride Confirmation वाला ऑप्शन भी बंद होगा। अगर ऐप कहता है कि टिप देने से गाड़ी जल्दी मिलेगी, तो ऐसा मैसेज अब गैरकानूनी माना जाएगा।
बेहतर सर्विस के नाम पर वसूली बंद
ना ही इससे राइड कंफर्मेशन का समय कम होगा। ऐप का इंटरफेस एकदम सिंपल और बिना किसी दबाव वाला होना चाहिए। यात्री बिना किसी डर के अपनी राइड बुक कर सकेगा।
MoRTH Bans Advance Tip Prompts on Cab Auto Apps What Riders Need to Know | कैब-ऑटो यात्रियों को बड़ी राहत, बुकिंग से पहले टिप मांगने पर सरकार ने लगाई रोक, दिए सख्त
राइड खत्म होने पर ही मिलेगी टिप
टिप देना पूरी तरह से यात्री की अपनी इच्छा पर निर्भर करेगा। सबसे खास बात यह है कि टिप का पूरा पैसा सिर्फ ड्राइवर को ही मिलेगा। कैब कंपनियां इसमें से एक भी रुपए नहीं काट सकतीं।
ऐप्स को दिए गए सख्त निर्देश
कंपनियां अब यात्रियों को किसी भ्रम में नहीं रख सकतीं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी CCPA ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद ही परिवहन मंत्रालय ने यह बड़ा कदम उठाया है। cab booking process
ये खबरें भी पढ़ें...
विदेश से MBBS, FMGE में बार-बार फेल, फिर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर की इंटर्नशिप
एमपी में रोजाना 130 महिलाएं लापता, आंकड़े छिपाने पर सरकार समेत आठ को नोटिस
79वां या 80वां, 2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, जानें
स्वतंत्रता दिवस पर पूरा प्रदेश ड्राई, शराब दुकान से बार तक बिक्री पर रोक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman