मेधावी छात्रों के खाते में आज आएंगे 25-25 हजार, CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि
Aman Vaishnav | Updated:
CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि
सीएम मोहनम आज 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले 1.22 लाख विद्यार्थियों को आज लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
राजधानी भोपाल में शहरी यातायात का दबाव कम करने से जुड़े एक प्रस्ताव की संशोधित लागत को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक में मालथोन-बीना मार्ग को चौड़ा करने और उसके विकास से जुड़े प्रस्ताव समेत कई दूसरी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।
सीएम मोहन यादव का दौरा
- 10:40 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।
- 11:40 बजे: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे।
- 11:55 बजे: मंत्रालय पहुंचेंगे।
- 12:15 बजे: कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- 2:50 बजे: नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
छात्रों के बैंक खाते में आएंगे 25-25 हजार
सीएम मोहन यादव यह राशि भोपाल के सुशासन भवन स्थित रीजनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दारी करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इस साल कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि बांटी जा रही है। इस योजना का मकसद प्रदेश के मेधावी छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
भोपाल में होगा मुख्य आयोजन
मंगलवार का दिन इस कार्यक्रम के लिए तय किया गया है, ताकि प्रदेशभर के छात्र एक साथ इस राशि का लाभ उठा सकें।
"प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1.21 लाख+ विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक प्रोत्साहन राशि का अंतरण
🗓️ 1 सितंबर 2026
📍 कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल@DrMohanYadav51 @schooledump #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/XeptlrUyWr
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 1, 2026
किन छात्रों को मिलेगा लाभ
इस शर्त को पूरा करने वाले प्रदेशभर के 1 लाख 22 हजार विद्यार्थी इस योजना के दायरे में आते हैं। हर पात्र छात्र के खाते में 25 हजार रुपए भेजे जा रहे हैं, ताकि वे अपनी जरूरत के मुताबिक लैपटॉप खरीद सकें।
विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है
इस योजना के पीछे मकसद यह है कि पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र तकनीक से जुड़ सकें और आगे की पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर सकें।
छात्रों और परिवारों के लिए क्यों जरूरी है यह मदद
ऐसे में सरकार की यह मदद उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जिनके लिए लैपटॉप खरीदना आसान नहीं होता। खासकर छोटे शहरों और गांवों के मेधावी छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
मेधावी छात्रों के खाते में आज आएंगे 25-25 हजार, CM मोहन जारी करेंगे लैपटॉप की राशि
12वीं के एक लाख से अधिक छात्रों को मिलेंगे 25 हजार, एक सितंबर को आएंगे लैपटॉप के पैसे
मेधावी योजना में MBBS भी शामिल, गांव में 5 साल डॉक्टरी सेवा पर पूरा लोन होगा माफ
JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग
By Umeshwari Baghel
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
By Sanjay Gupta
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
By Ashish Bhardwaj
रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...
By Arohi Raj
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
By Umeshwari Baghel