गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
पंचायत में प्रोफेशनल्स की एंट्री: 178 प्रतिनिधि प्रोफेशनल कोर्स के बाद गांव की राजनीति में
पंचायत में प्रोफेशनल्स की एंट्री: 178 प्रतिनिधि प्रोफेशनल कोर्स के बाद गांव की राजनीति में

गांवों को विकास और बदलाव की दौड़ से पीछे समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। राजस्थान के पंचायत चुनाव नतीजों ने यह बात पूरी तरह साबित कर दी है।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में नारी शक्ति का दबदबा रहा है। महिलाओं ने 54 फीसदी से ज्यादा पदों पर जीत दर्ज की है।

इसके साथ ही युवाओं ने भी गांव की राजनीति में बड़ा कदम रखा है। सांसद या विधायक बनने की न्यूनतम उम्र 25 साल होती है। लेकिन इस चुनाव में 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीतकर जनप्रतिनिधि बने हैं।

इतना ही नहीं, 178 प्रतिनिधि ऐसे भी चुने गए हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल कोर्स किए हैं। अब ये युवा गांवों की सरकार चलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

25 से 28 नवंबर तक बनेंगे जिला प्रमुख और प्रधान

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे घोषित किए। आयोग के अनुसार, जिला परिषद की 1 हजार 271 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। अब सत्ता के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी:

  • 25 नवंबर: प्रदेश की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख का चुनाव होगा।
  • 26 नवंबर: उप जिला प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
  • 27 नवंबर: 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
  • 28 नवंबर: उपप्रधान का चुनाव किया जाएगा।

जिला परिषद का गणित: 10 युवाओं की 21 साल की उम्र में एंट्री

जिला परिषद की कुल 1 हजार 271 सीटों में से 687 सीटों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है। वहीं 10 युवा ऐसे हैं, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में जिला परिषद सदस्य बनकर सबको चौंका दिया है।

प्रत्याशी का नामपार्टीजिला
आशा डामोरकांग्रेसउदयपुर
उर्मिला कंवर तंवरकांग्रेसबालोतरा
गरिमा सिंहकांग्रेसडीडवाना-कुचामन
दुर्गा कुमारीभाजपासिरोही
दिलीप कटाराकांग्रेसबांसवाड़ा
शीला कुमारीकांग्रेसबांसवाड़ा
शकुंतलाकांग्रेसबांसवाड़ा
फिल्मा मीनाकांग्रेससवाई माधोपुर
वर्षा झालाभाजपाझालावाड़
संतोष कुमारीकांग्रेसजैसलमेर
जिला परिषद में अनुभव का भी बड़ा संगम दिखा है। जैसलमेर से भाजपा के रतनाराम ने 80 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर अपनी सक्रियता साबित की है।

पंचायत समिति के रोचक आंकड़े: लॉटरी से जीत और उम्र का अनोखा रिकॉर्ड

पंचायत समिति चुनावों में भी कुल 4 हजार 161 महिलाएं चुनाव जीतकर सदस्य बनी हैं। यहां भी कई बेहद दिलचस्प परिणाम सामने आए हैं:

  • लॉटरी से हुआ तीन सीटों का फैसला: भीलवाड़ा की बनेड़ा पंचायत समिति के वार्ड-10 से कांग्रेस की गायत्री लॉटरी से जीतीं। सीकर की फतेहपुर पंचायत समिति के वार्ड-4 से कांग्रेस की सरिता कंवर और नेछवा के वार्ड-3 से कांग्रेस की यासमीन बानो भी लॉटरी से विजेता बनीं।
  • सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड: अजमेर पंचायत समिति के वार्ड-12 से कांग्रेस के रशीद खान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के चांद को 3,861 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
  • 21 की उम्र में 76 सदस्य: पंचायत समिति में 76 प्रतिनिधि ऐसे चुने गए हैं, जिनकी उम्र महज 21 साल है।
  • 84 साल की उम्र में जीत: जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के वार्ड-9 से आरएलपी (RLP) के हैप्पी ने जीत हासिल की। उनकी उम्र 84 वर्ष है।
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का प्रचंड बहुमत, 23 जिला परिषदों में दबदबा, भाजपा 5 पर सिमटी | Rajasthan Panchayat Elections: Congress's Huge Majority, Dominance in 23 Zila Parishads, BJP Limited to 5
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान की गांवों की सियासत में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा के कई पुराने गढ़ों में कांग्रेस की वापसी का रास्ता खोल दिया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में कांग्रेस ने 23 में बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा महज पांच पर सिमट गई है। पिछली बार 16 जिला परिषदों की सत्ता पर काबिज भाजपा इस बार पिछड़ गई है।

कितने पढ़े-लिखे हैं गांवों के नए जनप्रतिनिधि?

नामांकन पत्रों में दिए गए ब्योरे के अनुसार, इस बार निरक्षर से लेकर प्रोफेशनल डिग्रीधारी तक चुनाव जीतकर आए हैं:

शैक्षणिक योग्यताजिला परिषद सदस्यपंचायत समिति सदस्य
निरक्षर2602 हजार 355
प्राथमिक कक्षा30276
बारहवीं तक3812 हजार 520
स्नातक (ग्रेजुएट)2801 हजार 138
स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट)154489
प्रोफेशनल कोर्स54124
अन्य719
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा का वोट शेयर घटा | Rajasthan Panchayat Elections: Congress Dominates, Majority in 23 Zila Parishads, BJP's Vote Share Decreases
राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा
21 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान की राजनीति में महज दो महीने के भीतर चुनावी तस्वीर बदल गई। सितंबर में नगर निकाय चुनावों के बाद भाजपा ने मेयर, सभापति और अध्यक्ष की कुर्सियों पर बड़ी बढ़त बनाई थी। कांग्रेस ने तब सरकारी मशीनरी और पुलिस के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए थे। अब नवंबर के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को काफी पीछे छोड़ दिया है।

आयु वर्ग के हिसाब से चुने गए प्रतिनिधियों की तस्वीर

दोनों स्तरों पर सबसे ज्यादा प्रतिनिधि 31 से 40 वर्ष के आयु वर्ग से चुनकर आए हैं:

आयु वर्ग (वर्ष में)जिला परिषद सदस्यपंचायत समिति सदस्य
21 वर्ष1076
22 से 25 वर्ष70442
26 से 30 वर्ष1571 हजार 43
31 से 40 वर्ष4322 हजार 677
41 से 50 वर्ष2861 हजार 620
51 से 60 वर्ष182967
61 से 70 वर्ष116580
71 से 80 वर्ष18111
80 वर्ष से ऊपर—04
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा से 14 लाख वोट आगे, जिला परिषद और पंचायत समिति में बड़ी जीत | Rajasthan Panchayat Elections: Congress Dominates, 14 Lakh Votes Ahead of BJP, Major Wins in Zila Parishad and Panchayat Samiti
राजस्थान पंचायत चुनाव में पलटी सियासी बाजी, कांग्रेस भाजपा से करीब 14 लाख वोट आगे
22 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान की राजनीति में पंचायत चुनाव के नतीजों ने नया सियासी संदेश दिया है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस को जिला परिषद चुनाव में भाजपा से करीब 14 लाख वोट ज्यादा मिले। वहीं पंचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस की बढ़त 13 लाख से ज्यादा वोटों की रही। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है।

ग्रामीण राजनीति में बदलाव का बड़ा संकेत

राजस्थान के इन चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण मतदाता अब युवा, शिक्षित और महिला नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं। अब सभी की नजर 25 से 28 नवंबर के बीच होने वाले जिला प्रमुख और प्रधान पदों के चुनाव पर टिकी हैं।

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन: CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब | BJP introspects after Panchayat Election defeat: CM Bhajanlal calls review meeting, central leadership seeks accountability
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
22 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा। कांग्रेस ने कई जिलों में बढ़त बनाकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। हार का असर इतना गहरा है कि अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी पूरे चुनाव परिणाम की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर प्रदेश संगठन तक हार की वजह तलाशने में जुट गए हैं।

Tags:
  • पंचायत चुनाव महिलाएं 54 प्रतिशत
  • Women Empowerment in Rural Governance
  • गांव की सरकार में नारी शक्ति
  • Youth Participation in Local Politics
  • युवाओं का ग्रामीण राजनीति में प्रवेश
  • Panchayati Raj Elections Rajasthan
  • पंचायत प्रतिनिधि युवा 25 साल
  • प्रोफेशनल पंचायत प्रतिनिधि
  • 84 वर्षीय आरएलपी जीत
  • पंचायत चुनाव शिक्षा आंकड़े
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर

By Arohi Raj

नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश
JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग

By Umeshwari Baghel

JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड

By Sanjay Gupta

लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...

By Arohi Raj

रात हो गई फोन मत चलाओ... नींद टूटने से भड़का पति, नहीं मानी पत्नी तो कर दी हत्या, फिर घरवालों को फोन कर कहा अचानक...