श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 01, 2026, 17:14 IST
दीपावली से पहले नकली घी पर CID की बड़ी रेड
दीपावली से पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में नकली और मिलावटी घी के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। CID क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी कर कुल 22,138 लीटर नकली एवं संदिग्ध घी जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान नकली घी की बिक्री से मिले 3.50 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दो फर्मों पर एक साथ कार्रवाई
पहली कार्रवाई चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम और फैक्ट्री पर हुई। यहां से 16,394 लीटर नकली देशी गाय का घी बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई सूरतगढ़ बाईपास स्थित न्यू विजय ट्रेडिंग कम्पनी पर की गई, जहां से 5,744 लीटर संदिग्ध घी जब्त हुआ।
चार ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था घी
बरामद घी का विवरण इस प्रकार है:
- त्रिसल्वा ब्रांड: 3,558 लीटर,
- बांसुरी ब्रांड: 6,275 लीटर,
- श्रीनंद ब्रांड: 5,586 लीटर,
- मायरा ब्रांड: 90 लीटर,
- बिना लेबल वाले टीन: 390 लीटर,
- एक्सपायरी डेट का बांसुरी घी: 495 लीटर।
पाम ऑयल और केमिकल से नकली घी बनाने का आरोप
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डीलरों से वापस आने वाले खराब और एक्सपायरी घी के डिब्बों पर पुराने रैपर हटाकर नए स्टीकर और पैकिंग लगाई जाती थी। इसके बाद ऐसे उत्पादों को दोबारा बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता था।
पैकिंग मशीन, मोबाइल और 3.50 लाख रुपए जब्त
पुलिस ने नकली घी की बिक्री से प्राप्त 3.50 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा तीनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। घी से भरे गोदाम को सील कर दिया गया है। मौके पर खड़ी एक मारुति वैन के इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, माल की सप्लाई श्रीगंगानगर के डीलरों सहित अन्य कारोबारियों तक की जाती थी। सप्लाई और मार्केटिंग के लिए विकास कुमार को प्रति लीटर कमीशन दिए जाने की बात भी सामने आई है। इन सभी तथ्यों की आगे जांच की जा रही है।
न्यू विजय ट्रेडिंग कम्पनी से 5,744 लीटर संदिग्ध घी मिला
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
By Aman Vaishnav
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
By Sandeep Kumar
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
By Amresh Kushwaha
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
By Sandeep Kumar
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
By Amresh Kushwaha
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
By Raghvendra Singh Rathore