राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
Jyoti Mahender Bhardwaj | Published:
ट्रेन उड़ाने की साजिश या दहशत फैलाने का मकसद, रेलवे धमाके की जांच जारी
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जांच में पंजाब से जुड़े आरोपियों का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 81 लाख मोबाइल नंबरों की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और वारदात से पहले राजस्थान के एक होटल में ठहरे थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके का मकसद ट्रेन को नुकसान पहुंचाना था या दहशत फैलाना।
क्या है पूरा मामला?
गिरफ्तार आरोपियों में दविंदर सिंह गुरदासपुर जिले के चौरा कलां गांव का निवासी है, जबकि उसकी पार्टनर महकदीप कौर दोस्तपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम श्रीगंगानगर पहुंच रही है। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
81 लाख मोबाइल नंबरों की जांच से मिला सुराग
जांच में पंजाब के कुछ नंबरों से इस क्षेत्र में VPN और इंटरनेट कॉलिंग के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही कुलदीप और उसकी पत्नी नसीब कौर को पूछताछ के लिए उठाया।
पूछताछ में कुलदीप ने विजय नगर के एमआर होटल में ठहरे पंजाब के दंपती दविंदर और महकदीप के बारे में जानकारी दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
वारदात से पहले होटल में रुके थे आरोपी
टैक्सी फुटेज से भी मिली मदद
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रैकी के दौरान मोबाइल अपने साथ रखा था, लेकिन धमाके वाली रात घटनास्थल से करीब 70 किलोमीटर पहले मोबाइल बंद कर दिया था।
हथियार और नकदी बरामद
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
By Ashish Bhardwaj
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
By Jageshwar Prasad
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
By Sanjay Gupta
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
By Jageshwar Prasad
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जिस एमपी को अपनी धरोहरों पर नाज, वहीं सबसे ज्यादा चोरियां! देश की 29% ऐतिहासिक विरासत यहीं से गायब
By Aman Vaishnav