छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल

Arun Tiwari | Nov 04, 2026, 14:19 IST
Share
बार-बार चुनाव का भारी खर्च! छत्तीसगढ़ के आंकड़े खोल रहे हैं वन नेशन, वन इलेक्शन की जरूरत की पोल
बार-बार चुनाव का भारी खर्च! छत्तीसगढ़ के आंकड़े खोल रहे हैं वन नेशन, वन इलेक्शन की जरूरत की पोल

RAIPUR. देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के फायदे और चुनौतियों पर चर्चा हो रही है। इस व्यवस्था के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क चुनावी खर्च में कमी को बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तर्क काफी हद तक समझ में आता है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बीच महज छह महीने का अंतर रहता है। इन दोनों चुनावों को कराने में सरकारी खजाने से करीब 230 करोड़ रूपए खर्च हुए। यदि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाते, तो इस खर्च में 100 करोड़ रूपए से अधिक की बचत की संभावना बन सकती थी।

यहां यह समझना जरूरी है कि चुनाव पर होने वाला सरकारी खर्च सीधे तौर पर आम जनता के टैक्स से जुटाए गए पैसे से होता है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को कम खर्चीला बनाना सरकार और करदाताओं, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य के आंकड़े बताते हैं कि एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था लागू होने पर सरकारी संसाधनों की कितनी बड़ी बचत हो सकती है।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: ट्रंप की कुर्सी सुरक्षित, पर ताकत पर खतरा? जानें सत्ता और शेयर बाजार का समीकरण | US Midterm Elections: Trump's Seat Safe, But Power at Risk? Understand the Equation of Power and Stock Market
ट्रंप की कुर्सी सुरक्षित, लेकिन ताकत पर खतरा? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से बदल सकता है सत्ता और शेयर बाजार का समीकरण
03 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने संसद में बहुमत बचाने की चुनौती है। चुनावी सर्वे में डेमोक्रेटिक पार्टी (विपक्ष) मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में सवाल है कि ट्रंप की पार्टी हारी तो क्या उनकी कुर्सी पर खतरा होगा? उनकी ताकत कितनी घटेगी और शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा?

छह महीने के अंतराल में दो बार चुनाव

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके करीब तीन महीने बाद मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। यानी राज्य को बहुत कम अंतराल में दो बड़ी चुनावी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य सरकार ने 128 करोड़ 78 लाख 35 हजार 906 रूपए खर्च किए। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में 101 करोड़ 65 लाख 42 हजार 23 रूपए खर्च हुए। दोनों चुनावों का कुल सरकारी खर्च 230 करोड़ 43 लाख 77 हजार 929 रूपए बैठता है। इसमें विधानसभा चुनाव का खर्च राज्य सरकार और लोकसभा चुनाव का खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

यदि दोनों चुनाव एक साथ होते, तो चुनावी प्रबंधन, कर्मचारियों की तैनाती, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं में संसाधनों का साझा इस्तेमाल किया जा सकता था। इससे खर्च में कमी आती।

जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक: सौरभ चंद्राकर की सट्टा किंग बनने की चौंकाने वाली कहानी | From Juice Shop to Dubai's Burj Khalifa: The Shocking Story of Saurabh Chandrakar Becoming a Betting King
जूस की दुकान से दुबई के बुर्ज खलीफा तक, सौरभ चंद्राकर की चौंकाने वाली कहानी, भिलाई का लड़का बना दुबई का सट्टा किंग
02 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>Raipur. </b>कभी भिलाई की कपड़ा दुकानों में 12 से 14 हजार रूपए महीने की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर आज देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी मामलों में से एक, महादेव ऐप का प्रमुख प्रमोटर है। दुबई में 200 करोड़ रूपए की शादी, विदेशी नागरिकता, हजारों एजेंटों का नेटवर्क और करीब 1700 करोड़ रूपए की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई।

विधानसभा चुनाव में खर्च हुए 128.78 करोड़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 128 करोड़ 78 लाख 35 हजार 906 रूपए खर्च किए गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस राशि का बड़ा हिस्सा निर्वाचन व्यवस्था और चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मानदेय पर खर्च हुआ।

विधानसभा चुनाव 2023 का खर्च

  • कुल खर्च: 128 करोड़ 78 लाख 35 हजार 906 रूपए
  • वेतन: 2 करोड़ 21 लाख रूपए
  • मानदेय: करीब 50 करोड़ रूपए
  • यात्रा भत्ता और दौरे: करीब 97 हजार रूपए
  • निर्वाचन संबंधी खर्च: करीब 77 करोड़ रूपए

लोकसभा चुनाव में भी 101 करोड़ का खर्च

विधानसभा चुनाव के कुछ महीने बाद ही छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव कराए गए। इस चुनाव में भी सरकारी खजाने पर 100 करोड़ रूपए से अधिक का भार पड़ा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 101 करोड़ 65 लाख 42 हजार 23 रूपए खर्च हुए। यह खर्च केंद्र सरकार की ओर से वहन किया गया।

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला: 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें किसे मिलेगा लाभ | Microsoft's Big Decision: Offer to 60,000 Employees to Leave Jobs, Know Who Will Benefit
Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को दिया अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारतीय भी शामिल
27 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इनमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के एम्प्लॉई शामिल हैं। 1 दिसंबर तक एलिजिबल एम्प्लॉई को फैसला करना होगा। यह कंपनी की वालंटियर सेपरेशन प्लान यानी स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने की योजना है। इसके तहत एलिजिबल एम्प्लॉई अपनी इच्छा से कंपनी छोड़ सकते हैं। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 का खर्च

  • कुल खर्च: 101 करोड़ 65 लाख 42 हजार 23 रूपए
  • वेतन: करीब 1 करोड़ 40 लाख रूपए
  • मानदेय: करीब 51 करोड़ रूपए
  • यात्रा भत्ता और दौरे: करीब 63 हजार रूपए
  • निर्वाचन संबंधी खर्च: करीब 50 करोड़ रूपए

एक साथ चुनाव से कहां होगी बचत?

एक साथ चुनाव कराने का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि प्रशासन को बार-बार चुनावी तैयारियां नहीं करनी पड़ेंगी। मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी, परिवहन और चुनावी सामग्री जैसी व्यवस्थाओं में साझा संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हालांकि, दोनों चुनाव एक साथ होने पर भी पूरा खर्च खत्म नहीं होगा। ईवीएम और वीवीपैट की जरूरत, अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रबंधन पर खर्च बना रहेगा।

मध्यप्रदेश सरकार देगी देसी गाय पालने पर 900 रुपए महीना, जानें कब शुरू होगी योजना | Madhya Pradesh Government will give 900 rupees per month for raising indigenous cows, know when the scheme will start
किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और अपनी पुरानी देसी गायों को बचाने के लिए एक नई योजना ला रही है। इस योजना के तहत जो भी किसान भाई मध्य प्रदेश की देसी नस्ल की गाय पालेगा, उसे सरकार हर महीने 900 रुपए का अनुदान देगी।

सरकारी खर्च के अलावा भी होता है बड़ा चुनावी खर्च

यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी खजाने से होने वाले खर्च का है। इसके अलावा राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से भी बड़ी रकम खर्च की जाती है। चुनाव के दौरान धनबल के इस्तेमाल, नकदी और शराब की जब्ती जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं।

एक साथ चुनाव होने पर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में भी कुछ कमी आने की संभावना जताई जाती है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि चुनावी अभियान किस तरह संचालित होते हैं और राजनीतिक दल कितने संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं।

छत्तीसगढ़ के आंकड़े एक सवाल जरूर खड़ा करते हैं कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बीच महज कुछ महीनों का अंतर हो, तो क्या बार-बार चुनावी तैयारियों पर होने वाला खर्च कम नहीं किया जा सकता? वन नेशन, वन इलेक्शन की बहस में सरकारी खजाने की बचत एक अहम पहलू है। लेकिन इसके साथ संवैधानिक, प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौतियों पर भी गंभीरता से विचार करना होगा।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ चुनाव
  • चुनाव खर्च
  • Election Expenditure
  • छत्तीसगढ़ चुनाव खर्च
  • One Nation One Election
  • वन नेशन वन इलेक्शन
  • छत्तीसगढ़
IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल
42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद

By Arohi Raj

42वीं किस्त में 3000 रुपए मिलेंगे या 1500?: लाड़ली बहनों को दिवाली का इंतजार, भाई दूज पर भी सौगात की उम्मीद
निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला

By Sanjay Gupta

निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला
जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

By Aman Vaishnav

जहरीली हवा से दिल, दिमाग और फेफड़ों को खतरा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्कता बरतने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा

By Arohi Raj

बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा