छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी एडमिशन शुरू: 10 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश, टॉपर्स की पहली पसंद बनी मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस
Harrison Masih | Nov 04, 2026, 12:23 IST
NEET PG सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 10 नवंबर तक मिलेगा एडमिशन
छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MD-MS कोर्स में प्रवेश के लिए सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इस बार टॉपर्स के बीच जनरल मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस की सबसे ज्यादा मांग रही।
टॉप 10 में 6 छात्रों को मेडिसिन, 3 को रेडियो डायग्नोसिस और एक को स्किन की सीट मिली है। खास बात यह है कि इस बार टॉपर इनसर्विस कैटेगरी की महिला डॉक्टर हैं। उन्हें 30 बोनस अंक मिले हैं। छात्रों को 10 नवंबर तक एडमिशन लेना होगा। वहीं, तीन निजी मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी परिसर में होगी।
नीट पीजी में जनरल मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। देश के टॉप 50 छात्रों में सबसे ज्यादा ने जनरल मेडिसिन चुनी है। इसके बाद रेडियो डायग्नोसिस का नंबर आता है। छत्तीसगढ़ में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है।
पिछले साल टॉप 10 में 6 छात्रों ने मेडिसिन और 4 ने रेडियोलॉजी की सीट चुनी थी। खास बात यह थी कि टॉप 10 छात्रों ने केवल दो विषयों को ही पसंद किया था। पहले ऑब्स एंड गायनी और पीडियाट्रिक जैसे विषय भी टॉपर्स की पसंद में शामिल रहते थे।
इस बार टॉपर ने रेडियो डायग्नोसिस की सीट चुनी है। वहीं, जनरल मेडिसिन को भी अच्छी संख्या में छात्रों ने पसंद किया है।
इस बार की काउंसलिंग में एक और बात चर्चा में है। टॉप करने वाली महिला डॉक्टर इनसर्विस कैटेगरी से हैं। उन्हें 30 बोनस अंक मिले हैं। इन अतिरिक्त अंकों के सहारे उन्होंने टॉप स्थान हासिल किया है।
ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोनस अंकों की मदद से किसी महिला डॉक्टर ने टॉप किया है। इससे पहले आमतौर पर फ्रेशर्स यानी एमबीबीएस के बाद सीधे नीट पीजी देने वाले डॉक्टर टॉप-10 में जगह बनाते थे।
बोनस अंकों को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। ज्यादा बोनस अंक मिलने से कुछ उम्मीदवारों को अच्छी सीटें मिल जाती थीं। शिकायत के बाद सीटों में बदलाव भी हुए। कुछ उम्मीदवारों की रैंक नीचे चली गई या वे आवंटन सूची से बाहर हो गए। हालांकि, इस बार अभी तक बोनस अंकों को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। छात्रों को 10 नवंबर तक एडमिशन लेना होगा। इस बार काउंसलिंग का शेड्यूल त्योहारों के बीच रखा गया है। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
दरअसल, 8 नवंबर को दिवाली है। इस दिन रविवार भी है। ऐसे में एडमिशन प्रक्रिया जारी रहेगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले रविवार को भी प्रवेश प्रक्रिया चलती रही है।
काउंसलिंग से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर छुट्टी मिलनी चाहिए। वहीं, 9 नवंबर को कोई त्योहार नहीं है। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज है। सरकारी छुट्टियों में भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहने से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी परिसर में होगी। छात्रों को तय समय के भीतर एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए उन्हें सीट आवंटन सूची और प्रवेश से जुड़े निर्देशों का पालन करना होगा।
पूर्व डीएमई छत्तीसगढ़ डॉ. विष्णु दत्त के मुताबिक, नीट पीजी के टॉपर लंबे समय से जनरल मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस जैसे विषय पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस बार ऑब्स एंड गायनी और पीडियाट्रिक किसी ने नहीं चुना। यह हैरान करने वाली बात है।
उनका कहना है कि आज के समय में डर्मेटोलॉजी यानी त्वचा रोग का विषय भी छात्रों की पसंद बन रहा है। छात्र ऐसे विषय चुन रहे हैं, जिनमें आगे चलकर अपनी प्रैक्टिस शुरू करने के अच्छे अवसर मिल सकें। वहीं, नॉन क्लीनिकल विषयों की सीटें खाली रह रही हैं।
इससे साफ है कि छात्र अब पीजी में विषय चुनते समय भविष्य के करियर और प्रैक्टिस के अवसरों को भी ध्यान में रख रहे हैं।
टॉपर्स की पहली पसंद मेडिसिन और रेडियो डायग्नोसिस
पिछले साल टॉप 10 में 6 छात्रों ने मेडिसिन और 4 ने रेडियोलॉजी की सीट चुनी थी। खास बात यह थी कि टॉप 10 छात्रों ने केवल दो विषयों को ही पसंद किया था। पहले ऑब्स एंड गायनी और पीडियाट्रिक जैसे विषय भी टॉपर्स की पसंद में शामिल रहते थे।
इस बार टॉपर ने रेडियो डायग्नोसिस की सीट चुनी है। वहीं, जनरल मेडिसिन को भी अच्छी संख्या में छात्रों ने पसंद किया है।
30 बोनस अंक से महिला डॉक्टर बनीं टॉपर
ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोनस अंकों की मदद से किसी महिला डॉक्टर ने टॉप किया है। इससे पहले आमतौर पर फ्रेशर्स यानी एमबीबीएस के बाद सीधे नीट पीजी देने वाले डॉक्टर टॉप-10 में जगह बनाते थे।
बोनस अंकों को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। ज्यादा बोनस अंक मिलने से कुछ उम्मीदवारों को अच्छी सीटें मिल जाती थीं। शिकायत के बाद सीटों में बदलाव भी हुए। कुछ उम्मीदवारों की रैंक नीचे चली गई या वे आवंटन सूची से बाहर हो गए। हालांकि, इस बार अभी तक बोनस अंकों को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
10 नवंबर तक लेना होगा एडमिशन
दरअसल, 8 नवंबर को दिवाली है। इस दिन रविवार भी है। ऐसे में एडमिशन प्रक्रिया जारी रहेगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले रविवार को भी प्रवेश प्रक्रिया चलती रही है।
काउंसलिंग से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर छुट्टी मिलनी चाहिए। वहीं, 9 नवंबर को कोई त्योहार नहीं है। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज है। सरकारी छुट्टियों में भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहने से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है।
तीन निजी कॉलेजों में अलग होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्रैक्टिस के अच्छे विकल्प वाले विषय पसंद कर रहे छात्र
उनका कहना है कि आज के समय में डर्मेटोलॉजी यानी त्वचा रोग का विषय भी छात्रों की पसंद बन रहा है। छात्र ऐसे विषय चुन रहे हैं, जिनमें आगे चलकर अपनी प्रैक्टिस शुरू करने के अच्छे अवसर मिल सकें। वहीं, नॉन क्लीनिकल विषयों की सीटें खाली रह रही हैं।
इससे साफ है कि छात्र अब पीजी में विषय चुनते समय भविष्य के करियर और प्रैक्टिस के अवसरों को भी ध्यान में रख रहे हैं।
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
By Arohi Raj
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
By Sanjay Gupta
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
By Aman Vaishnav
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता
By Arohi Raj